आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में शुक्रवार (29 मई) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच हुआ. जिसे गुजरात टाइटन्स ने एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से जीता. गुजरात ने रनचेज 8 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया.
गुजरात की टीम अब 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल खेलेगी . गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 104 रनों की कप्तानी पारी खेली. वहीं साई सुदर्शन ने भी 58 रन बनाए. शुक्रवार को हुए इस मैच में टॉस रियान पराग ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के 96 रनों की बदौलत 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 214 का स्कोर खड़ा किया था.
A knock to salute 🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
A trademark celebration to frame 🖼️
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/noseNMmrib
गुजरात की पारी की हाइलाइट्स
215 रन के रनचेज के जवाब में गुजरात के ओपनर्स शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की. दोनों ने लंबे-लंबे शॉट खेलने की वजह ग्राउंडेड शॉट खेले. राजस्थान के गेंदबाज मैच में विकेट लेने के लिए जूझते रहे. हालांकि GT का स्कोर जब 167 था तभी, 13वें ओवर मे साई सुदर्शन (58) एक बार फिर से पिछले मैच की तरह हिट विकेट आउट हो गए. वहीं गुजरात जब जीत के करीब थी, तभी वो 52 गेंदों पर 104 रन जड़कर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए. जब गिल आउट हुए तो गुजरात को जीत के लिए 30 गेंदों पर 33 रन चाहिए थे. वहीं वॉशिंंगटन सुंदर भी मैच जल्दी खत्म करने के चक्कर में 16 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए. हालांकि राहुल तेवतिया और जोस बटलर मैच फिनिश करके ही वापस लौटे.
राजस्थान की पारी की हाइलाइट्स
राजस्थान रॉयल्स की इस मुकाबले में शुरुआत खराब रही, यशस्वी जायसवाल (1) मोहम्मद सिराज के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद आए ध्रुव जुरेल (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए और कगिसो रबाडा की गेंद पर शुभमन गिल के हाथों लपके गए. इसके बाद रवींद्र जडेजा खेलने आए और पहली गेंद पर चौका जड़ा. दूसरी ओर वैभव ने पारी के तीसरे ओवर में जोकि मोहम्मद सिराज ने फेंका, उसमें उन्होंने 20 रन बटोरे. इसी बीच रियान पराग (11) ने एक बार फिर निराश किया. वहीं दानुश शनाका 3 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार बन गए. वहीं जोफ्रा ऑर्चर को पिच हिटर के तौर पर भेजा गया, लेकिन वो 7 रन बनाकर आउट हो गए.
4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi 🩷🫡
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx
विकेट के गिरने के सिलसिले के बीच वैभव सूर्यवंशी ने 31 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी जड़ी, जो उनकी सबसे स्लो हाफ सेंचुरी रही. वो 47 गेंदों में 96 रनों की पारी खेलकर आउट कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े. इससे पहले भी वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 97 रन पर आउट हुए थे.
वहीं मैच जडेजा 45 रन पर नाबाद लौटे, वहीं डोनोवन फरेरा ने एक बार फिर 11 गेंदों पर 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर को 2-2 सफलता मिलीं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कितना बदलाव?
आईपीएल 2026 क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पराग ने कहा कि विकेट बाद में धीमा है और उनकी टीम के पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है. वहीं गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. गुजरात ने प्लेइंग-11 में साई किशोर को शामिल किया है.
गुजरात और राजस्थान का हेड टू हेड
हेड टू हेड रिकॉर्ड में गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें गुजरात ने आठ और राजस्थान ने तीन मैच जीते हैं.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
गुजरात टाइटन्स स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, शाहरुख खान, मानव सुथार, अरशद खान, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा, शुभम दुबे, अमन राव पराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, इमनजोत सिंह चाहल, विग्नेश पुथुर.