27 जुलाई को न्याय देव शनि की चाल बदलने वाली है. इस दिन शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे. यानी शनि की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद शनि 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. यानी पूरे चातुर्मास शनि देव उल्टी चाल ही चलेंगे. चातुर्मास 25 जुलाई से लेकर 20 नवंबर तक रहेगा. ज्योतिषविदों का कहना है कि सावन से लेकर कार्तिक मास तक शनि का वक्री रहना चार राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. इन राशियों को करियर, आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर बड़ा लाभ मिल सकता है. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह समय पहचान और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला माना गया है. नौकरी और व्यापार दोनों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से दूरी बनाए रखना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहने के संकेत हैं, लेकिन संक्रमण से बचाव जरूरी रहेगा.
शुभ रंग: क्रीम
उपाय: प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य और बुध की अनुकूल स्थिति पूरे महीने आत्मविश्वास बढ़ाने वाली मानी गई है. करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है. हालांकि अत्यधिक आत्मविश्वास और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहने के संकेत हैं.
शुभ रंग: हल्का हरा
उपाय: प्रतिदिन भगवान गणेश की आरती करें.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए जुलाई की शुरुआत से ही लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. इससे मानसिक तनाव कम हो सकता है और करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन गुस्से और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. परिवार का सहयोग मिलता रहेगा. यदि किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो नियमित दवा और डॉक्टर की सलाह का पालन करें.
शुभ रंग: हल्का लाल
उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दें.
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए जुलाई करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे सकता है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलने की संभावना है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और यात्रा के योग भी बन सकते हैं. मेहनत और अनुशासन बनाए रखने पर बेहतर परिणाम मिल सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना उचित रहेगा.
शुभ रंग: पीला
उपाय: गरीबों को दान करें.