फिन एलन न्यूजीलैंड के इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं, जो वनडे (ODI) और टी20 इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह आक्रामक टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में पहचाने जाते हैं और जरूरत पड़ने पर विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में वह ऑकलैंड के लिए खेलते हैं, हालांकि एक समय वह वेलिंगटन टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वह दुनिया की कई टी20 फ्रेंचाइज़ी लीग में भी खेल चुके हैं.
एलन ने 3 जनवरी 2017 को सुपर स्मैश में ऑकलैंड के लिए टी20 डेब्यू किया था. इसके बाद 2018 में उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी (लिस्ट-A) और प्लंकेट शील्ड (फर्स्ट क्लास) में भी डेब्यू किया. 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड XI के लिए एक टूर मैच में उन्होंने नाबाद शतक जड़ा था. 2020 में वह वेलिंगटन टीम में गए और सुपर स्मैश में शानदार प्रदर्शन करते हुए 512 रन (स्ट्राइक रेट 194) के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर बने.
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उन्हें 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने साइन किया और 2022 के IPL ऑक्शन में भी खरीदा. 2024 में उन्होंने बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ दो साल का करार किया. जून 2025 में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 52 गेंदों पर 151 रन की रिकॉर्ड पारी खेली, जिसमें 19 छक्के शामिल थे. दिसंबर 2025 के IPL मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा.
इंटरनेशनल करियर की शुरुआत उन्होंने 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप से की, जहां उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 115 रन बनाकर शतक जड़ा और पूरे टूर्नामेंट में 338 रन बनाए. मार्च 2021 में उन्होंने T20I डेब्यू किया और अपने तीसरे मैच में 29 गेंदों पर 71 रन ठोके. ODI डेब्यू उन्होंने 10 जुलाई 2022 को आयरलैंड के खिलाफ किया. जनवरी 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ 62 गेंदों पर 137 रन बनाकर उन्होंने न्यूजीलैंड का T20I रिकॉर्ड तोड़ा और 16 छक्के लगाए. अगस्त 2024 में उन्होंने फ्रेंचाइज़ अवसरों के लिए केंद्रीय अनुबंध ठुकरा दिया. जनवरी 2026 में उन्हें ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया.
फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में तूफानी शतक लगाया था. एलन ने अब अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए गुजरात टाइटन्स के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया. एलन को 33 रनों के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया.
'इम्पैक्ट सब' के तौर पर उतरे फिन एलन ने बल्ले से गदर काटा, जिसने दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को पटरी से उतार दिया. एलन तूफानी शतक जड़ने में कामयाब रहे. एलन ने आईपीएल में पहली बार शतकीय पारी खेली है.
DC vs KKR, IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आठ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी, जिससे टीम की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं. DC सिर्फ 142 रन बना सकी, जिसे KKR ने 14.2 ओवर में हासिल कर लिया. कप्तान अक्षर पटेल ने बल्लेबाजों और स्पिनर्स की गलतियां मानीं, साथ ही अगले सीजन के लिए बदलाव और नए खिलाड़ियों को मौका देने के संकेत दिए.
IPL 2026 के मैच नंबर-51 में 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया.
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर एक समय एक विकेट के नुकसान पर 74 रन था. लेकिन कुछ ही ओवरों में खेल पलट गया. दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अंतराल में विकेट खोए और वो 150 रनों का आंकड़ा भी छू नहीं पाई.
फिन एलन का सस्ते में आउट होना केकेआर के लिए किसी बड़े सेटबैक से कम नहीं था. फिन एलन बाउंड्री लाइन पर दिग्वेश सिंह राठी के हाथों लपके गए. राठी का यह कैच सिर्फ एक फैसला नहीं, बल्कि आईपीएल 2026 में अंपायरिंग की बड़ी बहस बन गया है.
कोलकाता और लखनऊ के बीच आयोजित आईपीएल मुकाबले में एक कैच ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. दिग्वेश सिंह राठी ने फिन एलन का जो कैच लपका, वो उतना क्लीन नहीं लगा. दिग्वेश का पैर रोप से टच होता दिखा, जिसके बाद इस कैच को लेकर बहस छिड़ी हुई है.
IPL 2026 में कई विदेशी बल्लेबाज अपनी शानदार फॉर्म के दम पर छा सकते हैं. आईपीएल का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. ऐसे में उन खिलाड़ियों का जिक्र जरूरी है जो हाल के दिनों में टी20 फॉर्मेट में छाए हुए हैं. विदेशी खिलाड़ियों के लिए आईपीएल एक बड़ा मंच रहा है.
KKR के प्रैक्टिस मैच में अंगकृष रघुवंशी ने शतक लगाकर धूम मचा दी. गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जवाब में पर्पल टीम ने 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रघुवंशी की पारी में 5 छक्के भी आए.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा 21 गेंदों पर 52 रन बनाए और 18 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली.
NZ vs UAE: टिम सीफर्ट और फिन एलन की 175 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से न्यूजीलैंड ने UAE को T20 वर्ल्ड कप में 10 विकेट से हराया. UAE का 173 रन का सर्वोच्च स्कोर भी नाकाफी रहा. दो मैचों में दो बड़ी जीत के साथ कीवी टीम ने ने खिताबी दावेदारी मजबूत कर ली.