मथुरा (Mathura) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक शहर और जिला है. मथुरा ऐतिहासिक रूप से कुषाण राजवंश के द्वारा बसाया गया नगर है. भगवान कृष्ण काल से लगभग 7500 वर्ष पहले से ही यह नगर अस्तित्व में है. मथुरा भारतीय संस्कृति और सभ्यता का केंद्र रहा है. महाकवि सूरदास, संगीत के आचार्य स्वामी हरिदास, स्वामी दयानंद के गुरु स्वामी विरजानंद, चैतन्य महाप्रभु जैसे महान लोगों के नाम इस शहर से जुड़ा हुआ है (Mathura History).
यमुना नदी के किनारे बसा मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि (Krishna Birth Place) है जिसके वजह से यह धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है. पौराणिक साहित्य में मथुरा को अनेक नामों से संबोधित किया गया है जैसे- शूरसेन नगरी, मधुपुरी, मधुनगरी, मधुरा.
मथुरा के चारों ओर से शिव मंदिर बना हुआ है- पूर्व में पिपलेश्वर का, दक्षिण में रंगेश्वर का और उत्तर में गोकर्णेश्वर का और पश्चिम में भूतेश्वर महादेव का मन्दिर है. चारों दिशाओं में स्थित होने के कारण भगवान शिव को मथुरा का कोतवाल कहते हैं. माना जाता है कि भगवान् कृष्ण ने कंस वध के बाद यहीं पर विश्राम लिया था. यहां हर दिन सुबह-शाम यमुनाजी की आरती होती है (Yamuna Aarti).
मथुरा में ब्रजभाषा बोली जाती (Language) है. यहां संगीत का प्रचलन बहुत पुराना है, बांसुरी ब्रज का प्रमुख वाद्य यंत्र है. संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी, इनके गुरु आशुधीर जी तथा उनके शिष्य तानसेन, बैजूबावरा के गुरु श्री हरिदास जी यहीं के थे. स्वामी हरिदास जी ने ही ब्रज-संगीत और रास–नृत्य की परम्परा चलाई थी. ब्रज में कई तरह की गायन शैलियां प्रचलित हैं और रसिया ब्रज की प्राचीनतम गायकी कला में से एक है. मथुरा की होली बहुत प्रसिद्ध है (Mathura Holi) इस त्योहार में शामिल होने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं (Music).
यहां के पर्यटन स्थलों में बांके बिहारी मंदिर, कृष्ण जन्मभूमि, द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन पर्वत और मथुरा संग्रहालय प्रमुख हैं (Mathura Tourism).
मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा कर रही करीब 30 वर्षीय महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर हमला कर उसकी नाक काट दी. महिला मोनिका परिक्रमा के दौरान गोवर्धन पहाड़ी की तलहटी में थी, तभी आरोपी ने उससे भीख मांगी. महिला के नजरअंदाज करने पर उसने हमला कर दिया.
Mathura SP Leader Viral WhatsApp Chat: मथुरा में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी ने महिला को सपा सरकार बनने पर IAS बनवाने का दिया झांसा. RLD नेता रोहित अग्रवाल का सपा पर करारा हमला. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मथुरा के कोसीकलां में जुगल किशोर ज्वेलर्स के यहां हुई 12 करोड़ की सनसनीखेज चोरी का एसटीएफ और पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दुकान के पूर्व कर्मचारी ने अपने परिवार के साथ मिलकर गैस कटर से छत काटकर इस वारदात को अंजाम दिया था.
Mathura Station Child Kidnapping Case: मथुरा रेलवे स्टेशन से 5 महीने के बच्चे को अगवा करने वाला एमपी का निसंतान जोड़ा मुरैना से गिरफ्तार. बच्चा सुरक्षित बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
मथुरा के कोसीकलां इलाके में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक्शन लेते हुए एक बोलेरो से करीब 1000 किलो संदिग्ध पनीर पकड़ा है. राजस्थान के कामां से मथुरा बिक्री के लिए लाए जा रहे पनीर की क्वालिटी पर शक हुआ तो अधिकारियों ने दो नमूने लिए और करीब 22 लाख रुपये कीमत का पूरा माल जनहित में नष्ट करा दिया.
मथुरा जिले के वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पश्चिम बंगाल में 38 साल पहले युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा 70 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया है. वह पिछले 32 सालों से साधु का वेश बदलकर किराए के मकान में रह रहा था.
मथुरा के राया रेलवे स्टेशन के पास चलती कासगंज-मथुरा पैसेंजर ट्रेन में फुटरेस्ट पर बैठने को लेकर विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक हाथरस निवासी जतिन की गजेंद्र से कहासुनी हुई थी.
मथुरा में गाड़ी टकराने को लेकर हुए विवाद में कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता विक्रांत भारती को कार से टक्कर मार दी। घटना में उनकी जान बच गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गाड़ी टकराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया. मसानी चौराहे के पास ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात JE विक्रांत भारती को एक कार चालक ने कथित तौर पर गाड़ी से टक्कर मारकर कुचल दिया. वायरल वीडियो में कार चालक उन्हें कई मीटर तक घसीटता नजर आ रहा है.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशभर में भक्तिमय माहौल रहा। मथुरा और वृंदावन में मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और कान्हा के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में आधी रात पूजा-अर्चना की।
CM योगी आदित्यनाथ ने आज जन्माष्टमी के पर्व पर कान्हा की जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किये. सीएम योगी ने कृष्ण आस्था की तो बात की, लेकिन उनके बयान में सीधा निशाना समाजवादी पार्टी पर था. योगी ने बाबर और औरंगजेब के अनुयायी कहकर विपक्ष पर हमला बोला. सवाल है कि क्या मथुरा से योगी ने पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा चुनावी दांव चल दिया है? क्योंकि उन्होंने मथुरा को भी अयोध्या और काशी की तरह विकसित करने की बात की है.
Budget Trips from Delhi: सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है. तो दिल्ली से 6 हजार रुपये के बजट में आप कई खूबसूरत जगहों की 1 रात और 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ऋषिकेश से लेकर जयपुर और मथुरा-वृंदावन तक, ये जगहें वीकेंड पर घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं.
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के चेहरे और हृदय में अलग ही आनंद देखने को मिला. कान्हा के जयकारों से अलग-अलग शहरों में मंदिर परिसर गूंज उठा. भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें दिखीं.
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है. मथुरा और वृंदावन में मंदिरों से लेकर गलियों तक कान्हा के जयकारे गूंज रहे हैं. दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं. नागपुर में दही हांडी उत्सव ने माहौल रंगीन बनाया. प्रयागराज में राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार हुआ. उज्जैन के सांदीपनि आश्रम और रांची में भी भक्तिमय आयोजन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
योगी आदित्यनाथ ने आज कान्हा की जन्मभूमि पर दर्शन पूजन किए. योगी ने कृष्ण आस्था की तो बात की, लेकिन उनके बयान में सीधा निशाना समाजवादी पार्टी पर था. योगी ने बाबर और औरंगजेब के अनुयायी कहकर विपक्ष पर हमला बोला. सवाल है कि क्या मथुरा से योगी ने पश्चिमी यूपी का सबसे बड़ा चुनावी दांव चल दिया है, क्योंकि उन्होंने मथुरा को भी अयोध्या और काशी की तरह विकसित करने की बात की है? देखें...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा में थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि सज्जन शक्तियां जहां भी होगी उसका संरक्षण होगा, लेकिन राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी शक्तियां जहां भी होंगी उनकी क्या गति होनी है, वह तो पांच हजार वर्ष पहले ही श्रीकृष्ण कह चुके हैं. देखें वीडियो.
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार उनके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने देगी.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली, नोएडा से लेकर मथुरा तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. दिल्ली में जन्माष्टमी यात्रा के चलते कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी.
जन्माष्टमी पर दिल्ली, नोएडा और मथुरा में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली में जन्माष्टमी यात्रा और नोएडा में इस्कॉन मंदिर के आसपास कई मार्ग प्रभावित होंगे. मथुरा-वृंदावन में 5 सितंबर सुबह तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी. जन्मभूमि क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी.
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के बाद अब राजनीति और कानून का नया केंद्र मथुरा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद बनता जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'कृष्ण बिहारी' के उद्घोष और कारसेवा के साये के बीच 18 अर्जियों की अदालती सुनवाई तेज है. 1968 के एग्रीमेंट और 1991 के कानून की कानूनी पेचीदगियों के बीच उलझे इस महाभारत की पूरी कहानी जानिए.
जन्माष्टमी पर सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा, लखनऊ और गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मथुरा में गो पूजन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे, लखनऊ में जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. देर रात गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे.