निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) त्रिनिदाद और टोबैगो के क्रिकेटर हैं. उन्होंने महज 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली. वे वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं. पूरन बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2016 में वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था.
निकोलस पूरन का जन्म 2 अक्टूबर 1995 को त्रिनिदाद और टोबैगो के मैकबीन, कूवा में हुआ था (Nicholas Pooran Age). पूरन ने सैन फर्नांडो के नपरिमा कॉलेज में पढ़ाई की (Nicholas Pooran Education). पूरन 2014 अंडर-19 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम के उप-कप्तान थे, उन्होंने छह मैचों में कुल 303 रन बनाए (Nicholas Pooran U19 World Cup). उन्होंने नवंबर 2014 में क्षेत्रीय चार दिवसीय प्रतियोगिता में लीवार्ड द्वीप समूह के खिलाफ त्रिनिदाद के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया (Nicholas Pooran First Class Debut).
पूरन ने 17 साल की उम्र में, टूर्नामेंट के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में, 2013 सीपीएल सीजन में गुयाना अमेजॉन वारियर्स के खिलाफ रेड स्टील, त्रिनिदाद के लिए डेब्यू किया (Nicholas Pooran CPL Debut). फरवरी 2017 में, उन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 2017 आईपीएल के लिए 30 लाख रुपए में खरीदा था, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन में कोई मैच नहीं खेला. पूरन 2018 आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहे. दिसंबर 2018 में, उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने 2019 आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी में 4.2 करोड़ रुपए में खरीदा था. इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में कुल 353 रन बनाए. उन्होंने आईपीएल 2021 में केवल 85 रन बनाए. 2022 आईपीएल मेगा ऑक्शन में पूरन को सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) हैदराबाद ने ₹10.75 करोड़ में खरीदा (Nicholas Pooran Price in 2022 IPL Mega Auction).
उन्होंने 23 सितंबर 2016 को पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए अपना टी20आई डेब्यू किया (Nicholas Pooran T20I Debut). उन्होंने 20 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया (Nicholas Pooran ODI Debut). 1 जुलाई 2019 को, श्रीलंका के खिलाफ मैच में, पूरन ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया (Nicholas Pooran First ODI Century).
मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या की कॉलर पकड़ते नजर आए. इसके बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई कि दोनों खिलाड़ियों के बीच मामला ज्यादा तो गंभीर नहीं है...
आईपीएल 2026 सीजन का 50वां मुकाबला आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने रोमांचक अंदाज में अंत में 9 रन से जीत दर्ज की.लेकिन मैच खत्म होने के बाद निकोलस पूरन ने क्रुणाल पंड्या का कॉलर पकड़ लिया.
क्रुणाल पंड्या वैसे तो स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन वो बल्लेबाज को सरप्राइज करने के लिए तेज बाउंसर भी फेंका करते हैं. निकोलस पूरन को उन्होंने बाउंसर गेंद फेंकी, जिसके बाद मैदान पर माहौल गरमा गया.
IPL 2026 में 22 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के रवींद्र जडेजा ने लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाफ बल्ले से जिम्मेदारी निभाते हुए जडेजा ने 29 गेंदों पर 43 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में किफायती स्पेल डालते हुए खतरनाक निकोलस पूरन को आउट किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुड न्यूज मिली है. क्योंकि तेज गेंदबाज मयंक यादव 353 दिन बाद टीम में लौटे हैं. कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. टीम लगातार हार के बाद वापसी की कोशिश में है.
लखनऊ सुपर जायंट्स का IPL 2026 अभियान अब तक कमजोर रहा है, जहां टीम के महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत और निकोलस पूरन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. साइमन डूल ने भी दोनों के खराब प्रदर्शन को टीम की बड़ी समस्या बताया. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगला मैच टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.
जोश हेजलवुड की कसी हुई गेंदबाजी (1/20) और ऋषभ पंत को लगी चोट के बीच RCB ने LSG को 5 विकेट से हराया. हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच मिला. कोहली (49) ने पारी संभाली, जबकि टिम डेविड ने फिनिश किया. इस जीत के साथ RCB की टीम IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से हराया, लेकिन विराट कोहली 49 पर आउट होकर 66वां IPL अर्धशतक चूक गए. इस पर अनुष्का शर्मा ने जो रिएक्शन दिया वो वायरल हो गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG 146 पर सिमट गई, जवाब में RCB ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर और क्रुणाल ने गेंद से मैच पलटा.
शुभमन गिल साल 2025 में तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं. वहीं वनडे में जो रूट, टी20 में निकोलस पूरन और टेस्ट में गिल नंबर 1 हैं.
140 KG के बॉलर रहकीम कॉर्नवाल ने फेंकी ऐसी मिस्ट्री बॉल की IPL के 21 करोड़ी निकोलस पूरन हुए चित.
रिकी पोंटिंग की टीम IPL के बाद MLC का फाइनल भी हारी. एमआई न्यूयॉर्क ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 रनों से हराकर मेजर लीग क्रिकेट 2025 का खिताब जीत लिया.
निकोलस पूरन आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए बल्ले से तबाही मचाने वाले पूरन अब मेजर क्रिकेट लीग के आने वाले सीजन में MI न्यूयॉर्क की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.
Nicholas Pooran has said goodbye to international cricket. Pooran informed about his retirement by posting an emotional post on social media on June 10.
लीग क्रिकेट की मोटी कमाई अब खिलाड़ियों की पहली पसंद बनती जा रही है और नेशनल टीम के लिए खेलने का जुनून धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है. यही वजह है कि हाल में कई इंटरनेशनल क्रिकेटर्स ने क्रिकेट को अलविदा कहा है. 29 साल की उम्र में निकोलस पूरन के संन्यास ने इस सवाल को मौजू कर दिया है.
Nicholas Pooran retirement: निकोलस पूरन ने 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से अचानक संन्यास ले लिया है. वो वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले और इसी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर रिटायर हुए हैं.
निकोलस पूरन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया कमाल. पूरन अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
मोहम्मद सिराज और निकोलस पूरन के बीच हुईं नोकझोंक, आईपीएल के 64 वें मैच में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज सुर्खियों में रहे.
जीत के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि निश्चित रूप से मैं बहुत खुश हूं क्योंकि हमने एक टीम के रूप में ये दिखाया है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं.
Gujarat Titans (GT) vs Lucknow Super Giants (LSG) Highlights, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 64वें मुकाबले में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर किंग्स की टक्कर हुई. गुजरात टाइटन्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, जबकि लखनऊ का पत्ता कट चुका है.
IPL 2025 के एक मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन से नोकझोंक हुई. सिराज को पिछले साल अक्टूबर में तेलंगाना पुलिस में DSP बनाया गया था.
Vaibhav Suryavanshi IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का यह सीजन यादगार रहा. उन्होंने महज 7 मुकाबलों में वो काम कर दिखाया, जो बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर पाए थे.