scorecardresearch
 

टीम इंड‍िया का वर्ल्ड कप स्टार बना श्रीलंका की टीम का मालिक, एज फ्रॉड में फंसकर डूबा था कर‍ियर

भारत को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले मंजोत कालरा अब श्रीलंका की टी20 लीग LPL में टीम के माल‍िक बन गए हैं. कालरा और बिजनेसमैन मयंक गोयल की कंपनी स्पोर्ट्स कम्यून (Sports Commune) ने जाफना किंग्स फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी ली है. कालरा का करियर एज-फ्रॉड विवाद से प्रभावित रहा, लेकिन अब उन्होंने खेल कारोबार और स्पोर्ट्स कंटेंट की दुनिया में नई शुरुआत की है

Advertisement
X
U19 वर्ल्ड कप का हीरो बना LPL टीम का मालिक, मनजोत कालरा की नई पारी (Photo: AFP)
U19 वर्ल्ड कप का हीरो बना LPL टीम का मालिक, मनजोत कालरा की नई पारी (Photo: AFP)

भारत को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले स्टार बल्लेबाज मनजोत कालरा (Manjot Kalra) ने अब क्रिकेट मैदान से बाहर नई पारी शुरू कर दी है. फाइनल में शतक लगाकर टीम इंडिया को चैम्प‍ियन बनाने वाले कालरा अब श्रीलंका की टी20 लीग LPL में टीम मालिक बन गए हैं. 

दिल्ली के रहने वाले मनजोत कालरा और कारोबारी मयंक गोयल की कंपनी स्पोर्ट्स कम्यून (Sports Commune) ने लंका प्रीम‍ियर लीग ( Lanka Premier League) की फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स (Jaffna Kings) में हिस्सेदारी हासिल की है. अब यही समूह टीम के संचालन और भविष्य की रणनीति संभालेगा. 

स्पोर्ट्स कम्यून की योजना सिर्फ टीम चलाने तक सीमित नहीं है. कंपनी युवाओं को क्रिकेट से जोड़ने, स्पोर्ट्स कंटेंट बनाने, ग्रासरूट क्रिकेट को बढ़ावा देने और दक्षिण एशिया में फैन एंगेजमेंट बढ़ाने पर फोकस करेगी. मयंक गोयल साइबर सिक्योरिटी, इंश्योरेंस और स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सेक्टर में भी सक्रिय रहे हैं. उन्होंने कई यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट और कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग्स के आयोजन में हिस्सा लिया है. 

लंका प्रीम‍ियर लीग के डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला (Samantha Dodanwela) ने नए मालिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जाफना किंग्स ने लीग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और नए ओनर्स क्रिकेट व युवा विकास को लेकर स्पष्ट सोच रखते हैं. 
Manjot kalra post

Advertisement

इस डील पर मनजोत कालरा ने कहा कि जाफना किंग्स की अपनी मजबूत क्रिकेट पहचान और बड़ी फैन फॉलोइंग है' उनके लिए यह मौका क्रिकेट अनुभव, स्पोर्ट्स कंटेंट और कम्युनिटी बिल्डिंग को साथ लेकर टीम को नई दिशा देने का है'

2018 वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो थे मनजोत कालरा 
मनजोत कालरा ने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद शतक लगाया था. उसी पारी की बदौलत भारत ने रिकॉर्ड चौथा खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने 2019 में दिल्ली के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट डेब्यू किया, लेकिन उनका करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manjot Kalra (@manjot.kalra)

एज फ्रॉड व‍िवाद में भी फंसे थे मनजोत 
कालरा बाद में एज-फ्रॉड विवाद में घिर गए थे. आरोप लगा कि उनकी जन्मतिथि से जुड़ी जानकारी गलत दी गई थी. दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच की और कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दावा किया गया कि कालरा बताई गई उम्र से एक साल बड़े थे. इसी वजह से उनके अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने की पात्रता पर सवाल उठे. विवाद के बाद उनका घरेलू करियर भी प्रभावित हुआ और उन्होंने सिर्फ तीन प्रोफेशनल मैच खेले.  उनका आखिरी मुकाबला 2021 में आया था. 

क्रिकेट करियर रुकने के बाद मनजोत कालरा ने डिजिटल और स्पोर्ट्स कंटेंट की दुनिया में कदम रखा' वह 'Second Innings with Manjot Kalra' नाम का यूट्यूब पॉडकास्ट भी होस्ट करते हैं, जिसमें क्रिकेटर्स और एथलीट्स के इंटरव्यू होते हैं. अब LPL फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी लेकर उन्होंने स्पोर्ट्स बिजनेस में नई पहचान बनाने की कोशिश शुरू कर दी है. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement