अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं. अपने अभिनय कौशल, प्रभावशाली व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता के कारण वह न केवल बॉलीवुड में बल्कि पूरे देश में चर्चित हैं.
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था, लेकिन उनका बचपन बेंगलुरु में बीता. उनके पिता अजय कुमार शर्मा एक सेना अधिकारी थे, और उनकी मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं. अनुष्का ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी स्कूल से प्राप्त की और बाद में माउंट कार्मेल कॉलेज, बेंगलुरु से कला में स्नातक किया.
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और बाद में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. 2008 में, उन्होंने यशराज फिल्म्स की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ नजर आईं. यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई और अनुष्का को बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में पहचान मिली.
इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें बैंड बाजा बारात (2010), जब तक है जान (2012), पीके (2014), एनएच10 (2015), ऐ दिल है मुश्किल (2016), सुल्तान (2016), परी (2018) और जीरो (2018) शामिल हैं.
अनुष्का ने सिर्फ अभिनय तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने फिल्म निर्माण में भी कदम रखा. 2014 में, उन्होंने अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्ज़’ प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की. इस बैनर तले बनी फिल्मों और वेब सीरीज में ‘एनएच10’, ‘फिल्लौरी’, ‘परी’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं.
अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से हुई. यह शादी इटली में एक निजी समारोह में संपन्न हुई थी. 2021 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया और उसके बाद 15 फरवरी 2024 को बेटे अकाय का जन्म हुआ.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 41वें दिन दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का दावा किया है. करीब 1.80 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म की कमाई चर्चा में है. फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट की योजना को लेकर भी खबरें सामने आई हैं.
संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'राधा अंश' बनाने की घोषणा हुई है. वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने इस परियोजना की जानकारी दी है.
फिल्म हनुमान अंश ने देशभर में तहलका मचा दिया है. इसने 170 करोड़ की कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाए हैं. फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी. पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीता है.
'हनुमान अंश 2' में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो की चर्चा तेज है. प्रोड्यूसर नम्रता सिंह ने कुछ लोगों से संपर्क की बात कही, लेकिन दोनों के नाम की पुष्टि नहीं की. फिल्म के अगले पार्ट में नीम करोली बाबा से जुड़े भक्तों की कहानियां दिखाई जाएंगी. वीडियो में जानें फिल्म को लेकर अन्य बातें.
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. विराट और अनुष्का लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे. खास बात यह है कि इस दौरान विराट बेटे अकाय का स्ट्रॉलर संभालते नजर आए. उनके इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह लंदन में एक साथ नजर आए. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. कपल को कथित तौर पर बेटे अकाय की डे नर्सरीके बाहर देखा गया. इस दौरान विराट प्रैम पकड़े नजर आए, जबकि अनुष्का कैमरों की मौजूदगी से असहज दिखीं.
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी चाहते हैं कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी फिल्म देखें. सहवाग की तारीफ से वह बेहद खुश हुए.
विराट कोहली के बेटे अकाय से जुड़ा एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शुभमन गिल को अकाय का ‘अंकल’ बताया गया, जिस पर गिल ने विराट को टैग कर मजेदार कमेंट किया.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब लंदन में रहते हैं. वो अपने दोनों बच्चों संग विदेश में जिंदगी गुजार रहे हैं. माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने कपल के इस फैसले की वजह बताई थी.
शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं सितारों में से हैं, जिन्हें ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने ये काम मजबूरी में शुरू किया था.
शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं एक्टर्स में से एक हैं, जिन्हें मजबूरी में पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने काम मजबूरी में शुरू किया था, लेकिन आज वो एक आलीशान लाइफ जी रहे हैं.
Virat-Anushka Sprituality: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लिए भारत के 2 आध्यात्मिक स्थल बेहद खास हैं, जहां उन्हें अक्सर जाते देखा जाता है. कपल के मुताबिक, इन दोनों जगहों पर भीड़ से दूर मन को शांति प्राप्त होती है. तो आइए जानते हैं विराट और अनुष्का की फेवरेट जगहों के बारे में.
Homemade Almond Milk: बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में शुमार और दो बच्चों की मां अनुष्का शर्मा फिटनेस फ्रीक हैं. वो अपने खानपान का बहुत ख्याल रखती हैं. कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो साधारण दूध की जगह बादाम का दूध इस्तेमाल करती हैं. उन्होंने खुद इसकी रेसिपी भी शेयर की थी.
Mohammad Shami Talked About Virat Anushka Sprituality: उज्जैन महाकालेश्वर से लेकर कैंची धाम और वृंदावन तक... आखिर क्यों बार-बार गुरुओं की शरण में जाते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की आध्यात्मिक यात्राओं को लेकर उठे सवालों पर मोहम्मद शमी ने उनका समर्थन किया है. शमी ने साफ कहा कि आस्था हर व्यक्ति का निजी मामला है और किसी को उस पर सवाल उठाने का हक नहीं है.
Reddit पर वायरल हुई एक थ्योरी ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ सोनाक्षी सिन्हा के कथित 'फॉलो-अनफॉलो' पैटर्न को लेकर चर्चा छेड़ दी है.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अक्सर प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में देखा जाता रहा है. अब इस पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा बयान दिया है.
Virat Kohli और Anushka Sharma ने मुंबई के वर्सोवा में ₹18.29 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। 2,644 वर्ग फुट के इस घर का रजिस्ट्रेशन 21 जुलाई 2026 को हुआ, जिसमें ₹1.09 करोड़ स्टाम्प ड्यूटी दी गई.
अलीबाग में करीब ₹38 करोड़ की जमीन के बाद अब इस कपल ने वर्सोवा स्थित 'गोदरेज स्काईशोर' की ऊपरी मंजिल पर अपना नया आशियाना चुना है. लोकेशन सेलेब्स का नया हॉटस्पॉट बन चुकी है
शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं सितारों में से हैं, जिन्हें ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने ये काम मजबूरी में शुरू किया था.
Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. इस दौरान दोनों सादगी भरे लुक में नंगे पैर चलते और लोगों से 'राधे-राधे' कहते नजर आए.
Virat Anushka Visited Premanand Maharaj Ashram: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे. 6 महीने में चौथी बार केली कुंज आश्रम पहुंचे इस कपल का नंगे पैर चलते और लोगों को राधे-राधे कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.