scorecardresearch
 

Old Shoes Reuse Ideas: सफाई में निकले पुराने जूते? कूड़े में फेंकने से पहले देख लें ये 5 कमाल के जुगाड़, बदल जाएगी घर की सूरत!

Old Shoes Reuse Ideas: अलमारी की सफाई में निकले पुराने और बेकार जूतों को डस्टबिन में फेंकने की भूल न करें. इन 5 आसान और क्रिएटिव होम डेकोर हैक्स (DIY Hacks) की मदद से पुराने स्नीकर्स और बूट्स को सुंदर प्लांटर, अंब्रेला स्टैंड और बुकएंड बना सकते हैं.

Advertisement
X
पुराने जूतों को कबाड़ समझकर डस्टबिन में ना फेंकें. (Photo: ITG)
पुराने जूतों को कबाड़ समझकर डस्टबिन में ना फेंकें. (Photo: ITG)

जब भी घर में मम्मी अलमारी साफ करने के लिए कहती हैं या खुद करने बैठ जाती हैं, तो अक्सर ऐसे कई कपड़े और जूते निकल आते हैं जो बहुत पुराने होते हैं और आप उन्हें पहनना छोड़ चुके होते हैं. अक्सर ऐसे पुराने जूते-चप्पल को अलमारी से निकालकर सबसे पहले कूड़ेदान में फेंक दिया जाता है. शायद आपके घर में भी ऐसा ही होता होगा.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन जूतों को आप बेकार समझ रहे हैं, वही घर की सजावट से लेकर कई रोजमर्रा के कामों में काम आ सकते हैं? अगर जूते अभी पूरी तरह खराब नहीं हुए हैं तो उन्हें मोची से ठीक कराकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं जो जूते पहनने लायक नहीं बचते हैं, उन्हें फेंकने की बजाय घर में नए तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए जानते हैं पुराने जूतों के कुछ मजेदार और काम के आइडियाज.

पहले तय करें कि जूते ठीक किए जा सकते हैं या नहीं
हर जूते को ठीक करवाना सही नहीं होता है. स्पोर्ट्स शूज एक लिमिटेड समय तक ही सही सपोर्ट देते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा समय तक इस्तेमाल करना नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन अगर आपके लेदर के जूते या बूट हैं, तो उन्हें नया सोल या हील लगवाकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

जूते की हील और सोल समय रहते बदलवाएं
अगर आपको लगे कि जूते की हील घिस रही है या सोल खराब होने लगा है, तो देर न करें. समय पर उन्हें ठीक करवाने से जूते ज्यादा दिनों तक चलते हैं और बाद में ज्यादा खर्च भी नहीं करना पड़ता.

घर आते ही जूते उतारकर छोड़ देने की बजाय उन्हें हल्के कपड़े से साफ कर लें. खासकर बारिश या सर्दियों में जूते पर लगी मिट्टी और गंदगी साफ करना जरूरी है. इससे जूते जल्दी खराब नहीं होते हैं.

इस तरह से करें घर में इस्तेमाल 

1. पुराने स्नीकर्स को बना दें सुंदर प्लांटर: अगर आपके पास पुराने कैनवास या स्नीकर्स रखे हैं और वो पहनने लायक नहीं रहे हैं तो उनमें मिट्टी भरकर छोटे-छोटे पौधे लगा सकते हैं. ये आपकी बालकनी, गार्डन या खिड़की की खूबसूरती बढ़ा देंगे.

Advertisement

2. लंबे बूट बन सकते हैं अंब्रेला स्टैंड: रबर या लंबे बूटों को दरवाजे के पास खड़ा करके उनमें छाते रखे जा सकते हैं. चाहें तो इनमें गार्डनिंग टूल्स या दूसरी लंबी चीजें भी रख सकते हैं.

3. भारी जूतों से बनाएं यूनिक बुकएंड: अगर आपके पास पुराने भारी बूट या लेदर शूज़ हैं, तो उन्हें अच्छी तरह साफ करके किताबों के दोनों तरफ रख दें. ये शानदार बुकएंड का काम करेंगे और आपकी बुकशेल्फ को अलग लुक देंगे.

4. पुराने जूते के सोल से बनाएं डोर स्टॉपर: पुराने जूते का रबर वाला सोल काटकर दरवाजे के नीचे लगाया जा सकता है. इससे दरवाजा अपनी जगह पर टिका रहेगा और बार-बार बंद नहीं होगा.

5. पुराने जूतों को दें नया लुक: अगर जूते सिर्फ देखने में पुराने लग रहे हैं और अभी भी मजबूत हैं, तो उन्हें फैब्रिक पेंट, नए फीते, पैच या शू पॉलिश की मदद से नया जैसा बनाया जा सकता है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी आपके पुराने जूतों को फिर से स्टाइलिश बना सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement