16 जुलाई 2026 को सूर्य देव चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं. यह गोचर अगले एक महीने तक सभी 12 राशियों पर असर डालने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस सूर्य गोचर के बाद वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों को नौकरी, आर्थिक मामलों और सेहत के मामले में सावधानी बरतनी होगी. अगले एक महीने इन राशियों को किसी भी तरह की जल्दबाजी नुकसान देगी. ठगी का शिकार होने की प्रबल संभावना रहेगी. आपके पक्ष में दिख रहीं चीजें अचानक से आपके खिलाफ जा सकती हैं.
वृषभ राशि
सूर्य सूर्य गोचर के बाद वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अपेक्षानुरूप नहीं रहेगा. कई कार्यों में मनचाहे परिणाम न मिलने से मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है. पेशेवर जीवन में दबाव भी महसूस हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना होगा, लेकिन सफलता मिलने में समय लग सकता है. आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखें और किसी भी निवेश से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करना बेहतर रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा करने से बचें. साथ ही अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि लापरवाही आर्थिक संतुलन को प्रभावित कर सकती है. परिवार से जुड़े मामलों में भी व्यस्तता बनी रह सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर प्रतिकूल दिख रहा है. कई प्रयासों के बावजूद मनचाहे परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. कामकाज में रुकावटें आने से धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा. धन संबंधी मामलों में अतिरिक्त सतर्कता रखें और किसी भी लेन-देन को सोच-समझकर करें. जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. पारिवारिक परिस्थितियों में संयम और संतुलित व्यवहार बनाए रखना आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण रहेगा.
उपाय
इस सूर्य गोचर के बाद जिन लोगों को किसी तरह की दिक्कत हो, वे रोज सुबह सूर्य को अर्घ्य दें. आदित्य हृदय स्तोत्र, गायत्री मंत्र का पाठ कर सामर्थ्य अनुसार दान करें.