रवि शास्त्री, पूर्व क्रिकेटर
रविशंकर जयद्रिता शास्त्री (Ravishankar Jayadritha Shastri), जो रवि शास्त्री के नाम से जाने जाते हैं (Ravi Shastri), भारतीय पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच, क्रिकेट कमेंटेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं. एक खिलाड़ी के रूप में, उन्होंने टेस्ट और वनडे दोनों में 1981 और 1992 के बीच भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेला. हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एक बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में पहचान बनाई.
उन्हें 1985 में ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट की विश्व चैम्पियनशिप में चैंपियन ऑफ चैंपियंस चुना गया था (Ravi Shastri Champion of Champions). उसी सीजन में, 10 जनवरी 1985 को, उन्होंने वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स के एक फर्स्ट क्लास मैच में छह छक्के मारने के रिकॉर्ड की बराबरी की (Ravi Shastri Six Sixes in a Over). उन्होंने केवल एक टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की. घरेलू क्रिकेट में, उन्होंने बॉम्बे के लिए खेला और अपने आखिरी साल के खेल में उन्हें रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया (Ravi Shastri Domestic Team Bombay). घुटने के बार-बार चोटिल होने के कारण वे 31 वर्ष की आयु में रिटायर हो गए (Ravi Shastri Reirement). रिटायरमेंट के बाद, उन्होंने बेहतरीन टेलीविजन कमेंटेटर के रूप में अपनी पहचान बनाई. 2014 में, बीसीसीआई ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट (Director of Cricket) नियुक्त किया था. 13 जुलाई 2017 को, उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया था (Ravi Shastri Head Coach). 16 अगस्त 2019 को, उन्हें मुख्य कोच के रूप में फिर से नियुक्त किया गया और 2021 T20 विश्व कप तक वह इस पद पर बने रहे (Ravi Shastri Post Retirement Career).
शास्त्री ने 21 - 25 फरवर 1981 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया (Shastri Test Debut). न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले अपने करियर के पहले टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लिए और 22 रन बनाए थे (Shastri Debut Test Performance). उन्होंने अपने टेस्ट करियर में, 80 मैच में 35.79 की औसत से 3830 रन बनाए जिसमें 11 शतक शामिल थे और 151 विकेट चटकाए (Shastri Test Career). उन्होंने करियर का अंतिम टेस्ट 26 – 29 दिसंबर 1992 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेला (Shastri Last Test). इस मैच की पहली पारी में उन्होंने 10 और दूसरी पारी में 5 रन बनाए (Shastri Last Test Performance).
रवि शास्त्री ने 25 नवंबर 1981 को अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया (Shastri ODI Debut). इस मैच में उन्होंने 19 रन बनाए (Shastri Debut ODI Performance). उन्होंने अपने वनडे करियर में कुल 150 मैच में 29.04 की औसत से 3108 रन बनाए जिसमें 4 शतक और 18 अर्धशतक शामिल थे (Shastri ODI Career). शास्त्री ने करियर का अंतिम वनडे इंटरनेशनल मैच 17 दिसंबर 1992 को इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के वानखेड़े स्टेडियम में खेला. अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने 5 रन बनाए और 1 विकेट लिया (Shastri Last ODI Performance).
रवि शास्त्री का जन्म 27 मई 1962 को बम्बई (अब मुंबई) में हुआ था (Ravi Shastri Age). उन्होंने डॉन बॉस्को हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा हासिल की और आर ए पोदार कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएट हुए (Ravi Shastri Education). 18 मार्च 1990 को शास्त्री ने रितु सिंह से शादी की (Ravi Shastri Wife). उनकी एक बेटी है जिसका नाम अलेखा शास्त्री है (Ravi Shastri Daughter). शादी के 22 साल बाद शास्त्री ने तलाक के लिए अर्जी दी थी.
IPL 2026 के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि इस सीजन उन्होंने दबाव में खेलना और मैच की परिस्थिति के अनुसार अपना खेल बदलना सीखा. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और 72 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने फिटनेस को अगला बड़ा लक्ष्य बताया और राजस्थान रॉयल्स के समर्थन की सराहना की.
IPL 2026 के MVP और ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि दबाव में खेलना, मैच के मुताबिक रणनीति बदलना और फिटनेस पर ध्यान देना उनकी सफलता का राज है. युवा बल्लेबाज ने 776 रन और 72 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया. साथ ही, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम और सीनियर खिलाड़ियों के सहयोग की भी सराहना की
गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में अजीब अंदाज में हिट-विकेट आउट हुए. ब्रजेश शर्मा की गेंद पर चौका लगाने के बाद उनका बल्ला सीधे स्टंप्स पर जा गिरा. लगातार दूसरे मैच में हिट-विकेट होने वाले सुदर्शन अब मेंस T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा तीन हिट-विकेट आउट होने वाले खिलाड़ियों की बराबरी पर पहुंच गए हैं.
टी20 क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले Suryakumar Yadav के लिए IPL 2026 अब तक बेहद निराशाजनक रहा है. टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप जिताने वाले कप्तान सूर्या बल्ले से लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जिसके बाद उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं.
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में 9 मार्च को भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री के नाम पर एक स्टैंड का अनावरण किया गया. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस खास समारोह में कई क्रिकेट हस्तियां शामिल हुईं.
रवि शास्त्री का भारतीय क्रिकेट में योगदान अतुलनीय रहा है. शास्त्री 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे. जब शास्त्री भारतीय टीम के कोच बने, तो टीम इंडिया ने ऐतिहासिक कामयाबियां हासिल कीं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का मौजूदा ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में प्रदर्शन यह तय करेगा कि क्या ये दोनों 2027 विश्व कप तक खेल सकते हैं...
संजू सैसमन से खिताबी मुकाबले में भी तूफानी बल्लेबाजी की उम्मीद है. संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेली थीं, जिसने भारत की जीत का रास्ता तैयार किया. भारत-न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को फाइनल होना है.
रवि शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत वो टीमें हैं जो 300 रन का स्कोर बना सकती हैं क्योंकि दोनों के पास बहुत धमाकेदार प्लेयर्स हैं.
भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट सीरीज रवि शास्त्री की कोचिंग में ही जीती थी. फिर भारत ने शास्त्री की कोचिंग में कंगारुओं को अगली बार भी उसकी धरती पर पटखनी दी थी. शास्त्री को अब इंग्लिश टीम का हेड कोच बनाने की मांग हो रही है.
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कहा कि अब मैक्कुलम की जगह रवि शास्त्री को इंग्लैंड का अगला हेड कोच बनाया जाए.
भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर पर बड़ा बयान दिया है. शास्त्री ने कहा कि टीम की हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना गलत है.
गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-2 से पराजित हो गई थी. हेड कोच गंभीर की कोचिंग शैली पर सवाल उठते रहे हैं. गंभीर का व्हाइट बॉल क्रिकेट में बतौर कोच जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो उतने कामयाब नहीं हो पाए हैं.
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को रवि शास्त्री ने सलाह दी है. उन्होंने कहा वनडे में भारत के सुपरस्टार बल्लेबाजों से कोई पंगा न ले, क्योंकि अगर वे दोनों अपने पर आ गए तो सब साइड में हो जाएंगे.
वॉशिंगटन सुंदर साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे. अब गुवाहाटी टेस्ट मैच में उनकी बैटिंग पोजीशन बदल गई. रवि शास्त्री ने अब खराब रणनीतिक फैसलों के लिए गौतम गंभीर को आड़े हाथ लिया है.
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने तूफ़ानी बैटर अभिषेक शर्मा को सबसे खतरनाक बल्लेबाज और एक गन टी20 खिलाड़ी बताया.
करीब 20 महीने बाद पृथ्वी शॉ का बल्ला फिर गरजा... रणजी ट्रॉफी में ऐसी पारी आई जिसने सबको याद दिला दिया कि ये नाम अभी खत्म नहीं हुआ है. फरवरी 2024 में मुंबई के लिए आखिरी शतक के बाद चुप रहे शॉ ने अब महाराष्ट्र की ओर से चंडीगढ़ के खिलाफ सिर्फ 141 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर धमाकेदार वापसी की.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने चंडीगढ़ के खिलाफ सिर्फ 156 गेंदों में 222 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 29 चौके और 5 छक्के जड़े और टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक लगाया.
विराट कोहली सिडनी वनडे में बल्ले से धमाल मचाना चाहेंगे. कोहली यदि इस मुकाबले में 54 रन बनाते हैं, तो वो वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कुमार संगकारा को पछाड़ दूसरे नंबर पर आ जाएंगे.
Virat Kohli को Ravi Shastri ने दी वॉर्निंग, बोले- 'फॉर्म में आना होगा, कम्पटीशन तगड़ा...'
विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट एक चेज मास्टर है और रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बैटर.