इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-69 में आज (24 मई) मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता है और पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया. यानी राजस्थान रॉयल्स की पहले बैटिंग आई है.
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. मुंबई इंडियंस के 13 मैचों से 8 अंक हैं. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने 13 मैच खेलकर 7 में जीत हासिल की है. राजस्थान रॉयल्स के 14 पॉइंट्स हैं. राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए ये मुकाबला जीतना ही होगा. मुंबई-राजस्थान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड पर क्लिक करें...
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 33 रनों के स्कोर तक 2 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल 27 रनों के निजी स्कोर पर विल जैक्स का शिकार बने. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 6 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए. वैभव का विकेट दीपक चाहर ने झटका. कप्तान रियान पराग (14 रन) कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें स्पिनर अल्लाह गजनफर ने पवेलियन भेजा. यहां से दासुन शनाका और ध्रुव जुरेल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन जोड़े.
दासुन शनाका लय में लग रहे थे, लेकिन वो अहम मौके पर रन आउट हो गए. शनाका ने 3 छक्के की मदद से 15 बॉल पर 29 रनों का योगदान दिया. फिर ध्रुव जुरेल ने भी कार्बिन बॉश की बॉल अपना विकेट गंवा दिया. जुरेल ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और दो छक्के शामिल रहे. डोनोवन फरेरा (18 रन) ने दो बड़े हिट्स जरूर लगाए, लेकिन उनकी इनिंग्स का खात्मा दीपक चाहर ने कर दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 16 मैचों में जीत हासिल की. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 15 मुकाबले जीते. एक मैच का नतीजा भी नहीं निकला. मौजूदा सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 7 अप्रैल 2026 को आयोजित मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 27 रनों से जीत दर्ज की थी.
मुंबई vs राजस्थान h2h
कुल IPL मैच: 32
मुंबई ने जीते: 16
राजस्थान ने जीते: 15
बेनतीजा: 1
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर और रघु शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रोहित शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा और बृजेश शर्मा.
इम्पैक्ट सब: रवींद्र जडेजा.