आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. गुजरात के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट आउट हो गए.
हालांकि इस मैच में गुजरात को राजस्थान के खिलाफ 7 विकेट से जीत मिली. अब 31 मई को गुजरात की टीम आईपीएल फाइनल में अहमदाबाद में आरसीबी से खेलेगी.
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सुदर्शन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा.
यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 Qualifier 2 Highlights: शुभमन गिल के शतक से IPL फाइनल में गुजरात टाइटन्स, राजस्थान चारों खाने चित... वैभव की मेहनत बेकार
गुजरात की पारी के 13वें ओवर में ब्रजेश शर्मा गेंदबाजी करने आए. ओवर की पहली गेंद लो फुलटॉस थी, जिसे सुदर्शन ने ऑफ साइड में स्क्वायर के पीछे चौके के लिए खेल दिया. दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन लिया. तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने चौका जड़ा, चौथी लीगल गेंद पर गिल ने एक रन लिया.
THE RAREST OF RARE DISMISSALS!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
TWICE IN TWO INNINGS 😯😯
Sai Sudharsan's bat fell onto his own stumps 🫣
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/htGSYpu3YH
इसके बाद पांचवीं गेंद तेजी से बाउंड्री पार कर गई, लेकिन उसी दौरान साई का बल्ला हाथ से छूट गया और सीधे स्टंप्स पर जा गिरा. अंपायर ने तुरंत उन्हें हिट-विकेट आउट करार दिया. स्टेडियम में मौजूद फैन्स भी इस तरह के आउट को देखकर दंग रह गए, जबकि कप्तान शुभमन गिल निराश होकर घुटनों पर बैठ गए.
कमेंट्री के दौरान रवि शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा- फेविकोल कहां है? ग्लू कहां है? क्योंकि लगातार दूसरे मैच में सुदर्शन इसी तरह आउट हुए. इससे पहले RCB के खिलाफ मुकाबले में भी बल्ला हाथ से छूटकर स्टंप्स से टकराया था.
इस विकेट के साथ साई सुदर्शन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. अब वह मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 3 बार हिट-विकेट आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में आ गए हैं. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल और शोएब मलिक भी शामिल हैं. खास बात ये है कि सुदर्शन के तीनों हिट-विकेट IPL में ही आए हैं.
पुरुषों के T20 में सबसे ज्यादा हिट-विकेट आउट
3 - आंद्रे रसेल
3 - शोएब मलिक
3 - साई सुदर्शन