आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. लेकिन केकेआर का दुख खत्म नहीं हुआ. सीएसके ने इस मैच में 32 रनों से जीत हासिल की. ये भिड़ंत एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में हुई. जहां टॉस जीतकर केकेआर की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. चेन्नई ने संजू की 48 और ब्रेविस की 41 रनों की पारी के दम पर 192 रन बनाए थे.
इसके जवाब में उतरी केकेआर की पारी शुरू से ही लड़खड़ाती दिखी और पूरी टीम 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी. ये सीएसके की बैक-टू-बैक दूसरी जीत है. जबकि केकेआर अब भी जीत के लिए तरस रही है और टूर्नामेंट की इकलौती टीम है जिसने अब तक कोई मुकाबला नहीं जीता.
ऐसे चल रही है केकेआर की बैटिंग
193 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की बैटिंग बिखरी हुई नजर आई. दूसरे ही ओवर में फिन एलन अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद सुनील नरेन भी 24 रन बनाकर चलते बने. रहाणे ने 28 रनों की पारी खेली. लेकिन नूर अहमद ने उन्हें फंसा लिया. सबसे ज्यादा निराश किया 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन ने, जो पहली ही गेंद पर गोल्डन डक हुए.
केकेआर को रिंकू सिंह से बड़ी उम्मीदें थीं. लेकिन रिंकू सिंह ने भी निराश किया. रिंकू सिंह केवल 12 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रमनदीप और पॉवेल ने कोशिश की और अर्धशतकीय साझेदारी जरूर लगाई. लेकिन वो केकेआर को जीत नहीं दिला सके. केकेआर की पूरी टीम 160 रन ही बना सकी.
ऐसे रही सीएसके की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी सीएसके के लिए एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड़ फ्लॉप साबित रहे. तीसरे ही ओवर में गायकवाड़ अपना विकेट गंवा बैठे और उनके बल्ले से केवल 7 रन आए. लेकिन संजू ने 48 रनों की पारी खेली. वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हुई. लेकिन 17वें ओवर में सरफराज 23 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद ब्रेविस ने 41 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.