ICC Men's T20 World Cup 2026 में कोलंबो के सिहंलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 102 रन से करारी शिकस्त दी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने आक्रामक अंदाज दिखाया. शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई और मिडिल ऑर्डर ने उसे बड़े स्कोर में बदल दिया. पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. पाकिस्तान टीम की ओर से साहिबाजादा फरहान की शतकीय पारी निर्णायक रही. जिसकी बदौलत पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ 199/3 का स्कोर बनाया.
उन्होंने 11 चौके, 4 छक्के की मदद से 57 गेंदों पर शतक जड़ा. ये साहिबाजादा फरहान का नामीबिया के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप 2026 का आंकड़ा रहा. उन्होंने कुल मिलाकर मैच में 58 गेंद खेली और नाबाद 100 रन जड़कर लौटे.
इससे पहले सैम अयूब 14 रन बनाकर आउट हो गए. कप्तान सलमान आगा ने तेज खेल दिखाया और 23 गेंद में 38 रन बनाए. ख्वाजा नफे 5 रन ही बना सके. वहीं शादाब खान ने भी अच्छी फिनिशिंग की और 22 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे.
जवाब में रनचेज के लिए उतरी नामीबिया की टीम महज 97 रनों पर 17.3 ओवर में लुढ़क गई. इस जीत के साथ पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री हो गई. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने 4 तो शादाब खान ने 3 विकेट झटके.
पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में शानदार गेंदबाजी करते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में 4/16 का प्रदर्शन किया, जो किसी भी पाकिस्तान स्पिनर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है. इस लिस्ट में अब भी टॉप पर शाहिद अफरीदी हैं, जो 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ 4/11 के लिए थे.
Pakistan's Sahibzada Farhan took the game away from Namibia with superb hundred👌
— ICC (@ICC) February 18, 2026
He wins the @aramco POTM🏅
📝: https://t.co/ig0UhhTcFP pic.twitter.com/VZ9VkIfNW6
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से)
102 रन बनाम नामीबिया, कोलंबो SSC, 2026
82 रन बनाम नीदरलैंड, लॉर्ड्स, 2009
72 रन बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, 2021
55 रन बनाम बांग्लादेश, ईडन गार्डन्स, 2016
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर
91/9 – नीदरलैंड, पर्थ स्टेडियम, 2022
93 – नीदरलैंड, लॉर्ड्स, 2009
97 – नामीबिया, कोलंबो SSC, 2026
99 – न्यूजीलैंड, द ओवल, 2009
इस वर्ल्ड कप कप तीसरा शतक
वैसे 29 साल के साहिबजादा फरहान का यह टी20 इंटरनेशनल में पहल शतक रहा. वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप का यह तीसरा शतक था. इससे पहले श्रीलंका के पथुम निसंका और कनाडा के युवराज सामरा शतक जड़ चुके हैं.
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां
111* – अहमद शहजाद vs बांग्लादेश, मीरपुर, 2014
100* – साहिबजादा फरहान vs नामीबिया, कोलंबो एसएससी, 2026
94 रन – उमर अकमल vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014
फरहान का शतक T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी पारी है.
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सबसे बड़े टीम स्कोर
201/5 vs बांग्लादेश, कोलकाता, 2016
199/3 vs नामीबिया, कोलंबो एसएससी, 2026
191/6 vs ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2010
191/5 vs ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014
नामीबिया के खिलाफ बना 199/3 अब T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.
पाकिस्तान ने जीता टॉस, टीम से शाहीन-अबरार बाहर
वहीं इस मुकाबले में पहले टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी थी. सलमान अली आगा ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए हैं. पहला सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी, जबकि शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को बाहर बैठाया गया. वहीं नामीबिया ने भी दो परिवर्तन किए थे . 20 वर्षीय जैक ब्रासेल को 17 साल के मैक्स हिंगो की जगह टीम में शामिल किया गया है.
पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, उस्मान तारिक.
नामीबिया की प्लेइंग XI: जान फ्रिलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), अलेक्जेंडर बुसिंग-वोल्शेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेट कीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जैक ब्रासेल