नीता अंबानी (Nita Ambani) रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation), धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन और संस्थापक हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक हैं. नीता मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की पत्नी है. मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. 83.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की मालकिन है. वह एक कला संग्राहक भी हैं. नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम मुंबई इंडियंस (IPL Mumbai Indians) की ऑनर भी हैं (Nita Ambani owner of IPL Team).
उन्हें 2016 में इंडिया टुडे (India Today) ने 'पचास उच्च और शक्तिशाली भारतीयों' की सूची में सूचीबद्ध किया था और फोर्ब्स ने 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला व्यवसायी' सूची में शामिल किया था. वह अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला थीं. नीता अंबानी मुंबई एकेडमी ऑफ द मूविंग इमेज की को-चेयर हैं.
नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई (Nita Ambani Born) में एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था. उनके पिता रवींद्रभाई दलाल और मां पूर्णिमा दलाल हैं (Nita Ambani Parents). उन्होंने नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की (Nita Ambani Education). वह एक पेशेवर भरतनाट्यम नर्तकी हैं. नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, तीनों की शादी हो चुकी है (Nita Ambani Children).
नीता अंबानी की एक बहन ममता दलाल है, जो एक स्कूल शिक्षक हैं. ममता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बच्चों को पढ़ाने के लिए जानी जाती हैं (Nita Ambani Sister).
मुंबई इंडियंस ने बड़ा बदलाव किया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ल्यूक विलियम्स को नई जिम्मेदारी मिली है. वह लिसा कीटली की जगह लेंगे, जिन्होंने सिर्फ एक सीजन बाद पद छोड़ा. विलियम्स RCB को 2024 में WPL चैम्पियन बना चुके हैं और इंग्लैंड महिला टीम के असिस्टेंट कोच भी रहे हैं.
राधिका अंबानी की बहन अंजलि मर्चेंट अपने बेटे आर्यन के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं. मां की गोद में बैठे आर्यन ने हाथ जोड़कर नमस्ते किया और बप्पा के सामने सिर झुकाया. राधिका के नन्हे भांजे की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया.
राधिका अंबानी की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट अपने नन्हे बेटे को गोद में लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं. बिना किसी हैवी मेकअप और साधारण ऑरेंज एथनिक सूट में अंजलि का सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है.
अंबानी परिवार का आयोजन इस बदलाव को समझने के लिए खास उदाहरण है. यहां गणपति पूजा एक निजी धार्मिक आयोजन से आगे बढ़कर मुंबई के सबसे चर्चित सोशल गैदरिंग्स में से एक बन चुका है.
राधिका अंबानी की गणेश उत्सव की खूबसूरत तस्वीरों में एंटीलिया का एक अनदेखा शाही कोना भी देखने को मिला. चमचमाती क्रिस्टल की सीढ़ियां, गोल्डन डिटेलिंग और कमल-मोर वाले खूबसूरत बैकड्रॉप ने इस जगह की भव्यता को और बढ़ा दिया. राधिका के ट्रेडिशनल लुक के साथ एंटीलिया का यह रॉयल इंटीरियर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.
Nita Ambani Dance: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपने घर गणपति उत्सव और एंटीलिया चा राजा की विदाई बेहद धूमधाम से मनाई. पूरा परिवार बाप्पा की भक्ति में लीन नजर आया जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. सामने आए एक वीडियो में नीता अंबानी गणेश भजन पर सुंदर डांस करती दिखाई दीं.
Nita Ambani Dance: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणपति विसर्जन धूमधाम से मनाया गया. सामने आए कई वीडियो और फोटो में नीता, ईशा अंबानी, राधिका और श्लोका डांस करती नजर आईं.
Nita Ambani Dances With Radhika Parents: गणपति विसर्जन के दौरान नीता अंबानी ने समधी वीरेन मर्चेंट और समधिन शैला मर्चेंट के साथ जमकर डांस किया. ढोल की थाप पर थिरकते तीनों का ये खास अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अंबानी-मर्चेंट परिवार की शानदार बॉन्डिंग दिखाने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Radhika Ambani Dances With Shloka Ambani: एंटीलिया में गणपति विसर्जन के दौरान श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट का मस्ती भरा डांस वीडियो वायरल हो रहा है. ढोल की थाप पर गले में हाथ डालकर नाचती देवरानी-जेठानी की इस बॉन्डिंग और ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है.
एंटीलिया में गणपति उत्सव के दौरान शाहरुख खान 'एंटीलिया चा राजा' की आरती करते नजर आए. हाथ में आरती की थाली लिए उनका भक्तिमय अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है. वहीं, वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में उनका सिंपल और क्लासी लुक भी फैंस को काफी पसंद आया.
Nita Ambani Dance Video: एंटीलिया गणेश उत्सव से नीता अंबानी का एक अनसीन डांस वीडियो वायरल हो रहा है. पिंक साड़ी और मल्टी-लेयर डायमंड हार पहने नीता अंबानी बाप्पा की भक्ति में मग्न होकर थिरकती नजर आईं.
मुकेश और नीता अंबानी के घर 'एंटीलिया' में गणेश उत्सव पर अलौकिक सजावट देखने को मिली. 'व्हाइट एंड ऑरेंज' थीम, संतरे, जगमगाते कमल के तालाब और विशाल कंदीलों से सजे एंटीलिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में 71 साल की रेखा पारंपरिक साड़ी, सिंदूर और गहनों में नजर आईं. रेखा के साथ कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और माधुरी दीक्षित समेत कई बॉलीवुड हस्तियां भी गणपति पूजा में शामिल हुईं. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर रेखा की फोटोज़ पर क्या रिएक्शन आया.
अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में धीरेंद्र शास्त्री पारंपरिक अंदाज में पहुंचे. भगवा कुर्ता, सफेद धोती, मरून शॉल के साथ उन्होंने गोल्डन खड़ाऊ और चांदी के कड़े पहने थे. पैरों में लगा आलता भी चर्चा में रहा. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लुक सुर्खियों में है. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स क्या कर रहे कमेंट.
नीता और मुकेश अंबानी के गणेशोत्सव के चर्चे हो रहे हैं, राधिका अंबानी के डांस से लेकर फिल्मी सितारों की एंट्री तक सब कुछ ग्रैंड था. इस खास इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल भी शामिल हुए. उनकी राधिका और संजय दत्त के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. टिफनी ने अपने देसी लुक से गणेशोत्सव में सारी लाइटलाइट चुरा ली.
मुकेश और नीता अंबानी के गणेशोत्सव में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप पति माइकल बोलोस के साथ पहुंचीं. टिफनी ने लहंगा-चोली और पारंपरिक जूलरी में देसी लुक अपनाया. संजय दत्त ने उनके साथ तस्वीर साझा की, जबकि राधिका अंबानी संग उनकी सेल्फी भी सामने आई. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स का रिएक्शन.
गणपति पूजा में कृति सेनन, माधुरी दीक्षित, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और नुपूर सेनन जैसी तमाम एक्ट्रेस नजर आईं.
एंटीलिया में गणपति उत्सव के दौरान अंबानी लेडीज के ट्रेडिशनल लुक्स छा गए. नीता अंबानी जहां सिल्क साड़ी पहने दिखीं, वहीं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका ने बांधनी और लहरिया प्रिंट का गुजराती लहंगा पहना. इसके साथ ही ईशा अंबानी की भी गणेश उत्सव से पहली तस्वीर सामने आई. उन्हें ज्वेल-टोन लहंगा पहन सबका दिल जीत लिया.
मुकेश अंबानी के एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में कथावाचक जया किशोरी और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे. धीरेंद्र शास्त्री की नक्काशीदार 'सोने की खड़ाऊ' और जया किशोरी के लुक की चर्चा खूब हो रही है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बाबा रामदेव, जया किशारी के अलावा बागेश्वर धाम के पर्ची वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने भी अंबानी के गणेश उत्सव में अपनी हाजिरी लगाई.
एंटीलिया में गणेशोत्सव के दौरान बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। करीना कपूर अपने बेटों तैमूर और जेह, सैफ अली खान व करिश्मा कपूर संग नजर आईं। काजोल, निसा-युग, हरभजन सिंह, गीता बसरा, अदनान सामी और सचिन तेंदुलकर भी परिवार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।