scorecardresearch
 

एक रन से चूके व‍िराट कोहली तो WIFE अनुष्का शर्मा हुईं उदास, र‍िएक्शन हो गया कैद, VIDEO

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया, लेकिन विराट कोहली 49 पर आउट होकर 66वां IPL अर्धशतक चूक गए. इस पर अनुष्का शर्मा ने जो र‍िएक्शन दिया वो वायरल हो गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG 146 पर सिमट गई, जवाब में RCB ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर और क्रुणाल ने गेंद से मैच पलटा.

Advertisement
X
49 पर रुके ‘किंग’, स्टेडियम में अनुष्का मायूस (Photo: Screengrab)
49 पर रुके ‘किंग’, स्टेडियम में अनुष्का मायूस (Photo: Screengrab)

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहे विराट कोहली, जो सिर्फ 1 रन से अपना 66वां IPL अर्धशतक बनाने से चूक गए.

'चेज मास्टर' कोहली ने एक बार फिर रन चेज में टीम को मजबूत शुरुआत दी. 147 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली शुरुआत से ही लय में दिखे. उन्होंने 34 गेंदों पर 49 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल था.

कोहली अपने अर्धशतक के बेहद करीब थे, लेकिन 49 के स्कोर पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और लॉन्ग-ऑन पर आवेश खान की गेंद पर निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट हो गए. 

इस पर स्टेडियम में मौजूद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस पल को देखकर काफी निराश नजर आईं. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अनुष्का को एकबारगी को व‍िश्वास ही नहीं हुआ कि कोहली आउट हो चुके हैं. 

anushka
मैच की बात करें तो LSG की शुरुआत खराब रही और टीम कभी भी लय नहीं पकड़ सकी. मिचेल मार्श (40 रन, 32 गेंद) और आयुष बदोनी (38 रन, 24 गेंद) के अलावा कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सका. पूरी टीम 20 ओवर में 146 रन पर सिमट गई, जो इस सीजन का उनका सबसे कम स्कोर रहा.

Advertisement

RCB की ओर से रसिक सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट अपने नाम किए. जोश हेजलवुड को 1 सफलता मिली.

Kohli out
व‍िराट कोहली को आवेश खान ने आउट किया (Photo: PTI)

147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई. उनके आउट होने के बाद कप्तान रजत पाटीदार (27 रन) और जितेश शर्मा (23 रन) ने तेजी से रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

आखिरकार RCB ने 15.1 ओवर में 149/5 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. LSG की ओर से प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि आवेश खान ने 2 विकेट झटके.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement