इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की हालत लगातार खराब होती जा रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली आठ विकेट की शर्मनाक हार के बाद टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं.
हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल काफी निराश नजर आए और उन्होंने साफ संकेत दिए कि टीम अब अगले सीजन की तैयारी और बदलावों पर भी सोचने लगी है.
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 8, 2026
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 142 रन ही बना सकी. इस छोटे लक्ष्य का KKR ने बेहद आक्रामक अंदाज में पीछा किया और 14.2 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया. टीम की जीत के हीरो फिन एलेन रहे, जिन्होंने नाबाद 100 रन की विस्फोटक पारी खेली. उनके साथ कैमरून ग्रीन ने भी 33 रन बनाकर अहम योगदान दिया. दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.
क्या दिल्ली और कोलकाता कर पाएंगे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई
इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं KKR ने लगातार अच्छी वापसी करते हुए 10 मैचों में 9 अंक हासिल कर लिए हैं. हालांकि कोलकाता के लिए भी प्लेऑफ की राह अब भी आसान नहीं है.
बल्लेबाज और गेंदबाज रहे फ्लॉप: अक्षर
मैच के बाद अक्षर पटेल ने माना कि टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में फेल रही. उन्होंने कहा कि 142 रन का स्कोर इस विकेट पर बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं था. खासतौर पर स्पिन गेंदबाजों ने परिस्थितियों के हिसाब से सही गेंदबाजी नहीं की.
A 𝙆night of sheer dominance 🔥@KKRiders chase down the 🎯 with 34 deliveries to spare and make it 4⃣ wins on the trot 👊💜
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/NaWLphmJKY#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR pic.twitter.com/e3cpW0J2Xq
अक्षर ने कहा- हमने दो-तीन ओवर के अंदर पांच विकेट गंवा दिए और वहीं से मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदल गया. ऐसा ही CSK के खिलाफ मैच में भी हुआ था. हम अच्छी शुरुआत करते हैं लेकिन अचानक विकेट गिरने लगते हैं.
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 8, 2026
उन्होंने आगे कहा कि टीम को मुश्किल समय में धैर्य दिखाने की जरूरत है. अगर एक-दो विकेट गिर भी जाएं तो बल्लेबाजों को क्रीज पर टिककर दबाव झेलना होगा. अक्षर के मुताबिक यह कोई जटिल समस्या नहीं है, बल्कि सही मानसिकता अपनाने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: 6,6,6... कोटला में चली फिन एलन की आंधी, जड़ा विस्फोटक शतक, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त
दिल्ली के कप्तान ने भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि टीम अब यह भी सोचेगी कि अगले सीजन में किस तरह की रणनीति अपनानी है. साथ ही बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौके देकर संभावित बदलावों पर भी विचार किया जाएगा. इससे साफ संकेत मिले कि अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
रहाणे ने बताई KKR की सबसे बड़ी कमी
वहीं KKR कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आए. उन्होंने फिन एलन की जमकर तारीफ की. रहाणे ने कहा कि एलन शुरुआती चार-पांच मैचों में संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और उसका परिणाम इस मैच में देखने को मिला.रहाणे ने गेंदबाजों की भी तारीफ करते हुए कहा कि टीम की सफलता में स्पिनर्स की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय की खास तारीफ की.
यह भी पढ़ें: DC vs KKR: कोलकाता की लगातार चौथी जीत, दिल्ली को हराया, फिन एलन का ताबड़तोड़ शतक
KKR कप्तान ने टीम की फील्डिंग को लेकर भी बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि टीम के फील्डिंग कोच खिलाड़ियों से काफी सख्ती से काम करवा रहे हैं और उसी का असर मैदान पर दिखाई दे रहा है. रहाणे के मुताबिक कैचिंग और ग्राउंड फील्डिंग में सुधार का पूरा श्रेय फील्डिंग कोच को जाता है.