scorecardresearch
 

IND-W vs ZIM-W: हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने काटा गदर! ताबड़तोड़ अंदाज में जड़ा शतक, गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया

वडोदरा के मैदान पर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन हरमनप्रीत कौर ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जिम्बाब्वे को एक बार फिर बैकफुट पर धकेल दिया.

Advertisement
X
भारतीय टीम ने दिखाया दम. (PHOTO: X@BCCI)
भारतीय टीम ने दिखाया दम. (PHOTO: X@BCCI)

वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 329 रनों का टारगेट दिया है. कप्तानी छोड़ने के बाद एक बार फिर हरमनप्रीत कौर ने टीम को मुश्किल से निकालते हुए कमाल की पारी खेली. 

कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के सस्ते में आउट होने के बाद टीम महज़ 19 रन पर 2 विकेट गंवाकर गहरे संकट में थी. ऐसे मुश्किल वक्त में पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप-कप्तान दीप्ति शर्मा ने क्रीज पर कदम रखा और शानदार शतकीय पारियां खेलकर मैच का पासा पूरी तरह पलट दिया. 

हरमनप्रीत ने अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ते हुए महिला वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. शुरुआती झटकों के बाद हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका रावल (61 रन) के साथ मिलकर 124 रनों की जबरदस्त साझेदारी की और टीम को संकट से बाहर निकाला. 

प्रतिका और तेजल हसनवीस के आउट होने के बाद हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाले रखा और उप-कप्तान दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर एक और शतकीय साझेदारी बुनी. भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
   

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने दमदार पारी खेलते हुए 121 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 126 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं, दीप्ति शर्मा ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 86 गेंदों पर 15 चौकों की बदौलत 106 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली.   

इसके अलावा प्रतिका रावल ने 67 गेंदों पर 61 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाए, जिससे भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के सामने एक पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया है.  भारत की तरफ से इन तीन बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी किसी ने 10 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement