scorecardresearch
 

शतकवीर यशस्वी बाहर, बुमराह-अक्षर का कमबैक... वनडे सीरीज के लिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें

बीसीसीआई (BCCI) ने जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. टीम में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वापसी हो गई. वहीं यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह नहीं मिली है.

Advertisement
X
Yashasvi Jaiswal after scoring a century
Yashasvi Jaiswal after scoring a century

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 21 जून (रविवार) को कर दिया गया. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसकी अगुवाई शुभमन गिल करेंगे. जबकि श्रेयस अय्यर टीम के उप-कप्तान हैं.

♦ इस टीम सेलेक्शन की सबसे बड़ी बात यह है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वनडे क्रिकेट में कमबैक होने जा रहा है. बुमराह आखिरी बार 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट खेले थे. ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी वनडे टीम में वापसी हो गई है. अक्षर पटेल को अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था.

♦ वहीं स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली की भी टीम में वापसी हो गई है. विराट कोहली फिटनेस टेस्ट क्लियर करने के बाद टीम में शामिल हो जाएंगे. कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे.

♦ सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. यशस्वी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़ा था. यशस्वी अपने आखिरी 3 ओडीआई मैचों में 2 बार शतक जड़ चुके हैं.

Advertisement

♦ हर्ष दुबे और प्रिंस यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. हर्ष और प्रिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ हालिया सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले गुरनूर बरार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह दी गई है. गुरनूर बरार ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 7 विकेट झटके थे.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह की वापसी, चोटिल विराट कोहली भी स्क्वॉड में 

♦ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह नहीं मिली है. सिराज को पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से 'वर्कलोड मैनेजमेंट' के तहत आराम दिया गया था, ताकि उन्हें लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन से पहले पूरी तरह फिट रखा जा सके. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पहले ही चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं.

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली* (फिटनेस क्लियरेंस के अधीन), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. 

भारत का इंग्लैंड दौरा (फुल शेड्यूल)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement