मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) एक क्रिकेटर हैं जो भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. वह इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद के लिए खेलते हैं. 2023 तक, सिराज ICC पुरुष वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में विश्व नंबर 2 पर हैं.
सिराज ने 15 नवंबर 2015 को प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया. उन्होंने 2015-16 रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपनी शुरुआत की. कार्तिक उडुपा उनके कोच थे. उन्होंने 2016 में अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू किया. 2016-17 के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के दौरान, वह 18.92 की औसत से 41 विकेट लेकर हैदराबाद के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
फरवरी 2017 में, उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग के लिए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने खरीदा. 21 अक्टूबर 2020 को, वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक ही मैच में लगातार दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने.
अक्टूबर 2017 में, उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20 i) टीम में शामिल किया गया. उन्होंने 15 जनवरी 2019 को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. 26 अक्टूबर 2020 को, सिराज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल हुए (Mohammed Siraj International Cricket).
21 अगस्त 2023 को, सिराज को 2023 एशिया कप से पहले बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया था. सीराज को टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 टीम में शामिल किया गया है (Mohammed Siraj World Cup 2023).
सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 को हैदराबाद में हुआ था (Mohammed Siraj Born). उनके पिता एक ऑटो रिक्शा चालक थे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम को 27 सितंबर से तीन ओडीआई मुकाबले खेलने हैं. फिर भारत मेहमान टीम के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी हिस्सा लेगा. इन दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं की बैठक 16 सितंबर को हो सकती है. भारतीय टीम के कुछ स्टार खिलाड़ी एशियन गेम्स में शिरकत करेंगे, ऐसे में इस सीरीज के लिए टीम चुनना आसान नहीं होने वाला है.
रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज की कप्तानी का पहला इम्तिहान 11 अक्टूबर से त्रिपुरा के खिलाफ होगा. इसके बाद ग्रुप बी में कर्नाटक और सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले हैदराबाद के अभियान की असली तस्वीर तय करेंगे.
15 साल के वैभव सूर्यवंशी पहले ही दलीप ट्रॉफी में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुके हैं. सेमीफाइनल में उन्होंने 92 और 40 रनों की पारियां खेलकर ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब फाइनल में सिराज जैसे अनुभवी गेंदबाज को उन्होंने नहीं बख्शा.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में एक तरफ वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा जैसे युवा भारतीय सितारों पर नजरें होंगी. दूसरी तरफ बीसीसीआई एशियन गेम्स के मद्देनजर टीम इंडिया की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पर्दे के पीछे अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रहा है.
दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा के खेलने पर सस्पेंस है. 6 सितंबर से चेन्नई में होने वाले फाइनल से पहले तीनों की उपलब्धता का फैसला गौतम गंभीर करेंगे. वहीं राहुल, पडिक्कल और सिराज के खेलने की संभावना है. इस बीच BCCI मयंक यादव, कार्तिक त्यागी और मोहसिन खान को एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम के ट्रेनिंग कैंप के लिए नेट बॉलर्स के तौर पर जापान भेजने की तैयारी कर रहा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए BCCI ने तेज गेंदबाजों की शॉर्टलिस्ट तैयार कर ली है. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकाश दीप रेस में हैं. मोहम्मद शमी और रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले आकिब नबी को फिलहाल प्लान से बाहर बताया जा रहा है.
28 अगस्त को पूरे भारत में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर मशहूर गायिका आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को राखी बांधी.
IND vs SL 2nd Test, Day 4 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट का आज (26 अगस्त) चौथा बारिश के कारण समय से पहले ही खत्म कर दिया गया है.
Dhruv Jurel Jai Jawan Jai Kisan Tattoo: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक जड़ने के बाद ध्रुव जुरेल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्होंने बाइसेप्स पर बने 'जय जवान, जय किसान' टैटू को दिखाया. इसके पीछे उनके पिता और दादा से जुड़ी बेहद भावुक कहानी है.
रवींद्र जडेजा ने WTC में 50 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले भारतीय और एशियाई क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया. जानिए WTC में जडेजा का सफर, उनके रन-विकेट और कोहली, अश्विन समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों के रिकॉर्ड. वीडियो में जानें सभी दिग्गज प्लेयर्स के रिकॉर्ड में नाम और लिस्ट के हिसाब से आंकड़े.
मोहम्मद सिराज इन दिनों गेंद से ज्यादा बल्ले से कमाल दिखा रहे हैं. श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने अपनी बल्लेबाजी से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया.
गॉल टेस्ट के पहले दिन के बाद होटल जाते समय मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो गया. इस वीडियो में सिराज के साथ दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच इस दौरान मजेदार बातचीत भी देखने को मिली.
भारत श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगा तो चुनौती सिर्फ स्पिन और पिच की नहीं होगी. गॉल की गर्मी-नमी, जल्दी नरम पड़ने वाली कूकाबूरा गेंद, लंबे स्पेल, हाल में कम टेस्ट क्रिकेट और बल्लेबाजी में लंबी पारियां खेलने की जरूरत टीम की परीक्षा लेंगी. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी ने तेज गेंदबाजी विभाग की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका के दौरे पर है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में इस बार केवल 3 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है.
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच मस्ती का एक वीडियो सामने आया है. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने साथी सरफराज खान की हेयरकटिंग के लिए खुद ट्रिमर संभाल लिया. श्रीलंकाई हेयरस्टाइलिस्ट चतुरंगा की मौजूदगी में सिराज ने सरफराज के बाल काटे, जिस पर टीम के खिलाड़ियों ने खूब मजाक किया.
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप जीत के बाद कहा कि अतिरिक्त अभ्यास से भी उतना फायदा नहीं होता, जितना मैच जैसी परिस्थितियों में खेलने से मिला.
श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ 6 विकेट से मैच जीतकर भारत ने दौरे का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया. इस अभ्यास मैच के बाद अब दोनों ही टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से खेला जाएगा.
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाना है. उससे पहले मोहम्मद सिराज का मुख्य फोकस निश्चित तौर पर गेंदबाजी पर होगा. लेकिन प्रैक्टिस मैच में केएल राहुल से मिली टिप्स के बाद उनका बल्ला जिस अंदाज में चला, उसने सबको चौंका दिया.
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच का पहला दिन आसान नहीं रहा. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली. श्रीलंका ने 90 ओवर में 363/8 रन बनाए.
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. इसी बीच मोहम्मद सिराज ने नए हेयरस्टाइल के साथ मैदान पर एंट्री कर सबका ध्यान जरूर अपनी तरफ खींचा है.