न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में चार विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली. लगातार विकेट गिरने से एक समय टीम इंडिया मुश्किल में थी, लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच पलट दिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने दोनों की तारीफ की और नमन धीर के योगदान को भी अहम बताया. हालांकि, अय्यर ने साफ किया कि सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है.