scorecardresearch
 

KKR vs GT, IPL 2026 Live Score: कोलकाता ने गुजरात को दिया 248 रनों का टारगेट, एलन-रघुवंशी-ग्रीन के अर्धशतक

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans IPL Live Cricket Score: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. गुजरात टाइटन्स यदि ये मुकाबला जीत जाती है, तो उसकी प्लेऑफ में एंट्री हो जाएगी.

Advertisement
X
आईपीएल में आज कोलकाता-गुजरात की टक्कर. (Photo: PTI)
आईपीएल में आज कोलकाता-गुजरात की टक्कर. (Photo: PTI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-60 में आज (16 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में है. मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटन्स को जीत के लिए 248 रनों का टारगेट दिया है.

मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 11 में से चार मुकाबले जीते हैं और उसके 9 अंक हैं. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 12 मैच खेलकर 8 में जीत दर्ज की है. गुजरात टाइटन्स के 16 पॉइंट्स हैं. कोलकाता-गुजरात मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

ऐसी रही कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 247 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान अजिंक्य रहाणे 14 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने. रहाणे को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया. इसके बाद फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी में फिन एलन का योगदान काफी ज्यादा रहा. एलन ने सिर्फ 35 बॉल पर 93 रन बनाए, जिसमें 10 छक्के और 4 चौके शामिल रहे. एलन को स्पिनर आर साई किशोर ने आउट किया.

Advertisement

यहां से अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 108 रनों की साझेदारी हुई, जिसने कोलकाता नाइट राइडर्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. रघुवंशी ने 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 44 बॉल पर नाबाद 82 रनों का योगदान दिया. वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 बॉल पर 52* रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 मुकाबला जीता. जबकि गुजरात टाइटन्स को 4 मैचों में जीत हासिल हुई. इसके अलावा एक मुकाबला बारिश से भी धुला. मौजूदा सीजन में दोनों टीमों दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. 17 अप्रैल 2026 को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से पराजित किया था.

कोलकाता vs गुजरात h2h
कुल IPL मैच: 6
कोलकाता ने जीते: 1
गुजरात ने जीते: 4
बेनतीजा: 1

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर और मोहम्मद सिराज.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement