scorecardresearch
 

Asian Para Games: भारत का गोल्डन आगाज, मोना अग्रवाल ने बनाया गेम्स रिकॉर्ड, अवनि लेखरा को सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स में भारत ने शूटिंग में गोल्ड और सिल्वर के साथ पदक खाता खोला. महिला 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में मोना अग्रवाल ने 250.0 अंकों के गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अवनि लेखरा 249.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं.

Advertisement
X
10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में कमाल.
10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में कमाल.

भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल ने सोमवार को एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वहीं, दो बार की पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनि लेखरा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. भारत ने इस स्पर्धा में गोल्ड और सिल्वर पर कब्जा जमाते हुए पदक तालिका में अपना खाता खोला.

मोना ने 250.0 अंक हासिल कर गेम्स रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अवनि को महज 0.4 अंक से पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. अवनी ने 249.6 अंक के साथ रजत पदक जीता.

पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अवनि, जो पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, दूसरे स्थान पर रहीं.

मुकाबला आखिरी शॉट तक बेहद रोमांचक रहा. फाइनल शॉट से पहले मोना अग्रवाल ने अवनि लेखरा पर महज 0.1 अंक की बढ़त बना रखी थी. उस समय मोना के 239.2 और अवनि के 239.1 अंक थे. दक्षिण कोरिया की युनरी ली ने इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीता.

SH1 कैटेगरी उन निशानेबाजों के लिए होती है, जिनके निचले अंगों में दिव्यांगता होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement