scorecardresearch
 

नीता अंबानी ने छोटी बहू राधिका संग खेला गरबा, जामनगर में मनाई नवरात्रि; VIDEO वायरल

जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर गरबा किया. इस मौके पर मुकेश और अनंत अंबानी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. अंबानी परिवार का गरबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हजारों लोगों के सामने गरबा खेला. (Photo: ITG)
नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने हजारों लोगों के सामने गरबा खेला. (Photo: ITG)

नवरात्रि का त्योहार हो और गरबा की धूम न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! गुजरात में इन दिनों हर तरफ गरबा और डांडिया की रौनक देखने को मिल रही है. इस बीच अंबानी परिवार का भी बेहद खूबसूरत देसी अंदाज सामने आया है. जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि सेलिब्रेशन के आठवें दिन नीता अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी तक, पूरा परिवार नवरात्रि उत्सव के रंग में रंगा नजर आया. इन दौरान सास-बहू से लेकर पिता-बेटे तक ट्रेडिशनल आउटफिट्स में दिखे. लेकिन जिस एक चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच वो था नीता अंबानी का अपनी बहू राधिका के साथ गरबा खेलना.

जी हां, नीता अंबानी ने अपनी छोटी बहू राधिका के साथ स्टेज पर हजारों लोगों के सामने गरबा खेला. दोनों की जुगलबंदी और पारंपरिक अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों खूब मस्ती करती दिखीं.

छोटी बहू राधिका संग नीता अंबानी ने किया गरबा
जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में आयोजित नवरात्रि उत्सव के दौरान अंबानी परिवार ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया. इस खास मौके पर स्टेज पर नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट साथ नजर आईं. दोनों ने एक-दूसरे के साथ गरबा खेला और अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया. चेहरे पर मुस्कान और गरबा की लय के साथ दोनों की जुगलबंदी देखने लायक थी.

महाष्टमी के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए. अंबानी परिवार ने भी लोगों के साथ मिलकर नवरात्रि का जश्न मनाया. ट्रेडिशनल कपड़ों में परिवार के सदस्यों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी. इस दौरान नीता अंबानी और राधिका का देसी अंदाज खास तौर पर चर्चा में रहा.

रंग-बिरंगी बांधनी साड़ी में नीता अंबानी ने खींचा ध्यान
नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए नीता अंबानी ने रंग-बिरंगी बांधनी साड़ी पहनी. उनकी साड़ी में पिंक, ब्लू और ग्रीन जैसे में कई रंगों का कॉम्बिनेशन देखने को मिला, जो गरबा के ट्रेडिशनल माहौल के साथ खूब जंच रहा था. इसके साथ उन्होंने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज पहना, जो उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था.

अपने लुक को खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने पन्ने और मोतियों वाला लेयर्ड नेकलेस पहना. इसके साथ झुमके और पारंपरिक अंदाज ने उनके लुक को पूरा किया. इस तरह नीता अंबानी पूरी तरह नवरात्रि के रंग में रंगी नजर आईं. कार्यक्रम में लोगों का अभिवादन करते हुए भी उनका अंदाज देखने लायक था.

Advertisement

डार्क ग्रीन सूट और बांधनी दुपट्टे में दिखीं राधिका मर्चेंट
नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने नवरात्रि सेलिब्रेशन के लिए सादगी भरा ट्रेडिशनल लुक चुना. वो डार्क ग्रीन कलर के अनारकली सूट में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने लाल-मरून रंग का बांधनी दुपट्टा कैरी किया, जो उनके पूरे आउटफिट को खूबसूरत कंट्रास्ट दे रहा था.

राधिका ने अपने लुक को ज्यादा हैवी रखने के बजाय सिंपल रखा. खुले बाल और मिनिमल जूलरी के साथ उनका देसी अंदाज काफी अट्रेक्टिव लग रहा था. जहां नीता अंबानी का रंग-बिरंगी साड़ी उत्सव के पारंपरिक रंगों को दिखा रहा था, वहीं राधिका का ग्रीन और मरून कॉम्बिनेशन उनके लुक को अलग दिखा रहा था.

सफेद कुर्ते और नेहरू जैकेट में दिखे मुकेश अंबानी
नवरात्रि के इस खास उत्सब में मुकेश अंबानी भी पारंपरिक भारतीय पहनावे में नजर आए. उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना, जिसके साथ नेवी ब्लू कलर की नेहरू जैकेट कैरी की. उनका ये क्लासिक लुक सादगी और एलिगेंस का कॉम्बिनेशन था. मुकेश अंबानी इवेंट के दौरान लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते और उनका धन्यवाद करते नजर आए.  

मैजेंटा कुर्ते में अनंत अंबानी का एथनिक लुक
अनंत अंबानी भी इस नवरात्रि सेलिब्रेशन में पारंपरिक अंदाज में नजर आए. उन्होंने गुलाबी और मैजेंटा शेड का एथनिक कुर्ता पहना हुआ था. त्योहार के माहौल के हिसाब से उनका कुर्ता काफी जच रहा था.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement