scorecardresearch
 

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे पर बढ़ीं टीम इंड‍िया की मुश्किलें, एक और पेसर चोटिल

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में तेज गेंदबाज गुरनूर बरार चोटिल हो गए. 48वें ओवर में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पिंडली और हैमस्ट्रिंग में परेशानी महसूस हुई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे. गुरनूर अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके और मैदान छोड़ना पड़ा. इससे पहले उन्होंने दो अहम विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को झटका दिया था.

Advertisement
X
2 विकेट लेकर छाए गुरनूर, फिर चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन ( Photo: Reuters)
2 विकेट लेकर छाए गुरनूर, फिर चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन ( Photo: Reuters)

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन (बर्मिंघम) में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. तेज गेंदबाज गुरनूर बरार अपने स्पेल का आखिरी ओवर पूरा किए बिना ही चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. यह इंग्लैंड की धरती पर उनका पहला इंटरनेशनल मुकाबला था.

गुरनूर 48वां ओवर फेंकने आए थे, लेकिन रन-अप पूरा करने से पहले ही उन्हें दिक्कत महसूस हुई. उन्होंने तुरंत ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया, जिसके बाद भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे. काफी देर तक उनकी पिंडली (Calf) और हैमस्ट्रिंग की स्ट्रेचिंग की गई, लेकिन वह गेंदबाजी जारी नहीं रख सके. इसके बाद अक्षर पटेल ने ओवर पूरा किया. फिलहाल उनकी चोट की गंभीरता को लेकर भारतीय टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
barar

भारत पहले ही चोट की समस्याओं से जूझ रहा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी भी उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में गुरनूर की फिटनेस टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का नया विषय बन गई है.

Advertisement

2 विकेट लेकर पलट दिया मैच
चोटिल होने से पहले गुरनूर बरार ने शानदार गेंदबाजी की. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए थे. इसके बाद गुरनूर ने शानदार वापसी करते हुए तीन गेंदों के भीतर दो बड़े विकेट झटक लिए.

barar

उन्होंने पहले जैकब बेथेल को शॉर्ट बॉल पर कैच आउट कराया, फिर खतरनाक बेन डकेट को भी पवेलियन भेज दिया. डकेट का कैच जसप्रीत बुमराह ने थर्ड मैन बाउंड्री पर शानदार दौड़ लगाकर पकड़ा. इन दो विकेटों के बाद इंग्लैंड का स्कोर 61/0 से 107/6 हो गया.

हालांकि बाद में जो रूट (76) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़कर इंग्लैंड की वापसी कराई. इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 258 रन बनाए. गुरनूर ने नौ ओवर में 61 रन देकर दो विकेट लिए, लेकिन अब सबकी नजर उनकी फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement