इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के प्लेऑफ में एक और एकतरफा मुकाबला देखने को मिला, जहां राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दमदार अंदाज में क्वालिफायर-2 (Qualifier-2) में एंट्री कर ली. राजस्थान की जीत सिर्फ बड़ी नहीं थी, बल्कि उसने गुजरात टाइटन्स के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है, क्योंकि अगला मुकाबला भी इसी मुल्लांपुर के मैदान पर खेला जाएगा, जहां RR अब पूरी तरह परिस्थितियों को समझ चुकी है.
राजस्थान रॉयल्स अब शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स से भिड़ेगी. इस मैच का विजेता फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगा. लगातार एकतरफा रहे प्लेऑफ मुकाबलों के बीच उम्मीद की जा रही है कि क्वालिफायर-2 में क्रिकेट फैन्स को कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.
He's always aiming for the stars 💫
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Relive his record-breaking six ▶️ https://t.co/7D6JymqfsM#TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/8YODkB5QJy
इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. मैच के बाद उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. हालांकि इतनी ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद भी वैभव का फोकस रिकॉर्ड्स पर नहीं, बल्कि टीम को ट्रॉफी जिताने पर है.
मैच के बाद बातचीत में वैभव ने साफ कहा कि टीम हर जीत से सिर्फ पॉजिटिव चीजें लेकर आगे बढ़ना चाहती है. उन्होंने कहा कि अगला मैच भी उसी अंदाज में जीतकर टीम फाइनल में पहुंचना चाहती है.
अपने मानसिक दृष्टिकोण पर बात करते हुए युवा बल्लेबाज ने कहा कि वह ज्यादा सोचने में विश्वास नहीं रखते. उनका फोकस सिर्फ मौजूदा मैच और स्थिति पर रहता है. अगर उन्हें लगता है कि कहीं सुधार की जरूरत है, तो वह उस पर काम करते हैं.
वैभव ने अपनी तैयारी का तरीका भी बताया. उन्होंने कहा कि मैच से पहले वह विरोधी टीम के गेंदबाजों, विकेट के व्यवहार और मैदान की बाउंड्री पर ध्यान देते हैं. उनका मानना है कि अगर बल्लेबाज सकारात्मक इरादे के साथ खेलता है तो दबाव गेंदबाजों पर चला जाता है. यही वजह है कि वह शुरुआत से आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश करते हैं.
1⃣0⃣0⃣% pure box office 🍿
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Match 🏅
Relive his knock ▶️ https://t.co/LvujhtkB58 #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/9rLfJrJQd5
सबसे दिलचस्प बात तब सामने आई जब उनसे IPL इतिहास का सबसे तेज शतक चूकने को लेकर सवाल पूछा गया. वैभव ने बताया कि उन्हें रिकॉर्ड के बारे में तब पता चला जब वह आउट हो चुके थे. उस समय उनका पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देने पर था. उन्होंने कहा कि शतक आगे भी बनेंगे, लेकिन अभी सबसे जरूरी IPL ट्रॉफी जीतना है.
वैभव ने यह भी कहा कि वह विरोधी टीम की योजनाओं पर ज्यादा ध्यान नहीं देते. उनका मानना है कि विपक्ष अपनी रणनीति बनाएगा, लेकिन उनका फोकस सिर्फ अपनी योजना और सामान्य क्रिकेट खेलने पर रहता है.
Dominant with the bat 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 27, 2026
Clinical with the ball 👌@rajasthanroyals will next play for a place in the #Final 🩷
Scorecard ▶️ https://t.co/OBIYYIuhbt #TATAIPL | #Eliminator | #TheFinalLeap | #SRHvRR pic.twitter.com/ltlBLaZ4Y0
राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि टीम इस समय शानदार लय में दिख रही है. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर की रफ्तार विरोधी टीमों के लिए लगातार परेशानी बन रही है.
अब सबकी नजर शुक्रवार को होने वाले क्वालिफायर-2 पर है, जहां राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटन्स से 29 मई को होगा. अगर RR इसी लय को बरकरार रखती है, तो उसके लिए फाइनल का टिकट ज्यादा दूर नहीं दिखता.