अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं. वह 4 जुलाई 2023 से बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष हैं. उन्होंने खेल के तीनों प्रारूपों में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. वह एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) में भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
उन्होंने 1999 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप, 2007 वर्ल्ड कप में शामिल थें. 2007 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी 20 विजेता टीम के सदस्य भी रह चुके हैं (Ajit Agarkar World Cup).
उन्होंने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है. साथ ही, 2013 में मुंबई को 40वीं रणजी ट्रॉफी खिताब दिला चुके हैं. उन्होंने 1998 में टेस्ट और वनडे डेब्यू और 2006 में टी20ई डेब्यू किया था. उनके नाम वनडे में किसी भारतीय द्वारा केवल 21 गेंदों पर सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड है (Ajit Agarkar Career).
2013 में, अगरकर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी. रिटारमेंट के बाद, उन्होंने क्रिकेट विश्लेषक के रूप में अपना करियर शुरू किया (Ajit Agarkar Retirement).
अगरकर का जन्म 4 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने फातिमा घडियाली से शादी की और उनका एक बेटा है (Ajit Agarkar Family).
बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर की जगह लेने वाले पांचवें सेलेक्टर के लिए इंटरव्यू पूरा हो गया है. इस दौरान रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाओं और वैभव सूर्यवंशी को T20I प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिलने पर सवाल पूछे गए. शुभमन गिल के चोटिल होने की स्थिति में वैकल्पिक कप्तान को लेकर भी उम्मीदवारों की राय जानी गई.
सबसे बड़ा सवाल यही है कि बीसीसीआई नए चीफ सेेलेक्टर की तलाश में जुटेगा या प्रज्ञान ओझा के साथ आगे बढ़ेगा. पार्थिव पटेल के आवेदन नहीं करने से पूरा मामला और दिलचस्प हो गया है. क्रिकेट विश्व कप 2027 से पहले चयन समिति का भविष्य तय करना बोर्ड की अहम प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.
पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर की जगह लेने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. बुधवार को सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष बनने की आवेदन की समयसीमा समाप्त होने तक उन्होंने इस पद के लिए अप्लाई ही नहीं किया जिसके बाद अब प्रज्ञान ओझा इस रेस में सबसे आगे हैं.
विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के फैसले पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि कोहली इस बात से खुश नहीं थे कि उनके संन्यास के पूरे मामले को कैसे संभाला गया. जाफर ने चयनकर्ताओं के वरिष्ठ खिलाड़ियों से व्यवहार पर भी सवाल उठाए. हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि कोहली की असली वजह वही बता सकते हैं.
अजीत अगरकर के जाने के बाद बीसीसीआई के सामने अगला बड़ा सवाल नए चीफ सेलेक्टर के चयन का है. रवींद्र जडेजा का कमेंट भले ही सिर्फ हंसी-मजाक था, लेकिन इसने नए चयनकर्ता की नियुक्ति को लेकर चल रही चर्चा को जरूर और दिलचस्प बना दिया है.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने के बाद उनके लिए भावुक विदाई संदेश लिखा है. गंभीर ने अगरकर के कार्यकाल में मिली तीन ICC ट्रॉफियों को उनके ‘टीम फर्स्ट’ नजरिए का प्रमाण बताया और कहा कि इतिहास आपके साथ ज्यादा नरमी बरतेगा.
भुवनेश्वर ने अपने धैर्य और हुनर पर भरोसा है. जिस खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर खत्म माना जा रहा था, उसने चार साल बाद फिर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है. भुवी ने दिखा दिया कि अनुभव और खास स्किल का कोई विकल्प नहीं होता.
चार साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी ने उनके आलोचकों को प्रदर्शन से जवाब दे दिया है. 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर होने के बाद उनका करियर लगभग खत्म माना जा रहा था. लेकिन 36 साल की उम्र में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ताकत स्विंग गेंदबाजी के दम पर वापसी की. आईपीएल में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन और अनुभव ने उन्हें फिर राष्ट्रीय टीम का दावेदार बनाया.
अजीत अगरकर के जाने के बाद खाली हुई कुर्सी के लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं. अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर कौन बनता है.
गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ कुलदीप यादव के लिए मुकाबला ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 123वें वनडे में 200 विकेट पूरे किए. कुलदीप भारत के लिए इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज बने. साथ ही उन्होंने 200 विकेट लेकर शेन वॉर्न को पीछे छोड़ दिया. जानें कैसे...
अजीत अगरकर के बाद प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के अगले चीफ सेलेक्टर बन सकते हैं. चयन समिति की अहम बैठक में ओझा की मौजूदगी और उनकी अंतरिम भूमिका ने इस संभावना को बढ़ा दिया है.
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. बीसीसीआई की ओर से चयन प्रक्रिया को लेकर मंजूरी मिल चुकी है और आने वाले समय में नए चीफ सेलेक्टर के नाम पर फैसला होने की उम्मीद है.
अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला अभी बाकी है, लेकिन अगर उनकी जगह नया चीफ सेलेक्टर आता है तो इसका असर सिर्फ चयन समिति तक सीमित नहीं रहेगा. 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले शुभमन गिल की टीम को लेकर कई बड़े फैसले होने हैं- यशस्वी जायसवाल की भूमिका, हार्दिक पंड्या का विकल्प, स्पिन संयोजन और तेज गेंदबाजी का ढांचा. ऐसे में सवाल यह है कि चीफ सेलेक्टर बदलेगा तो क्या गिल की टीम की दिशा भी बदलेगी?
अजीत अगरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ बड़े फैसले लिए हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार बीसीसीआई के कुछ सीनियर अधिकारी और अजीत अगरकर के बीच मतभेद की खबरें सामने आती रही है.
भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बता दिया है कि अब उनकी इच्छा आगे चीफ सेलेक्टर रहने की नहीं हैं, ऐसे में सवाल है कि उनकी जगह कान होगा, BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) की AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में यह बात सामने आई है.
BCCI की AGM में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला नहीं हुआ. चयन समिति से जुड़े मामलों पर आगे का फैसला लेने के लिए बोर्ड के पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है. अब अगरकर को एक्सटेंशन मिलेगा या नया चीफ सेलेक्टर आएगा, इस पर फैसला बाद में होगा.
भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम के लिए अगले 12 महीने बेहद अहम हैं. अफ्रीका महाद्वीप में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर तैयारियां चल रही हैं और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 भी जारी है. ऐसे में चयन समिति के नेतृत्व को लेकर बीसीसीआई का फैसला महत्वपूर्ण होगा.
BCCI की 95वीं AGM शुक्रवार को होगी, जिसमें अंडमान एवं निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता से लेकर ICC में बोर्ड के प्रतिनिधि और IPL गवर्निंग काउंसिल में नए सदस्यों की नियुक्ति तक कई अहम मुद्दों पर फैसला होगा. अरुण धूमल और खैरुल मजूमदार का निर्विरोध चुना जाना तय है, जबकि अजीत अगरकर के चयनकर्ता प्रमुख के तौर पर भविष्य पर भी नजर रहेगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो गई है. रवींद्र जडेजा को भी टीम में मौका मिला है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की वनडे टीम में वापसी हुई है. टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है, जबकि हार्दिक पंड्या चयन से बाहर हैं. वीडियो में जानें स्क्वॉड क्यों खास.
रोहित शर्मा की ‘Non Committal’ टी-शर्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैन्स इस टी-शर्ट को चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के उस बयान से जोड़ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर ‘Non-Committal’ होने की बात कही थी. रोहित के टीवी डेब्यू से पहले सामने आए इस अंदाज पर सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं.