जिम्बाब्वे दौरे पर युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन जारी है. सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने के बाद वैभव ने अब तीसरे टी20 मैच में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. उन्होंने महज 31 गेंदों में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
टॉस जीतकर भारत की पहले बल्लेबाजी
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस की किस्मत इन दिनों टॉस के मामले में बेहद शानदार चल रही है. उन्होंने अपने पिछले 10 मुकाबलों में से 9 बार टॉस जीता है. टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है. वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका मिला है.
Make that a 2️⃣nd T20I half-century 🫡
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi putting on a show again in Harare 👏#TeamIndia 95/1 after 10 overs.
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#ZIMvIND pic.twitter.com/8AQsYGdi3h
अभिषेक शर्मा का नहीं चला बल्ला
वहीं, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भी टीम में एक बदलाव किया. उन्होंने चोट के कारण बाहर हुए रिचर्ड एनगरवा की जगह अनुभवी स्पिनर वेलिंग्टन मसाकादजा को टीम में शामिल किया है. भारतीय पारी की शुरुआत हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए. जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक को अपना शिकार बनाया, जो 4 गेंदों में महज 2 रन ही बना सके.
A power-packed first 6️⃣ overs 🔥
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi and Ishan Kishan take #TeamIndia to 64/1 🤝
Updates ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#ZIMvIND | @ishankishan51 pic.twitter.com/0lkjJGuZim
वैभव ने जड़ा अर्धशतक
लेकिन अभिषेक के जल्दी आउट होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे छोर से आक्रामक रुख अपनाए रखा. उन्होंने जिम्बाब्वे के तेज और स्पिन गेंदबाजों पर करारे प्रहार किए और मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के जड़ते हुए 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. वैभव ने 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के भी आए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, वेस्ली मधेवेयरे (विकेटकीपर), तदिवनाशे मारुमानी, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहूरी, वेलिंग्टन मसाकदजा, ब्लेसिंग मुजरबानी.