scorecardresearch
 

IND vs PAK: भारत-पाक कप्तानों के बीच नहीं हुआ हैंडशेक, टॉस होते ही दुबई में गरमाया माहौल?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप के एक अहम मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

Advertisement
X
भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर. (PHOTO: SCREENGRAB)
भारत-पाकिस्तान के बीच जोरदार टक्कर. (PHOTO: SCREENGRAB)

दुबई के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला शुरू होने से पहले ही माहौल में एक बार फिर पुरानी कड़वाहट देखने को मिली. मैच के टॉस के समय भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आपस में हाथ नहीं मिलाया. 

क्रिकेट में टॉस के बाद दोनों कप्तानों का हाथ मिलाना एक आम बात है, लेकिन इस मैच में यह परंपरा नजर नहीं आई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जब दोनों कप्तानों का आमना-सामना हुआ तो यह दूरी साफ तौर पर महसूस की गई. 

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ हो. भारतीय टीम पिछले कुछ समय से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में नो-हैंडशेक यानी हाथ न मिलाने की नीति अपनाती आ रही है. इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भी जब ये दोनों कप्तान आमने-सामने आई थीं, तब भी यही नजारा देखने को मिला था.

हरमनप्रीत कौर ने दिया था बड़ा बयान

टॉस के दौरान जब हरमनप्रीत से मैदान के बाहर की इन बातों पर ध्यान देने के बारे में पूछा गया तो उनका रुख एकदम साफ था. उन्होंने कहा कि टीम का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने खेल पर है. मैदान के बाहर चल रही बातों पर उनकी टीम और खिलाड़ियों का ध्यान बिल्कुल नहीं है.

Advertisement

पाकिस्तान ने जीता टॉस

अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी है और इस मैच में भी अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है.

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तुबा हसन, नाशरा संधू, सादिया इकबाल.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement