हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur Cricketer) एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने 6 अक्टूबर 2026 को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी.
उन्होंने अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 20 साल की उम्र में महिला क्रिकेट विश्वकप 2009 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ की (Harmanpreet ODI debut). उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की. इसी साल उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया. साल 2010 में उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक लगाया.
2012 में हरमनप्रीत को एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम की कार्यवाहक कप्तान बनाया गया. भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता. 2013 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय शतक लगाया. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक बनाया.
2014 में हरमनप्रीत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया. 2016 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी20 श्रृंखला में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसी साल उन्होंने महिला विश्व ट्वेंटी20 और एशिया कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहते हुए क्रिकेट खेला.
2017 के महिला विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत ने 171 रन की पारी खेली. यह महिला विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में किसी बल्लेबाज की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियों में शामिल है. 2018 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाकर ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाया.
2019 में हरमनप्रीत 100 ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं. 2022 में उनकी कप्तानी में भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट का रजत पदक जीता. इसी साल भारत ने एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक भी जीता. इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भारत ने 1999 के बाद पहली बार इंग्लैंड में द्विपक्षीय श्रृंखला जीती.
2023 में हरमनप्रीत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पहली टेस्ट जीत दिलाने वाली टीम की कप्तानी की. इसी साल वह ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं. 2025 में उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता. फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया.
घरेलू और विदेशी फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी हरमनप्रीत का करियर रहा है. 2016 में वह विदेशी ट्वेंटी20 लीग से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं और सिडनी थंडर के लिए खेलीं. वह मेलबर्न रेनेगेड्स, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स और ट्रेंट रॉकेट्स का भी हिस्सा रही हैं.
महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत मुंबई इंडियंस की कप्तान हैं. उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2023 और 2025 में महिला प्रीमियर लीग का खिताब जीता. वह महिला ट्वेंटी20 चैलेंज में सुपरनोवाज की कप्तान भी रही हैं और टीम ने उनकी कप्तानी में 2018, 2019 और 2022 में खिताब जीता.
हरमनप्रीत को 2017 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया. 2023 में वह विजडन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर की सूची में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं. इसी साल उनका नाम टाइम की 100 नेक्स्ट सूची और बीबीसी की 100 वीमेन सूची में भी शामिल हुआ. 2026 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया.
हरमनप्रीत का जन्म 8 मार्च 1989 को पंजाब के मोगा में हुआ था. वह टीम में मुख्य रूप से बल्लेबाज और दाएं हाथ की ऑफ स्पिन गेंदबाज के रूप में खेलती हैं. उनके पिता हरमंदर सिंह भुल्लर पूर्व खेल खिलाड़ी रहे हैं और उनकी छोटी बहन का नाम हेमजीत कौर है.
हरमनप्रीत ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग ज्ञान ज्योति स्कूल अकादमी से ली. यहां उन्होंने कमलदीश सिंह सोढ़ी के मार्गदर्शन में क्रिकेट सीखा. शुरुआती दौर में वह लड़कों के साथ भी क्रिकेट खेलती थीं. साल 2014 में वह मुंबई चली गईं और भारतीय रेलवे से जुड़कर काम करने लगीं.
स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया. इस मुकाबले के बाद कप्तान स्मृति मंधाना और पूर्व कप्तान हमनप्रीत कौर के बीच हैंडशेक नहीं हुआ. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच हैंडशेक नहीं होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.
अनाया बांगड़ ने एक चैट शो में पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर भारत की ऑल टाइम प्लेइंग XI चुनी। उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, एमएस धोनी, स्मृति मंधाना और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
वड़ोदरा में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से प्रतीका रावल की अर्धशतकीय पारी और विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा के आखिरी छक्के के दम पर टीम ने आसानी से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया.
अनाया बांगड़ ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को मिलाकर ऑल टाइम इंडियन प्लेइंग XI चुनी है. उनकी टीम में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम शामिल हैं. अनाया ने खुद को भी इस टीम में जगह दी है. एमएस धोनी को कप्तान चुना गया, जिनकी गेम रीडिंग और क्रिकेटिंग समझ की तारीफ की गई.
पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया. एक समय टीम दो विकेट जल्दी गंवाकर संघर्ष कर रही थी. लेकिन हरमनप्रीत कौर ने टीम को मुसीबत से निकालने का काम किया.
भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे महिला वनडे में धमाकेदार जीत दर्ज की है. वडोदरा में रविवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 121 रनों से हरा दिया. हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारियां खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 328 रन बनाए, जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 207 रनों पर सिमट गई.
वडोदरा के मैदान पर हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाला. जिम्बाब्वे की तरफ से गेंदबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. लेकिन हरमनप्रीत कौर ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए जिम्बाब्वे को एक बार फिर बैकफुट पर धकेल दिया.
जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय विमेंस टीम की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में उनकी 91 रनों की इनिंग्स व्यक्तिगत तौर पर अहम रही. लंबे समय से बड़ी इनिंग्स का इंतजार कर रहीं हरमनप्रीत ने इस बार अपने बल्ले से जवाब दिया और फिर भावुक होकर अपने संघर्ष की झलक भी दिखा दी.
तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को भारत ने 92 रनों से करारी शिकस्त दी. शेफाली वर्मा ने एक बार फिर टीम के लिए तूफानी पारी खेली. शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर की दमदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 216 रन बनाए.
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी संभालने के बाद अपना विजन बताया है. जानिए खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने, WPL से मिले अनुभव और भारत को तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनाने के उनके लक्ष्य के बारे में.
PM Modi Indian Athletes Address Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स के भारतीय दल से मुलाकात की. भारत ने इन खेलों में 21 गोल्ड समेत कुल 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया.
भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना आईसीसी की विमेंस वनडे रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है. मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा और हमनप्रीत कौर का भी आईसीसी रैंकिंग में जलवा कायाम है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी ने भी धमाकेदार वापसी कर ली है.
भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेले जाने वाले हैं. जिम्बाब्वे महिला टीम पहली बार भारतीय दौरे पर आने वाली हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे की कोशिश भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर फैन्स का ध्यान खींचने की होगी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के 2 दिन बाद हरमनप्रीत कौर की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में हैं. इस स्टोरी में उन्होंने कैप्शन दिया, जिंदगी गुलजार है. आखिर इस इंस्टाग्राम स्टोरी का क्या मतलब है.
हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना को भारतीय महिला टीम की कमान सौंपी गई हैं. मंधाना ने इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद हरमनप्रीत कौर को लेकर कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी स्टोरी शेयर की है.
हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फुलटाइम कप्तान बनाया गया है. BCCI ने मंगलवार को उनके नाम का ऐलान किया. स्मृति इससे पहले 18 टी20 इंटरनेशनल और 4 वनडे में भारत की कप्तानी कर चुकी हैं. RCB को 2024 और 2026 में WPL चैम्पियन बनाने वाली स्मृति अब टीम इंडिया को नए दौर में आगे ले जाएंगी.
हरमनप्रीत कौर ने लंबे समय तक भारतीय टीम की कमान संभालने का काम किया. लेकिन मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को उन्होंने तीनों फॉर्मेट से टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. हरमन ने अपनी कप्तानी में पिछले साल टीम को वनडे वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताने में कामयाबी हासिल की थी.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि टीम के लिए उन्होंने अपना खेल, समय और निजी महत्वाकांक्षाएं तक पीछे रखीं.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी और कप्तान हरमनप्रीत कौर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला किया है. कप्तानी से हटने के बाद हरमनप्रीत कौर ने एक बेहद भावुक बयान जारी किया है. हरमनप्रीत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उन्होंने टीम की भलाई और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अपने खुद के खेल तक को कुर्बान कर दिया.
एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका के सेमीफाइनल के दौरान स्कोरकार्ड पर खिलाड़ियों के बदले हुए नाम नजर आए. एस विश्वनाथ, टीटीवी नंबूरी और डब्लू एस मणि शंकर नाम स्कोरकार्ड पर नजर आए. क्या ये कोई ब्रॉडकास्टिंग गलती थी? आखिर ये सब क्यों हुआ, आइए जान लेते हैं.
एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर तक भारत के खाते में 17 मेडल हैं, लेकिन इनमें सिर्फ एक गोल्ड है. तीन साल की तैयारी पर 800 करोड़ रुपये खर्च होने के बीच मेडल टैली में भारत 14वें स्थान पर है. इकलौता स्वर्ण महिला क्रिकेट टीम ने जीता है. ऐसे में नागोया में सिर्फ पदकों की संख्या नहीं, बल्कि गोल्ड की कमी भी भारतीय खेल व्यवस्था और एशिया की शीर्ष खेल ताकतों से दूरी पर सवाल खड़े कर रही है.