दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका में स्थित नामीबिया (Namibia), एक ऐसा देश है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध खनिज संसाधनों और स्थिर लोकतंत्र के चलते तेजी से वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है. रेगिस्तान, वन्यजीवन, और हीरे से भरपूर यह देश अब पर्यटन और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में भी मजबूती से आगे बढ़ रहा है.
हाल ही में नामीबिया की सरकार ने घोषणा की है कि देश की GDP में 2024 के मुकाबले 4.2% की वृद्धि दर्ज की गई है. इसका मुख्य कारण खनिज निर्यात, विशेषकर यूरेनियम और हीरे की वैश्विक मांग में हुआ इजाफा है. इसके साथ ही, ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स में विदेशी निवेश ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है.
नामिबिया अफ्रीका के उन गिने-चुने देशों में से एक है जो सौर और पवन ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहा है. 2030 तक देश की 70% बिजली आवश्यकताओं को नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए हितकारी है, बल्कि इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं.
नामिबिया का नाम आते ही नामीब रेगिस्तान, एटोशा नेशनल पार्क और कंकाल तट (Skeleton Coast) जैसे स्थल सामने आते हैं. सरकार ने हाल ही में पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने की घोषणा की है, ताकि 2027 तक देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो सके. सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और ईको-टूरिज्म पर खास ज़ोर दिया जा रहा है.
नामीबिया को अफ्रीका के सबसे स्थिर लोकतंत्रों में गिना जाता है.
भारत और नामीबिया के संबंध भी हाल के वर्षों में मजबूत हुए हैं. शिक्षा, स्वास्थ्य और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच कई द्विपक्षीय समझौते हुए हैं. जून 2025 में भारतीय राष्ट्रपति ने नामीबिया का दौरा किया था, जिसे ऐतिहासिक बताया गया.
भारत का नाम लेकर पाकिस्तान के दिग्गजों पर पलटवार करने वाले शादाब खान मुश्किल में फंस सकते हैं.
दुनिया के अलग-अलग कोनों में कुछ देश ऐसे हैं, जहां आसमान से छलांग लगाना जिंदगी का सबसे बड़ा एडवेंचर माना जाता है. अगर आप भी डर और रोमांच की उस पतली लकीर को पार करना चाहते हैं, तो जानिए उन देशों के बारे में, जहां स्काईडाइविंग का अनुभव आपको जिंदगी भर याद रहेगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.
पाकिस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान ने नामीबिया के खिलाफ लीग मुकाबले में महज 57 गेंदों पर शतक जड़ दिया.
पाकिस्तान की टीम ने बुधवार (18 फरवरी) को हुए मुकाबले में नामीबिया को 102 रनों से रौंद दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी जगह बना ली. मुकाबले में पाकिस्तानी बैटर साहिबाजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने 57 गेंदों पर शतक जड़ा. वहीं बाद में जब नामीबिया के रनचेज की बारी आई तो वह 97 रनों पर ढेर हो गए. उस्मान तारिक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.
Pakistan vs Namibia T20 World Cup 2026 Highligts: पाकिस्तान ने नामीबिया को कोलंबो के सिहंलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में हुए मुकाबले में 102 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199/3 रन बनाए. साहिबजादा फरहान ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी नामीबिया की टीम महज 97 रनों पर 17.3 ओवर में लुढ़क गई. इस जीत के साथ पाकिस्तान की सुपर 8 में एंट्री हो गई. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में उस्मान तारिक ने 4 तो शादाब खान ने 3 विकेट झटके. वैसे इस मुकाबले के लिए पाक टीम मैनेजमेंट ने दो बदलाव किए थे. सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, जबकि शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को बाहर बैठाया गया था.
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में आज (18 फरवरी ) करो या मरो की जंग की जंग में आज नामीबिया से खेलने उतरी. इस मुकाबले के रिजल्ट पर ही पाकितान के सुपर-8 का टिकट का दांव लगा है. ऐसे में इस मुकाबले के लिए पाकिस्तानी टीम में कई बड़े फेरबदल देखने को मिले.
नामीबिया के खिलाफ टीम ने सलमान मिर्जा और ख्वाजा नफे को दी जगह जबकि शाहीन शाह आफरीदी और अबरार अहमद को किया बाहर.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.
पाकिस्तान टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज से ने कहा कि हम सेमीफाइनल नहीं फाइनल में जगह बनाएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर साफ हो चुकी है. 7 टीमें फाइनल हैं. आठवीं टीम पाकिस्तान होगी या अमेरिका... इस बात पर मुहर बुधवार (18 फरवरी) को लगेगी, जब नामीबिया और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी. लेकिन सवाल है कि अगर इस मुकाबले में बारिश हो गई तो क्या होगा?
भारत के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पाकिस्तान को अब आखिरी मुकाबले में नामीबिया के खिलाफ पूरा जोर लगाना होगा. वैसे भी पाकिस्तानी टीम हालिया सालों में यूएसए, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी टीम्स के खिलाफ मैच गंवा चुकी है. अब नामीबिया भी उसे चित कर दे तो हैरानी नहीं होनी चाहिए.
USA vs vs Namibia T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-26 में 15 फरवरी (रविवार) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का सामना नामीबिया से हुआ. इस मुकाबले में यूएसए ने 31 रनों से जीत हासिल की. यूएसए ने नामीबिया को जीत के लिए 200 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए नामीबियाई टीम 6 विकेट पर 168 रन ही बना सकी.
भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में अपना अजेय अभियान कायम रखा है. नामीबिया के खिलाफ भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंड्या और ईशान किशन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. फिर भारतीय टीम की गेंदबाजी भी शानदार रही.
भारत ने दिल्ली में नामीबिया को 93 रन से हराया, लेकिन जीत पूरी तरह आश्वस्त करने वाली नहीं रही. ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने तेज अर्धशतक लगाए, जबकि गेरहार्ड इरास्मस की गेंदबाजी ने भारतीय बल्लेबाजी की कमजोरियां उजागर कीं. वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की फिरकी से नामीबिया 116 रन पर सिमट गया. रिंकू सिंह का फॉर्म फिर गड़बड़ रहा.
India vs Namibia, T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की. इससे पहले उसने यूएसए को भी हराया था.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A मुकाबले में भारत और नामीबिया आमने-सामने हुईं. मैच का पूरा अपडेट यहां देखें. यह ब्लॉग ऑटोमेशन द्वारा अपडेट किया गया. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम द्वारा संपादित नहीं किया गया.
भारत के खिलाफ मुकाबले में नामीबियाई कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. इरास्मस ने तिलक वर्मा को भी आउट किया. तिलक को आउट करने से ठीक पहले वो अंपायर से बहस करते दिखे थे, जिसके पीछे की वजह गेंद को डेड करार दिया जाना था.
आज भले ही क्रिकेट की वजह से नामीबिया का नाम सभी की जुबान पर हो, लेकिन कुछ दशक पहले तक इस देश का अस्तित्व ही नहीं था. यह पहले जर्मनी और फिर दक्षिण अफ्रीका का गुलाम था. जब यहां जर्मनी का कब्जा था, तो भयंकर रक्तपात हुआ था. हजारों नामीबियाई लोगों को मार दिया गया और सैकड़ों के शव जर्मनी भेज दिया गया, जहां उन पर अमानवीय-नस्लीय रिसर्च हुए थे.
टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण की शिकायत के कारण सोमवार को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात तक वह अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में रहे. उनकी हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है और सभी को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है.
बास डी लीडे (Bas de Leede) की नाबाद 72 रन की पारी और सटीक गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड्स ने नामीबिया को सात विकेट से हराकर T20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखीं. 156 रन के लक्ष्य को डच टीम ने 18 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया.