scorecardresearch
 

ऋषभ पंत से टीम इंड‍िया की उपकप्तानी क्यों छीनी गई? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बता दी असली वजह

टीम इंड‍िया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट उपकप्तानी क्यों छीनी गई. हालांकि अगरकर ने साफ कहा कि टेस्ट टीम में पंत की जगह को लेकर कोई चिंता नहीं है. वहीं पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ ODI टीम में भी जगह नहीं मिली.

Advertisement
X
पंत से टेस्ट उपकप्तानी छिनने पर अजीत अगरकर का बड़ा बयान (Photo: ITG)
पंत से टेस्ट उपकप्तानी छिनने पर अजीत अगरकर का बड़ा बयान (Photo: ITG)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलार को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी ODI और एकमात्र टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस टीम सेलेक्शन में सबसे बड़ा फैसला ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाना रहा.

इतना ही नहीं, पंत को ODI टीम में भी जगह नहीं मिली, जिससे यह संकेत साफ मिला कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट उन्हें व्हाइट-बॉल क्रिकेट की योजनाओं में प्राथमिक विकल्प नहीं मान रहा है.

टीम सेलेक्शन  के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह बताई. अगरकर ने कहा कि सेलेक्टर्स चाहते हैं कि पंत बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपने बल्लेबाजी खेल पर पूरी तरह ध्यान दें.

अगरकर ने कहा- हम चाहते हैं कि वह वही बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी बनें, जो वह हमेशा से रहे हैं. टेस्ट टीम में उनकी जगह को लेकर कोई चिंता नहीं है. वह हमारी बल्लेबाजी लाइनअप के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. 

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर, ऋषभ पंत ODI टीम से बाहर... टेस्ट की उपकप्तानी भी गई, बुमराह-जडेजा को आराम

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इंग्लैंड दौरे पर चोटिल होने से पहले पंत ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को भरोसा है कि वह जल्द ही बड़ी पारियां खेलते नजर आएंगे. अगरकर ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल वनडे क्रिकेट में टीम दो अलग विकेटकीपिंग विकल्पों के साथ आगे बढ़ रही है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पंत अब भी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं.

हालांकि, दूसरी तरफ पंत का IPL 2026 सीजन बेहद निराशाजनक रहा है. लखनऊ के कप्तान के तौर पर खेलते हुए पंत ने 12 पारियों में सिर्फ 252 रन (19 मई का मैच नहीं शाम‍िल) बनाए. उनका औसत 27.88 और स्ट्राइक रेट 138.46 रहा. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 68 रन रहा, जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाया था.

दिलचस्प बात यह भी है कि 27 करोड़ रुपये में रिटेन किए गए पंत अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके और उनकी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है.

भारत की ODI टीम की कप्तानी शुभमन को सौंपी गई है, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर निभाएंगे. वहीं टेस्ट टीम में केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का टेस्ट स्क्वॉड:  शुभमन गिल  (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (व‍िकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (व‍िकेटकीपर)

Advertisement

अफगान‍िस्तान दौरे के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वॉड:  शुभमन गिल (कप्तान) रोहित शर्मा, विराट कोहली,श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (व‍िकेटकीपर), ईशान किशन (व‍िकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

अफगानिस्तान का भारत दौरा (होम सीरीज)
6-10 जून: एकमात्र टेस्ट, मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
14 जून: पहला वनडे, धर्मशाला
17 जून: दूसरा वनडे, लखनऊ
20 जून: तीसरा वनडे, चेन्नई


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement