scorecardresearch
 

माथे पर टीका, चेहरे पर सुकून... IPL चैम्प‍ियन बन भक्त‍ि में डूबे व‍िराट कोहली, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, अनुष्का की सादगी ने जीता द‍िल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मथुरा के वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे. यहां दोनों ने ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया. विराट और अनुष्का की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
X
IPL चैंपियन बनकर व‍िराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन (Photo: ITG)
IPL चैंपियन बनकर व‍िराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार (2 जून) को वृंदावन पहुंचे. इस दौरान दंपति ने ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन स्थित राधा केलि कुंज आश्रम में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. आश्रम में दोनों ने संत के साथ कुछ समय बिताया और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया. उनकी यात्रा को लेकर आश्रम परिसर और श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह देखने को मिला.

विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन आ चुके हैं और दोनों की आध्यात्मिक गतिविधियों में गहरी रुचि रही है. खास अवसरों पर यह जोड़ी संतों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करती रही है. एक बार फिर दोनों ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया.

इस दौरान आश्रम में मौजूद लोगों ने विराट और अनुष्का की एक झलक पाने की कोशिश की. उनकी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किए जा रहे हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement

virat kohli

दोनों का लुक रहा चर्चा में 
वृंदावन पहुंचे कोहली और अनुष्का का लुक भी इस दौरान चर्चा में रहा. कोहली ब्राउन कलर का शॉर्ट कुर्ता और ऑफ व्हाइट कलर की पैन्ट  पहनकर पहुंचे. वहीं अनुष्का अनुष्का ने हल्के गुलाबी (लाइट पिंक) रंग का पारंपरिक कुर्ता पहना हुआ था, जिस पर छोटे-छोटे प्रिंट दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ गहरे गुलाबी/फ्यूशिया रंग का दुपट्टा लिया हुआ है. उन्होंने सफेद फेस मास्क पहन रखा है और पूरा लुक बेहद सादा व पारंपरिक लग रहा है. वहीं माथे पर टीका लगाया हुआ था. 

anushka

आईपीएल फाइनल में आई कोहली की व‍िराट पारी 
रव‍िवार (1 मई) को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल फाइनल में 42 गेंदों पर 75 रन जड़कर कोहली ने सारी महफ‍िल लूट ली. उनकी पारी में 9 चौके, 3 छक्के शाम‍िल रहे. कोहली मौजूदा आईपीएल सीजन में रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर रहे. उन्होंने  16 मैचों में  675 रन 56.25 के एवरेज से बनाए, वहीं 165.84 का स्ट्राइक रेट रहा. 

फाइनल में भी विराट कोहली ने साब‍ित किया उनसे बेहतर खिलाड़ी ढूंढना आसान नहीं है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज पचासा भी रहा.

आईपीएल फाइनल में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े. अय्यर ने 32 रन का योगदान दिया, जबकि कोहली अंत तक डटे रहे और विजयी छक्का लगाकर टीम को 18 ओवर में 161/5 तक पहुंचा दिया.

Advertisement

इससे पहले RCB के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटन्स को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. टाइटन्स की मजबूत बल्लेबाजी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई और टीम 20 ओवर में 155/8 का स्कोर ही बना सकी. वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाए थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement