scorecardresearch
 

Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, एक महीना मुसीबत में फंसे रहेंगे लोग

12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कु्मार शर्मा के मुताबिक, सभी 12 राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा. चूंकि यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है. इसलिए इस राशि पर इसका सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा.

Advertisement
X
कर्क राशि वालों को बिना सोचे-समझे कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचना होगा. (Photo: ITG)
कर्क राशि वालों को बिना सोचे-समझे कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचना होगा. (Photo: ITG)

12 अगस्त को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृष्यमान नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. अरुणेश कु्मार शर्मा के मुताबिक, इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क राशि पर एक महीना रहेगा. इसके प्रभाव 12 अगस्त से 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक बना रहेगा. उन्होंने बताया कि सभी 12 राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा. चूंकि यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगने जा रहा है. इसलिए इस राशि पर इसका सबसे ज्यादा फर्क पड़ेगा. इस राशि के जातकों को सेहत, मानसिक तनाव और धन से जुड़ी समस्याओं से दो चार होना पड़ सकता है. आइए जानते हैं.

आर्थिक फैसलों में सावधानी
बिना सोचे-समझे कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचना होगा. किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर धन का लेन-देन बिल्कुल न करें. निवेश, खरीदारी या अन्य वित्तीय मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. इसके बजाय सोच-समझकर कदम उठाना ही बेहतर विकल्प होगा. छोटी सी लापरवाही भी चिंता का कारण बन सकती है. इसलिए हर निर्णय में संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखना आवश्यक होगा.

आय-व्यय पर फोकस रखेंगे
12 अगस्त को लगने वाला सूर्य ग्रहण कर्क राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति का पुन: आकलन करने के लिए प्रेरित करेगा. यह आय, बचत और भविष्य की वित्तीय योजनाओं पर गंभीरता से विचार करने का समय होगा. खर्च करने की आदतों की समीक्षा करना और गैर जरूरी खर्चों से दूरी बनाए रखना समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है.

Advertisement

सेहत और मानसिक तनाव को झटका 
यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और मानसिक तनाव का संकेत दे रहा है. पुराने रोग, बीमारी उभरकर परेशान कर सकते हैं. इसलिए अपनी दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें और अनावश्यक तनाव से दूरी बनाएं. संयमित सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण इस समय को सहज बना सकते हैं.

कर्क राशि वाले क्या करें?
कर्क राशि के जातकों को असली मजबूती उनके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान से मिलती है. अपने भीतर की क्षमताओं पर भरोसा रखें, आर्थिक मामलों में धैर्य बनाए रखें. हर निर्णय सोच-समझकर लें. साथ ही, ग्रहण के दौरान 'ॐ सूर्याय नमः' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ग्रहण काल के बाद गरीबों को दान जरूर करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement