scorecardresearch
 

नींबू के छिलके और तेजपत्ता...बारिश में घर की दुर्गंध भगाने का सबसे सस्ता तरीका! जानें कितना कारगर

सोशल मीडिया पर घर की हवा को फ्रेश और महकता हुआ बनाने के लिए नींबू के छिलके और तेजपत्ता उबालने वाला हैक खूब वायरल हो रहा है. क्या वाकई यह एयर प्यूरीफायर का काम करता है या सिर्फ एक खुशबूदार नुस्खा है? इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
X
बारिश में घरों से एक अजीब सी बदबू आने लगती है. (Photo: AI Generated)
बारिश में घरों से एक अजीब सी बदबू आने लगती है. (Photo: AI Generated)

सोशल मीडिया के समय में कई घरेलू नुस्खे और हैक्स आए दिन सामने आते रहते हैं. पिछले कुछ समय से एक हैक लोगों के बीच काफी फेमस हो रहा है जिसमें नींबू के छिलकों और तेजपत्ते को पानी में उबालकर घर की हवा को महकाने का दावा किया जा रहा है. लोग इसे किचन की दुर्गंध भगाने और घर के माहौल को फ्रेश बनाने का एक नेचुरल और आसान तरीका मान रहे हैं. सबसे बड़ी बाच ये है कि इसे बनाना भी काफी आसान है.

बस एक पैन में पानी लें और उसमें नींबू के कुछ छिलके और 3-4 तेजपत्ते डाल दें. इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें. जैसे-जैसे पानी गर्म होता है, इसकी भीनी-भीनी खुशबू पूरे घर में फैल जाती है.

क्या यह सच में एयर प्यूरीफायर का काम करता है?

यह नुस्खा घर की बदबू को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है लेकिन इसे एयर प्यूरीफायर समझने की गलती न करें. नींबू के छिलकों में डी-लिमोनेन नाम का कंपाउंड होता है जो इसे सिट्रस जैसी खुशबू देता है. 

तेजपत्ते में मौजूद वोलेटाइल कंपाउंड्स इसे एक हर्बल महक देते हैं. जब आप इन दोनों को साथ में उबालते हैं तो ये कंपाउंड्स भाप के साथ हवा में मिल जाते हैं जिससे घर में ताजगी महसूस होती है. यह कुकिंग की गंध या पुराने, बंद कमरे की दुर्गंध को छिपाने में तो असरदार है लेकिन यह हवा से पॉल्यूशन खत्म नहीं करता.

Advertisement

क्या कीड़े-मकोड़े भगाने में भी है असरदार?

इंटरनेट पर दावा किया जाता है कि यह मिश्रण मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है. रिसर्च में यह पाया गया है कि नींबू के छिलके और कुछ हर्ब्स के एसेंशियल ऑइल्स में मच्छरों को दूर रखने के गुण होते हैं.

लेकिन घर पर पानी में छिलके उबालने से निकलने वाली मात्रा इतनी कम होती है कि यह मच्छरों को प्रभावी ढंग से भगाने के लिए काफी नहीं है. इसलिए यदि आप मच्छर भगाने के लिए कोई साइंटिफिक सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो यह नुस्खा उसका परमानेंट इलाज नहीं हो सकता.

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

यह हैक बजट फ्रेंडली है और किचन के वेस्ट का सही इस्तेमाल करने का एक शानदार तरीका है. बस कुछ सावधानियां जरूरी हैं. सबसे पहली बात, गैस पर रखे सॉसपैन को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें क्योंकि पानी सूखने पर आग लगने का खतरा हो सकता है.

इसके अलगावा अगर घर में किसी को तेज खुशबू से परेशानी या एलर्जी है तो इस बात का ध्यान रखें. वेंटिलेशन का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है. कुल मिलाकर यह नुस्खा आपके घर को एक अच्छी खुशबू और फ्रेश फील देने का एक आसान और नेचुरल ऑपशन है न कि कोई एयर प्यूरिफाइंग सॉल्यूशन.

---- समाप्त ----
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement