scorecardresearch
 

जडेजा को आउट समझ जश्न मना रहे थे शार्दुल... तभी आया बड़ा ट्विस्ट, बल्लेबाज ने कर दी बोलती बंद, VIDEO

कहते हैं क्रिकेट के खेल में कभी भी जल्दी जश्न नहीं मनाना चाहिए. मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को इसका एहसास राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कराया. जडेजा को शार्दुल ने जिस गेंद पर आउट किया, वो नो-बॉल रही. फिर तो माहौल ही बदल गया.

Advertisement
X
रवींद्र जडेजा ने शार्दुल को दिया मुंहतोड़ जवाब (Photo: Reuters)
रवींद्र जडेजा ने शार्दुल को दिया मुंहतोड़ जवाब (Photo: Reuters)

मुंबई इंडियंस (MI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में अपना आखिरी मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ रविवार (24 मई) को खेला. वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले के दौरान शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिला, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं.

पूरा वाकया राजस्थान रॉयल्स की पारी के आखिरी ओवर में हुआ. उस ओवर में शार्दुल ठाकुर ने चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा को आउट कर दिया. विकेट मिलते ही शार्दुल पूरे जोश में आ गए और जोरदार अंदाज में सेलिब्रेट करने लगे. उनकी टीम भी विकेट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो गई. लेकिन तभी पूरा माहौल पलट गया. स्टेडियम में अचानक नो-बॉल का सायरन बज उठा और पता चला कि शार्दुल की गेंद नो-बॉल थी. यानी जडेजा आउट नहीं हुए थे.

इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भी मौका नहीं छोड़ा. वह तुरंत मुस्कुराते हुए शार्दुल ठाकुर की तरफ मुड़े और मजेदार अंदाज में जोरदार सेलिब्रेशन कर डाला. जडेजा मानो कह रहे हों, 'अभी मैं गया नहीं हूं.' इसके बाद तो जडेजा ने शार्दुल की मुश्किलें और बढ़ा दीं. उन्होंने अगली दो गेंदों पर लगातार दो शानदार चौके जड़ दिए. चौके लगाने के बाद जडेजा ने फिर शार्दुल के अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसे देखकर दोनों टीमों के खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

Advertisement

मैदान पर कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह हल्का और मनोरंजक हो गया. हालांकि अंत में दोनों खिलाड़ियों ने हंसते हुए एक-दूसरे से बात की और मामला दोस्ताना अंदाज में खत्म हुआ. जडेजा और शार्दुल के बीच हुई यह हल्की-फुल्की नोकझोंक सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गई और फैन्स ने इसे मैच का सबसे मजेदार पल बताया.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, अल्लाह गजनफर, रघु शर्मा

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement