पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) जिसे स्पॉन्सरशिप के कारण HBL PSL भी कहा जाता है, पाकिस्तान की एक प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट लीग है. इसका आयोजन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) (PCB)) करता है.
इस लीग की शुरुआत साल 2015 में PCB ने की थी. 2026 तक इस लीग में कुल 8 शहरों की फ्रेंचाइजी टीमें खेलती हैं. खास बात यह है कि PSL बाकी लीगों से थोड़ा अलग है, क्योंकि इसमें सभी टीमें एक ही लीग सिस्टम के तहत काम करती हैं, जबकि हर टीम को अलग-अलग निवेशकों द्वारा चलाया जाता है.
PSL में हर टीम ग्रुप स्टेज में डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट से खेलती है, यानी हर टीम एक-दूसरे से दो बार मुकाबला करती है. इसके बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं और आखिर में फाइनल मैच के साथ टूर्नामेंट खत्म होता है.
साल 2026 में PSL का 11वां सीजन खेला जाएगा. अब तक की सबसे सफल टीमें Islamabad United और Lahore Qalandars हैं, जिन्होंने 3-3 बार खिताब जीता है.
सितंबर 2015 में PCB ने PSL को लॉन्च करने का ऐलान किया था. उस समय पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम और रमीज राजा को लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया. कई साल की प्लानिंग और दो असफल कोशिशों के बाद, PSL की शुरुआत 4 फरवरी 2016 को हुई. इसका पहला सीजन UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित किया गया था. उद्घाटन समारोह UAE के खेल मंत्री नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने किया.
शुरुआती दो सीजन में सिर्फ 5 टीमें थीं, जो पाकिस्तान के बड़े शहरों को रिप्रेजेंट करती थीं. पहले सीजन में काफी विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हुए थे, जिससे लीग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.
PSL में खिलाड़ियों की भर्ती ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए होती है, जो अमेरिका की कई स्पोर्ट्स लीग्स जैसा है. यह सिस्टम IPL जैसे कुछ अन्य लीग्स के ऑक्शन सिस्टम से अलग है.
दिसंबर 2015 में फ्रेंचाइजी के अधिकार लगभग 93 मिलियन डॉलर में 10 साल के लिए बेचे गए थे. 2017 तक PSL की वैल्यू करीब 300 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई थी और इसके बाद से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है.
पीएसएल ट्रॉफी उठाने के दौरान बाबर आजम के जश्न के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए. कई यूजर्स ने बाबर आजम के ट्रॉफी संग जश्न को रोहित शर्मा के पुराने और चर्चित ट्रॉफी सेलिब्रेशन से जोड़कर देखा.
पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए हैदराबाद किंग्समेन को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. एरॉन हार्डी ने पेशावर जाल्मी की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए कुल 4 विकेट झटके. पेशावर जाल्मी ने 9 साल बाद खिताबी जीत हासिल की है.
PSL 2026 के दूसरे एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 2 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. उस्मान खान की 61 रन की पारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही. मैच के बाद एक पाकिस्तानी पेसर ने टीम की जीत को राहुल द्रविड़ के धैर्य से जोड़ते हुए बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पाकिस्तान के बाबर आजम ने 338 पारियों में 12000 T20 रन पूरे कर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने कराची में हुए मैच में शतक जड़कर पेशावर जाल्मी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के फाइनल में पहुंचाया. इस तरह टीम ने 70 रन से जीत दर्ज की, जबकि इस्लामाबाद 151 पर सिमट गई. पेशावर की टीम 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मुस्ताफिजुर रहमान का नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मेडिकल कारणों से रद्द कर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से बाहर कर दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI के बाद यह फैसला लिया गया. वहीं नाहिद राणा को भी रिलीज नहीं किया गया ताकि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी कर सकें.
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में अभी तक हमने अपने घातक हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया है, लेकिन फिर भी हमने ईरान को बर्बाद कर दिया है. ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान के पास वक्त बहुत कम है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज मुश्किलों में घिर गए हैं. ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उनका ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ड्रग टेस्ट में फेल हो गए. PCB ने अब इसकी जांच शुरू कर दी है. इस बीच उनका सरे के साथ करार भी टूट गया. मैदान पर खराब फॉर्म के साथ यह विवाद उनके करियर पर बड़ा असर डाल सकता है.
शनाका को Lahore Qalandars ने करीब 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने PSL छोड़ दिया और आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए. वहां उन्हें घायल सैम करन की जगह मौका मिला.
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजारबानी पर PSL द्वारा लगाए गए दो साल के बैन को उनकी एजेंसी ने गलत ठहराया है. एजेंसी का कहना है कि खिलाड़ी ने कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन ही नहीं किया था, इसलिए उल्लंघन का सवाल नहीं उठता.
शाहीन आफरीदी का गुस्सा सिर्फ अपनी बैटिंग को लेकर नहीं था. टीम की लगातार हार इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है. लगातार तीन मैचों में हार के बाद लाहौर कलंदर्स पर दबाव बढ़ चुका है. कप्तान शाहीन अफरीदी की नाराजगी भी टीम की हालत को साफ दिखा रही है.
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल से ब्रेक ले सकते हैं. आगा अपना वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं, ताकि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए बेहतर तैयारी कर सकें.
पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद के मुताबिक पीएसएल अब उन खिलाड़ियों की लीग बन गई है, जो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं या रिटायर हो चुके हैं. शहजाद ने साफ कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को मौका मिलेगा तो वह पीएसएल नहीं, बल्कि आईपीएल को ही चुनेगा.
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने PSL में खाली स्टेडियम को लेकर भारत में पेट्रोल संकट का दावा किया, जिससे विवाद खड़ा हो गया. उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर गलत और विरोधाभासी बताया जा रहा है, क्योंकि पहले वह पाकिस्तान में ही फ्यूल संकट की बात कर चुके हैं.
PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी पर PSL कॉन्ट्रैक्ट तोड़कर IPL खेलने के कारण 2 साल का बैन लगा दिया. मुजारबानी ने इस्लामाबाद यूनाइटेड से डील के बावजूद KKR जॉइन किया था. बोर्ड ने इसे गंभीर उल्लंघन माना है.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस एक अजीब स्थिति में फंस गए. दरअसल पेशावर जाल्मी की बड़ी जीत के बाद एक पत्रकार ने उनसे 2025 में पीएसएल छोड़कर गुजरात टाइटन्स से जुड़ने के फैसले पर पूछा कि क्या उन्हें अब अपने उस फैसले पर पछतावा है.
पीएसएल में श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस अचानक चर्चा के केंद्र में आ गए, जब एक पत्रकार ने उनसे आईपीएल और पीएसएल से जुड़े पुराने फैसले पर सीधा सवाल पूछ लिया. इस सवाल ने मेंडिस को सन्न कर दिया और वह जवाब देने के बजाय मुस्कुराकर बात टालते नजर आए.
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में डेरिल मिचेल ने उस्मान तारिक की गेंदबाजी एक्शन से असहज होकर उनका सामना करने से इनकार किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि तारिक ने बाद में 2 विकेट लेकर जवाब दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 182 रन बनाकर रावलपिंडीज को 121 पर समेटते हुए 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है. बाबर टी20 क्रिकेट में इनिंग्स के हिसाब से सबसे तेज 12 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की रोमांचक जीत के बाद एक ऐसा पल सामने आया, जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. बाबर आजम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नाराज हो गए, जब उनसे एक पत्रकार ने विराट कोहली से तुलना को लेकर सवाल पूछा.
PSL 2026 में खाली स्टेडियम को लेकर विवाद बढ़ गया है. इस्लामाबाद यूनाइटेड के मालिक अली नक़वी ने इसे पाकिस्तान की ग्लोबल पीस की कोशिशों से जोड़ा, जबकि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने फ्यूल संकट को वजह बताया था. दोनों बयानों में विरोधाभास से आलोचना तेज हो गई है और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं.