आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला आज यानी सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. ये मैच गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में हो रहा है. जहां टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. सीएसके की टीम 127 रन ही बना सकी. इस मुकाबले में सीएसके के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी इंजरी के चलते नहीं खेल रहे हैं. अब राजस्थान की टीम बैटिंग कर रही है. इस मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड और पल-पल की अपडेट जानने के लिए आप इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहें...
ऐसे चल रही है सीएसके की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके की पारी का आगाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने किया. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के हीरो संजू लय में नहीं दिखे. दूसरे ही ओवर में नांद्रे बर्गर ने संजू को बोल्ड कर दिया. संजू के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसके बाद अगले ही ओवर में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अपना विकेट गंवा बैठे. गायकवाड़ के बल्ले से भी केवल 6 रन आए. इसके बाद चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर बर्गर ने आयुष म्हात्रे का विकेट झटक लिया. म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट से सीएसके को बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन वो भी छठे ओवर में केवल दो रन बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन 8वें ओवर में जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में उनका विकेट झटक लिया. सरफराज के बल्ले से 17 रन आए. जब सरफराज आउट हुए तो सीएसके का स्कोर 51-5 रन था. इसके बाद जडेजा ने इसी ओवर में शिवम दुबे का भी काम तमाम कर दिया. शिवम के बल्ले से 6 रन आए. 10 ओवर के बाद सीएसके का स्कोर 71-6 था. इसके बाद 11वें ओवर में कार्तिक भी अपना विकेट गंवा बैठे. कार्तिक शर्मा के बल्ले से 18 रन आए. इसके बाद राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी तरह मैच पर शिकंजा कस लिया. लेकिन जिमी ओवर्टन ने 43 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 127 रनों तक पहुंचाया.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा.
धोनी इंजरी के चलते हैं बाहर
संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके की पारी की शुरुआत करेंगे और वही टीम की लीडरशिप का मुख्य हिस्सा भी होंगे, क्योंकि MS Dhoni कैल्फ स्ट्रेन के कारण कम से कम दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे. धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं गए हैं और उनकी गैरमौजूदगी में सैमसन और गायकवाड़ पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर जारी, यहां देखें हर गेंद की अपडेट
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
राजस्थान रॉयल्स के लिए सैमसन का जाना एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत है. अब टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे, जो अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी की शुरुआत करेंगे. रविंद्र जडेजा की वापसी से राजस्थान को अनुभव और संतुलन मिलेगा, लेकिन उनकी फिनिशिंग क्षमता में आई गिरावट चिंता का विषय हो सकती है.
टीम की बल्लेबाजी अब काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर करेगी. हालांकि, राजस्थान की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद बदलाव किए गए हैं, लेकिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की निरंतरता पर सवाल बने हुए हैं.