हर्ष दुबे (Harsh Dubey) भारतीय क्रिकेटर हैं. 23 जुलाई 2002 को पुणे में जन्मे हर्ष दुबे घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में Sunrisers Hyderabad का हिस्सा हैं.
हर्ष दुबे ने छोटी उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उन्होंने विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 और अंडर-23 स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे सीनियर टीम तक पहुंचे. उनका घरेलू क्रिकेट करियर 2021 में शुरू हुआ, जब उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में विदर्भ के लिए अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया. इसके बाद उसी साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू भी किया.
लेकिन असली पहचान उन्हें 2024-25 रणजी ट्रॉफी से मिली. इस सीजन में हर्ष दुबे ने इतिहास रच दिया. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 69 विकेट लिए, जो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं. सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं, उन्होंने बल्ले से भी शानदार योगदान दिया और 400 से ज्यादा रन बनाए. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत विदर्भ ने अपना तीसरा रणजी ट्रॉफी खिताब जीता. इसी प्रदर्शन के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” चुना गया.
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद IPL में भी उनकी एंट्री हुई. 2025 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया और पहले ही सीजन में अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. तीन मैचों में उन्होंने पांच विकेट लिए और विराट कोहली व मिचेल मार्श जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट किया. इसके बाद 2026 IPL सीजन में SRH ने उन्हें 30 लाख रुपये में रिटेन किया.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हर्ष दुबे लगातार आगे बढ़ रहे हैं. 2025 में उन्हें इंडिया-ए टीम में जगह मिली, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी उन्होंने फर्स्ट क्लास मैच में 84 रन की बेहतरीन पारी खेली.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल का खेल दिखाया. भारत ने धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई तीनों वेन्यू पर अफगानी टीम को पस्त कर दिया. अब वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का अगला बड़ा मिशन इंग्लैंड दौरा रहने वाला है.
भारतीय टीम में जगह बनाना आसान नहीं होता. हर साल सैकड़ों खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी उस मुकाम तक पहुंच पाते हैं. गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत, धैर्य और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मौका हासिल किया है.
अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लांपुर टेस्ट मैच में भारतीय टीम का कॉम्बिनेशन लगभग तय है. रवींद्र जडेजा की अनुपस्थिति में एक युवा खिलाड़ी को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिलेगा. वहीं साई सुदर्शन पर भी टीम मैनेजमेंट भरोसा जताने जा रही है.
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला सिर्फ एक टेस्ट मैच नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की अगली पीढ़ी की परीक्षा भी होगा. भारतीय फैन्स की नजरें बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हर्ष दुबे पर रहेंगी, जिनसे अब खुद रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज को बड़ी उम्मीदें हैं.
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टेस्ट उपकप्तानी क्यों छीनी गई. हालांकि अगरकर ने साफ कहा कि टेस्ट टीम में पंत की जगह को लेकर कोई चिंता नहीं है. वहीं पंत को अफगानिस्तान के खिलाफ ODI टीम में भी जगह नहीं मिली.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया, जबकि टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी उनसे लेकर केएल राहुल को सौंप दी गई है. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जडेजा को आराम दिया गया है. वहीं मानव सुथार, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव, हर्ष दुबे को पहली बार मौका मिला है.
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की एंट्री रही, जिन्होंने आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया. शुभमन गिल वनडे टीम के कप्तान बनाए गए हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं.
Gurnoor Brar: पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की कहानी संघर्ष, मेहनत और सीख से भरी है. डेल स्टेन को देखकर गेंदबाजी शुरू करने वाले बरार को शुभमन गिल ने पहचान दिलाई. शिखर धवन ने IPL में मौका दिया और आशीष नेहरा ने फिटनेस का महत्व समझाया.
Manav Suthar: राजस्थान के श्रीगंगानगर से आने वाले 23 वर्षीय लेफ्ट-आर्म स्पिनर मानव सुथार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिला है. गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने वाले मानव ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. 2023 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय कैम्प में उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी प्रभावित किया था. अब उन्हें भविष्य के टेस्ट स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है.