आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया गया है. वह अपने ही देश के खिलाड़ी नाथन एलिस की जगह टीम में आए हैं. 30 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉनसन को 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया गया है. इस बात की पुष्टि आईपीएल ने मंगलवार को की है.
PSL छोड़ा, IPL को चुना
स्पेंसर जॉनसन पहले पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाले थे. उन्हें क्वेटा ग्लेडिएटर ने 5.6 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था. लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया.
CSK की पेस अटैक हुई मजबूत
अब जॉनसन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली टीम में खलील अहमद, मैट हेनरी और जेमी ओवरटन जैसे गेंदबाजों के साथ खेलेंगे. जॉनसन का इंटरनेशनल रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है.
* 13 मैच (5 वनडे, 8 टी20)
* 18 विकेट
आईपीएल में वह पहले गुजरात टाइटंस (2024) और केकेआर (2025) के लिए खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर कितने खिलाड़ी अब तक IPL में आए? टेंशन में PCB, देखें पूरी लिस्ट
इस सीजन जॉनसन तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने PSL छोड़कर IPL जॉइन किया-
* ब्लेसिंग मुजारबानी- केकेआर (मुस्तफिजुर रहमान की जगह)
* दासुन शनाका- राजस्थान रॉयल्स (सैम करन की जगह)
इस पूरे मामले पर पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने नाराजगी जताई है. उन्होंने साफ कहा कि जो खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ेंगे, उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई होगी. पिछले साल भी ऐसा मामला सामने आया था. PCB पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी Corbin Bosch पर एक साल का बैन लगा चुका है, जब उन्होंने PSL छोड़कर IPL में मुंबई इंडियंस जॉइन किया था.
यह भी पढ़ें: PSL खेलने पाकिस्तान जाएंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी, जंग के बीच BCB ने दी परमिशन
लगातार दूसरे साल पीएसएल और आईपीएल का शेड्यूल टकरा रहा है. हालांकि PCB का कहना है कि उनके पास टूर्नामेंट टालने के लिए कोई और विंडो नहीं है.