scorecardresearch
 

IPL में बड़ा दांव! KKR को हराकर नंबर-1 की कुर्सी हथियाने उतरेगी RCB

RCB vs KKR:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 57वां मैच खेला जाएगा. आरसीबी के पास आज केकेआर को हराकर दोबारा अंक तालिका में टॉप पर पहुँचने का अच्छा मौका है.

Advertisement
X
विराट कोहली ... शून्य की बाधा पार करने की चुनौती. (Photo, PTI)
विराट कोहली ... शून्य की बाधा पार करने की चुनौती. (Photo, PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. नंबर-1 की कुर्सी पर टीमों की नजर है. आरसीबी बुधवार (13 मई) को अपना आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेलने उतरेगी. आरसीबी की नजर इस मैच को जीतकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने पर होगी. रायपुर में यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा.  

अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB) 11 मैच खेल चुकी है, और अंक तालिका में 14 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. आरसीबी का मौजूद नेट रन रेट +1.103 है,जो कि सभी टीमों में सबसे अच्छा है.

बेंगलुरु ने इसी मैदान पर अपना पिछला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीतकर अंक तालिका में नंबर-1 की कुर्सी हासिल कर ली थी. लेकिन मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को  बुरी तरह से हराकर अंक तालिका में टॉप पर अपनी जगह बनाई.  

केकेआर भी है तैयार, देगी RCB को कड़ी टक्कर. 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी लगातार 4 मैच जीतकर ये मैच खेलने उतरेगी और आरसीबी (RCB) को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. अगर यह मैच केकेआर जीत जाती है, तो ये उसकी लगातार 5वीं जीत होगी. केकेआर की आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद खराब थी और उसको लगातार 5 हार मिली थी. 

Advertisement

कोलकाता 10 मैचों में 9  पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में 8वें पायदान पर है. कोलकाता का मौजूदा नेट रनरेट -0.169 है. अगर कोलकाता की टीम आरसीबी (RCB) के खिलाफ यह मुकाबला जीत जाती है, तो वो पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पछाड़ कर 11 पॉइंट्स के साथ 7वें पायदान पर पहुंच जाएगी.

पिछले 6 मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का पलड़ा हल्का रहा है.

आरसीबी  - 1 जीत
केकेआर  - 4 जीत
1 मैच बेनतीजा    

Report- Vijay Singh 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement