scorecardresearch
 

23 दिन बाद AISA छात्रों ने तोड़ा आमरण अनशन, शबाना आजमी-प्रकाश राज की अपील पर माने स्टूडेंट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे आइसा के तीन छात्रों ने अपना अनशन खत्म कर दिया है. नीट विवाद को लेकर युवाओं की आवाज बुलंद करने वाले नेहा, मनीष और आमीन अब आंदोलन के अगले चरण की रणनीति बनाएंगे. उन्होंने दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म की है.

Advertisement
X
छात्रों ने दिग्गज हस्तियों की अपील पर हड़ताल खत्म की. (Photo- ITGD)
छात्रों ने दिग्गज हस्तियों की अपील पर हड़ताल खत्म की. (Photo- ITGD)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे आइसा (AISA) के तीन छात्रों ने आखिरकार अपना उपवास खत्म कर दिया है. नीट विवाद को लेकर देश भर के युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे छात्र नेहा, मनीष और आमीन ने दिग्गज हस्तियों की अपील के बाद अनशन खत्म करने का फैसला किया.

दिग्गज हस्तियों के इस प्रतिनिधिमंडल में एक्ट्रेस शबाना आजमी, एक्टर प्रकाश राज, सांसद मनोज झा, राजाराम सिंह, अमरा राम के साथ-साथ डॉ. योगेंद्र यादव, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और प्रोफेसर अतुल सूद शामिल थे.

छात्रों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराने के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाया. डॉ. योगेंद्र यादव ने कहा, 'ये भूख हड़ताल का टूटना नहीं है, बल्कि संघर्ष के इस रूप का खात्मा है.' आइसा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, छात्र अब आंदोलन के अगले चरणों की रणनीति तैयार करेंगे.

(Photo- ITGD)

'जेन-जी के लिए अच्छा करने में पूरी तरह नाकाम रहे'

वहीं, सांसद डॉ. मनोज झा ने छात्रों की तारीफ करते हुए कहा, 'आपने जो हासिल किया है वो बहुत बड़ा है. इस आंदोलन ने सरकार को हर मोर्चे पर बेनकाब कर दिया है.' इस मौके पर शबाना आजमी इमोशनल नजर आईं. उन्होंने कहा, 'एक पीढ़ी के रूप में हम अपनी 'जेन-जी' के लिए अच्छा करने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं. लेकिन आप लोगों ने हम सभी को आगे का रास्ता दिखाया है.'

Advertisement

सोनम वांगचुक की हालत स्थिर, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी जरूरी

दूसरी तरफ, जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है. अस्पताल प्रशासन ओर से 20 जुलाई 2026 को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, वांगचुक की सफदरजंग अस्पताल में देखभाल की जा रही है.

(Photo- ITGD)

डॉक्टरों ने बताया है कि उनके वाइटल पैरामीटर (जैसे ब्लड प्रेशर और पल्स रेट) फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. हालांकि, लंबे उपवास के कारण उनके खून की जांच रिपोर्ट अभी भी ऐसी है जिसके लिए करीबी क्लिनिकल निगरानी की सख्त जरूरत है. वो डॉक्टरों की लगातार देखरेख में हैं.

यह भी पढ़ें: CJP Protest Live: संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, धक्कामुक्की के बाद रैपिड एक्शन फोर्स का लाठीचार्ज

वांगचुक को लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत

सफदरजंग अस्पताल और एम्स (AIIMS), नई दिल्ली के डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने अपनी क्लिनिकल असेसमेंट रिपोर्ट में कहा है कि वांगचुक के शरीर में किसी भी दिक्कत का पता लगाने और इलाज के लिए लगातार क्लिनिकल मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है. कई विभागों के विशेषज्ञों की एक टीम चौबीसों घंटे उनकी स्थिति पर पैनी नजर रख रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement