scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

इधर शेयर मार्केट क्रैश, उधर सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, देखें New Rates

अचानक सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा चेंज
  • 1/6

सप्ताह के पहले दिन दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए नजर आए हैं. जापान से कोरिया तक भारी गिरावट देखने को मिली है, तो वहीं भारतीय शेयर बाजार भी खुलते ही क्रैश हो गया. लेकिन Stock Market Crash के बीच सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है और इनमें लगातार जारी गिरावट पर अचानक ब्रेक लग गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट में उछाल आया है, लेकिन इस तेजी के बाद भी दोनों कीमती धातुएं अपने हाई से काफी सस्ती मिल रही हैं. (Photo: Reuters)

चांदी की कीमत यहां पहुंची 
  • 2/6

चांदी की कीमत यहां पहुंची 
सबसे पहले बात करते हैं चांदी की वायदा कीमत के बारे में, तो एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत सोमवार को खुलने के साथ ही अपने पिछले शुक्रवार के बंद 2,16,403 रुपये प्रति किलोग्राम की तुलना में जोरदार तेजी लेकर 2,20,408 रुपये पर पहुंच गई. यानी एक झटके में चांदी 4005 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई. (Photo: Reuters)

तेजी के बाद भी हाई से इतनी सस्ती
  • 3/6

तेजी के बाद भी हाई से इतनी सस्ती
भले ही सोमवार को चांदी की वायदा कीमत में तेज उछाल देखने को मिला, लेकिन इस तेजी के बावजूद ये कीमती धातु अपने हाई लेवल से काफी सस्ती मिल रही है. दरअसल, जनवरी महीने में MCX Silver Price पहली बार 4 लाख के ऐतिहासिक स्तर को पार करते हुए 4,20,048 रुपये प्रति किलो के लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और यहां से अब भी 1 Kg Silver 2,03,645 रुपये सस्ती मिल रही है. (Photo: Reuters)

Advertisement
सोना भी सोमवार को चमका 
  • 4/6

सोना भी सोमवार को चमका 
चांदी ही नहीं बल्कि दूसरी कीमती पीली धातु यानी सोना भी सोमवार को चमका है और इसकी कीमत वायदा कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही उछलकर 1,41,649 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले बीते शुक्रवार को MCX Gold Rate 1,40,906 रुपये पर बंद हुआ था. इस हिसाब से देखें, तो 10 Gram 24 Karat Gold 743 रुपये महंगा हुआ है. (Photo: Reuters)

Gold-Silver ETF भी भागे
  • 5/6

Gold-Silver ETF भी भागे
न सिर्फ एमसीएक्स पर सोना-चांदी की कीमतों में उछाल आया है, बल्कि गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ भी बाजार क्रैश के बावजूद तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं. टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड, निप्पोन इंडिया ईटीएफ गोल्ड बीस, जेरोधा गोल्ड ईटीएफ, मिराई एसेट गोल्ड, एलआईसी एमएफ गोल्ड ईटीएफ समेत अन्य में करीब 1 फीसदी के आसपास की तेजी देखने को मिली. सिल्वर ईटीएफ भी बढ़त में ट्रेड कर रहे थे. (Photo: ITG)

शेयर बाजार में मची है तबाही 
  • 6/6

शेयर बाजार में मची है तबाही 
सोना-चांदी के उछाल के बीच शेयर बाजार की बात करें, तो सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के साथ ही बिखरे हुए नजर आए. अमेरिका-ईरान में जंग बढ़ने, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और बैंकिंग शेयरों में भूचाल के चलते दोनों इंडेक्स भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. BSE Sensex पिछले बंद के मुकाबले 600 अंक से ज्यादा, जबकि NSE Nifty 150 अंक से ज्यादा फिसल गया है. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार, सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement