भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में कैरेबियाई कप्तान शाई होप ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैदान पर कोहराम मचा दिया.
पारी की आखिरी गेंद पर शाई होप शतक से महज कुछ कदम दूर थे तभी भारतीय फील्डर तिलक वर्मा की एक बड़ी भूल ने उन्हें जीवनदान के साथ-साथ शतक का तोहफा भी दे दिया.
शाई होप 96 रनों पर खेल रहे थे और उन्होंने सामने की तरफ एक बड़ा शॉट खेला. गेंद सीधे लॉन्ग-ऑन पर तैनात तिलक वर्मा की तरफ गया. यह एक आसान सा कैच हो सकता था.
लेकिन स्टेडियम की तेज रोशनी में तिलक वर्मा को गेंद दिखाई ही नहीं दी और वह उसे ठीक से जज नहीं कर पाए. गेंद उनके हाथों के ऊपर से निकलकर सीधे सीमा रेखा के पार छक्के के लिए चली गई.
इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए शाई होप ने अपना शानदार शतक पूरा कर लिया. कैच छूटने के तुरंत बाद भारतीय उप-कप्तान तिलक वर्मा ने इशारा करके बताया कि फ्लडलाइट्स की रोशनी की वजह से उन्हें गेंद नजर नहीं आई थी.
Captain FANTASTIC. ✨🤩 The first West Indian with 3️⃣ T20I 💯s. 🔥 #INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/N2Y7JGUUxF
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
हालांकि, यह एक छोटी सी चूक टीम इंडिया के लिए बहुत भारी साबित हुई क्योंकि इसी छक्के के साथ वेस्टइंडीज के कप्तान ने सीरीज का अपना चौथा शतक ठोक दिया.
वेस्टइंडीज ने अपनी पारी का अंत शानदार तरीके से किया, जहां कप्तान शाई होप ने इस दौरे पर अपना चौथा और टी20 सीरीज का दूसरा शतक जड़ दिया. मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया.
The finishing touches applied by Sherfane! 🔥👊🏿 #INDvWI | #MenInMaroon https://t.co/SAmJ84xgVY
— Windies Cricket (@windiescricket) October 14, 2026
पारी के अंत तक शाई होप 50 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाकर क्रीज पर डटे रहे. शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस दौरान काफी बेअसर नजर आया, हालांकि प्रिंस यादव (1/36) ने अपने कोटे में सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बेहतर प्रदर्शन किया.