दीप्ति भगवान शर्मा (Deepti Bhagwan Sharma) एक अंतरराष्ट्रीय भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. वह एक ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी और दाएं हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करती हैं. दीप्ति शर्मा वनडे में 188 रन का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं (Deepti Sharma Third Top Run Scorer).
दीप्ति शर्मा का जन्म 24 अगस्त 1997 को आगरा, उत्तर प्रदेश में सुशीला और भगवान शर्मा के घर हुआ था (Deepti Sharma Family). वह अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं. उनके पिता भारतीय रेलवे में सेवानिवृत्त मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक हैं. उन्होंने 9 साल की कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था.
दीप्ति ने 16 जून से 19 जून 2021 को ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. इस मैच की दोनों पारियों में उन्होंने 29 और 54 रन बनाए और पहली पारी में 3 विकेट भी लिए. ये मैच ड्रॉ हुआ (Deepti Sharma Test Debut)
शर्मा ने 28 नवंबर 2014 को बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 2 विकेट लिए और 1 रन बनाया. इस मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा (Deepti Sharma ODI Debut).
दीप्ति ने 31 जनवरी 2016 को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया. इस मैच में उन्होंने 13 रन बनाए और उन्हें एक विकेट मिला (Deepti Sharma T20I Debut).
दीप्ति शर्मा ने पूनम राउत के साथ आयरलैंड महिला टीम के खिलाफ 320 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की थी, जिसमें उन्होंने 188 रनों का योगदान दिया था (Deepti Sharma Record Opening Partnership). अपने करियर में शर्मा की गेंदबाजी का बेस्ट फीगर 6/20 है, जिसे उन्होंने रांची में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में हासिल किया था.
जून 2018 में, उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा सर्वश्रेष्ठ घरेलू वरिष्ठ महिला क्रिकेटर के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से सम्मानित किया गया था.उन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया (Deepti Sharma Awards).
दीप्ति महिला बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए खेलती हैं (Deepti Sharma in WBBL).
Royal Challengers Bengaluru (RCB) vs UP Warriorz (UPW): महिला प्रीमियर लीग में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला यूपी से हुआ. आरसीबी ने इस मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं, यूपी का सेमीफाइनल में पहुंचने का सफर अब खत्म हो गया है.
Royal Challengers Bengaluru Women (RCB) vs UP Warriorz Women (UPW) : विमेंस प्रीमियर लीग का 5वां मैच यूपी वॉरियर्स और आरसीबी के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की. मंधाना ने नाबाद 47 रन बनाए तो वहीं ग्रेस हैरिस ने 85 रन बनाए.
WPL 2026 अपने आगाज के लिए तैयार है. 9 जनवरी से शुरू होने वाले इस सीजन में फैन्स को हर मैच में जोश, जुर्रत और जुनून देखने को मिलेगा. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, RCB की कप्तान स्मृति मंधाना, Delhi Capitals की जेमिमा रॉड्रिग्स जैसी स्टार खिलाड़ी मैदान में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं.
दीप्ति शर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं, दीप्ति के टी20 में अब 133 मैचों में 152 विकेट हो गए हैं.
भारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में एक नया इतिहास रच दिया है. दीप्ति ने विमेंस टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं.
दीप्ति शर्मा ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभााई थी. दीप्ति को ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था. दीप्ति अब श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कमाल कर रही हैं.
महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 27 नवंबर को हुई इस नीलामी में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं.
महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़़ियों की नीलामी में सभी 5 फ्रेंचाइजी टीम्स ने करोड़ों रुपये लुटाए. स्टार ऑलराउंडर शिखा पांडे को भी ऑक्शन में बंपर राशि मिली है.
वीमेंस प्रीमयर लीग 2026 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन की नीलामी में सबसे अधिक रकम दीप्ति शर्मा को मिली जिसके बाद उन्होंने खुशी जताई और कहा कि मैं यूपी से ही हूं और अपने ही प्रदेश की टीम में फिर से शामिल होकर काफी अच्छा लग रहा है.
India Women vs Sri Lanka Women T20I Updates: भारत ने श्रीलंका को विशाखापत्तनम में खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट से शिकस्त दी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 122 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 8 विकेट रहते चेज कर लिया.
महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों की शुरुआत करते हुए भारत की नजर श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज़ में जीत पर होगी. इस दौरान स्मृति मंधाना 4,000 T20I रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज़ बन सकती हैं, जबकि दीप्ति शर्मा सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनने और 1,000 रन–150 विकेट का ऐतिहासिक डबल पूरा करने से बस कुछ कदम दूर हैं.
Agenda Aajtak 2025: एजेंडा आजतक 2025 में गुरुवार (11 दिसंबर) को जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा आईं. इस दौरान टीम इंडिया में ही मौजूद 2 DSP (Deputy Superintendent of Police) का एक ऐसा किस्सा सुनाया गया, जिसे सुनकर खूब ठहाके लगे.
शेफाली वर्मा ने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बल्ले से ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था, फिर दो विकेट झटककर टीम इंडिया की खिताबी जीत आसान की थी. शेफाली बचपन में लड़कों के साथ क्रिकेट खेला करती थीं.
जेमिम रोड्रिग्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद शतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराना आसान नहीं था, लेकिन जेमिमा के शतक ने भारतीय टीम का काम हल्का कर दिया.
Deepti Sharma Agenda Aajtak 2025: 'एजेंडा आजतक 2025' में वनडे वर्ल्ड वर्ल्ड कप की चैम्पियन खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा पहुंचीं. इस दौरान दीप्ति शर्मा ने वो कहानी बताई कि कैसे उनकी जिंदगी बदली, कैसे वो क्रिकेटर बनीं.
एक बार फिर सज चुका है एजेंडा आजतक का महामंच. देश के सबसे विश्वनीय न्यूज चैनल आजतक के इस दो दिवसीय कार्यक्रम का ये 14वां संस्करण है. जिसके दूसरे दिन मंच पर विशेष तौर पर आमंत्रित थे- शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रॉड्रिगेज, आईसीसी महिला विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेटर. सेशन 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं कै!' में उनसे बल्ला, जज़्बा और जज़्बात पर बात हुई. देखिए पूरा सेशन.
WPL 2026 के लिए नीलामी गुरुवार (27 नवंबर) को आयोजित हुई. जहां यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को सबसे ज्यादा 3.2 करोड़ रुपए की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया. वहीं 8 मार्की प्लेयर्स में शामिल ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली अनसोल्ड रहीं.
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का चौथा सीजन इस बार नवी मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा. लीग 9 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगी. गुरुवार को नीलामी के दौरान WPL चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने इसकी घोषणा की.
WPL 2026 Auction: डब्ल्यूपीएल 2026 के लिए मेगा ऑक्शन दिल्ली में हुआ. मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा को 3.2 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ा. मेग लैनिंग, शिखा पांडे, लॉरा वोलवार्ट, सोफी डिवाइन और एमेलिया केर भी ऑक्शन में चमकी हैं.
WPL 2026 ऑक्शन में दीप्ति शर्मा की बोली 50 लाख से शुरू होकर 3.2 करोड़ तक पहुंची. दिल्ली कैपिटल्स सबसे ऊंची बोली पर थीं, लेकिन यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने RTM का इस्तेमाल कर उन्हें वापस टीम में शामिल कर लिया. वर्ल्ड कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही दीप्ति ने पिछले सीजन में एलिसा हीली की गैरमौजूदगी में UPW की कप्तानी भी की थी.
भारतीय महिला टीम के लिए वनडे क्रिकेट में पहली बार 5 विकेट लेकर और अर्धशतकीय पारी खेलने वाली दीप्ति शर्मा ने कहा कि ये जीत भगवान ने ऑलरेडी लिख दी थी. देखें वीडियो.