scorecardresearch
 

T20 World Cup Final Stats: बुमराह का व‍िध्वंस, सैमसन-अभिषेक का सुपर शो... टीम इंड‍िया ने T20 चैम्प‍ियन बनकर फोड़े ये 10 बड़े रिकॉर्ड

India vs New Zealand Final 2026 Records: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है, इससे पहले टीम इंड‍िया इसी मैदान पर 2023 में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीता और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए

Advertisement
X
T20 World Cup 2026: बुमराह का कहर, अभिषेक-सैमसन का धमाका...भारत ने बना दिए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड (Photo: PTI)
T20 World Cup 2026: बुमराह का कहर, अभिषेक-सैमसन का धमाका...भारत ने बना दिए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड (Photo: PTI)

T20 World Cup 2026 Stats, Records Full List: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रव‍िवार (8 मार्च) भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप जीत लिया. इसके साथ ही भारत टूर्नामेंट के इतिहास में तीन बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया. इससे पहले टीम ने 2007 और 2024 में ट्रॉफी जीती थी.

इस जीत की खास बात यह भी रही कि भारत पहला देश बना जिसने T20 वर्ल्ड कप का खिताब डिफेंड किया और अपने घर में भी ट्रॉफी जीती. इससे पहले कोई भी डिफेंडिंग चैम्प‍ियन फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया था.

फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने 20 ओवर में 255/5 रन बनाए, जो किसी भी T20 अंतरराष्ट्रीय नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 253/7 रन भी भारत ने ही बनाए थे.

भारत ने इस फाइनल मुकाबले में 96 रनों से जीत दर्ज कर कई नायाब रिकॉर्ड अपने नाम किए, आइए उन सब पर नजर डाल लेते हैं. 

1: तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश 

भारत अब तीन बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है. टीम ने इससे पहले 2007 और 2024 में खिताब जीता था. वहीं वेस्टइंडीज (2012, 2016) और इंग्लैंड (2010, 2022) ने यह ट्रॉफी दो-दो बार जीती है.

Advertisement

2: 2 वर्ल्ड कप लगातार जीतने वाला और घर में ऐसा करने वाला पहला देश 
इतना ही नहीं, भारत लगातार दो T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गया. इससे पहले कोई भी डिफेंडिंग चैम्प‍ियन फाइनल तक भी नहीं पहुंच पाया था. भारत ने यह खिताब अपने घर में जीतकर एक और इतिहास रच दिया.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का T20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड पहले 0-3 था, लेकिन इस जीत के साथ अब यह 1-3 हो गया. वहीं श्रीलंका एकमात्र ऐसी टीम है जिसे भारत अब तक इस टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया है.
यह भी पढ़ें: GF माहिका शर्मा को KISS, ईशान क‍िशन संग डांडिया... T20 वर्ल्ड कप चैम्प‍ियन बनकर हार्दिक पंड्या ऐसे किया सेल‍िब्रेशन,VIDEO

T20 world Cup

3: फाइनल में बना सबसे बड़ा स्कोर
अहमदाबाद में भारत ने 255/5 रन बनाए, जो किसी भी T20 इंटरनेशनल नॉकआउट मैच का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 253/7 रन बनाए थे.

4: T20 वर्ल्ड कप फाइनल में इससे पहले कोई भी टीम 200 रन तक नहीं पहुंची थी. वहीं किसी भी T20I फाइनल का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 244/4 था, जो 2024 में इटली ने रोमानिया के खिलाफ सब रीजनल क्वाल‍िफायर में बनाया था.  

5: भारत की रिकॉर्ड जीत
भारत ने यह मैच 96 रन से जीता, जो T20 वर्ल्ड कप में उसकी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने इसी टूर्नामेंट में नामीबिया को 93 रन से हराया था. वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह T20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी हार बन गई. दिलचस्प बात यह है कि न्यूजीलैंड की T20I में तीन सबसे बड़ी हार में से दो अहमदाबाद में भारत के खिलाफ आई हैं.

Advertisement

6: बुमराह का टी20 में पहला 'चौका'
जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में 4/15 की शानदार गेंदबाजी की. यह उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला चार विकेट हॉल भी है. T20 वर्ल्ड कप फाइनल में चार विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने. उनसे पहले 2012 में अजंता मेंडिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4/12 विकेट लिए थे.

7: 250+ रन का अनोखा रिकॉर्ड
भारत लगातार दो T20I मैचों में 250 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई. सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 253 रन बनाए थे. इससे पहले पुरुष T20 क्रिकेट में लगातार 250+ स्कोर का रिकॉर्ड केवल आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के नाम था.

8: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 18 गेंद में फिफ्टी जड़ी, जो T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 19 गेंद का था. जे फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों पर और जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ इसी हफ्ते  सेमीफ़ाइनल में बनाया था. अभिषेक T20 इंटरनेशनल में चार बार पावरप्ले के अंदर अर्धशतक लगा चुके हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे ज्यादा है. 
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर बरसे करोड़ों, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली बंपर प्राइज मनी

sanju

Advertisement

9: सैमसन का ऐतिहासिक टूर्नामेंट
संजू सैमसन ने फाइनल में 89 रन बनाए, जो T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 85 रन का था. मार्लन सैमुअल्स ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन बनाए थे, जबकि केन विलियमसन ने भी 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन बनाए थे. 

सैमसन ने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक एडिशन में सबसे ज्यादा हैं. इससे पहले 2014 में विराट कोहली ने 319 रन बनाए थे.

सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में ही 178 रन बनाए, जो किसी एक एडिशन के नॉकआउट में सबसे ज्यादा हैं. इसके अलावा उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 24 छक्के लगाए, जो T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं.

10: ओपनिंग जोड़ी का कमाल
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने 98 रन की साझेदारी की, जो T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी ओपनिंग जोड़ी की सबसे बड़ी साझेदारी है. भारत ने पावरप्ले में 92/0 रन बनाए, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास का संयुक्त सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.

T20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने भारतीय खिलाड़ी
2014 – विराट कोहली
2016 – विराट कोहली
2024 – जसप्रीत बुमराह
2026 – संजू सैमसन

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप में फुल-मेंबर टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत (रनों से)
107 रन – वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे, मुंबई, 2026
104 रन – साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश, सिडनी, 2022
104 रन – वेस्टइंडीज vs अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2024
96 रन – भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
90 रन – भारत vs इंग्लैंड, कोलंबो RPS, 2012

भारत की सबसे बड़ी T20 वर्ल्ड कप में जीत
न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रन की जीत T20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले भारत ने इसी टूर्नामेंट में दिल्ली में नामीबिया को 93 रन से हराया था.

T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा कुल रन (मैच एग्रीगेट)
499 रन – भारत vs इंग्लैंड, मुंबई WS, 2026 सेमीफाइनल
414 रन – भारत vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल
388 रन – ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2010 सेमीफाइनल
388 रन – भारत vs वेस्टइंडीज, मुंबई WS, 2016 सेमीफाइनल

T20 वर्ल्ड कप फाइनल कई बार हारने वाली टीमें
पाकिस्तान – 2 बार (2007, 2022)
श्रीलंका – 2 बार (2009, 2012)
न्यूजीलैंड – 2 बार (2021, 2026)

T20I में सबसे बेहतरीन जीत प्रतिशत वाले कप्तान (फुल-मेंबर टीमें)
80.77% – सूर्यकुमार यादव (52 मैच, 42 जीत, 8 हार, 2 NR)
80.65% – रोहित शर्मा (62 मैच, 50 जीत, 12 हार)
78.38% – सरफराज अहमद (37 मैच, 29 जीत, 8 हार)
69.23% – मिचेल मार्श (39 मैच, 27 जीत, 9 हार, 3 NR)
66.67% – ग्रीम स्मिथ (27 मैच, 18 जीत, 9 हार)

Advertisement

2023 के बाद ICC व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड
मैच – 33, जीत – 31, हार – 2

2023 के बाद मल्टी-नेशन T20I टूर्नामेंट में भारत
मैच – 27, जीत – 25, हार – 1 (इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका से)
नो रिजल्ट – 1

फाइनल में बुमराह की गेंदबाजी
जसप्रीत बुमराह ने अपनी 24 गेंदों में से 21 गेंदें 128 किमी/घंटा से कम गति की डालीं. उन्होंने 4/11 विकेट लिए. वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने 32 धीमी गेंदें डालीं और 1/83 का प्रदर्शन रहा.

• 2016 के बाद T20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मैच (सेमीफाइनल + फाइनल)

कुल मैच – 15
लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती – 11 बार
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती – 4 बार (चारों बार भारत जीता)

• T20 वर्ल्ड कप फाइनल का ट्रेंड
अब तक 10 फाइनल हुए हैं.
इनमें सिर्फ 4 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है.
इन 4 में से 3 जीत भारत की हैं.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement