जामनगर
जामनगर (Jamnagar) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी यही है. यह जिला गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी के दक्षिण में स्थित है. इस जिले का क्षेत्रफल 14,184 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
जामनगर जिले के अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जामनगर जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 22 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 152 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 939 महिला है. इस जिले की 73.65 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 81.50 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता 65.33 फीसदी है (Jamnagar Literacy.
जामनगर की स्थापना 1920 के दशक में महाराजा कुमार श्री रणजीतसिंहजी (Maharaja Kumar Shri Ranjitsinhji) ने किया था, तब इस जिले को ‘नवानगर’ (Nawanagar) के नाम से जाना जाता था.
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जामनगर के करीब मोटी खावडी गांव में रिफायनरी स्थापित की जिसके बाद जामनगर का महत्त्व बहुत बढ़ चुका है. इसके बाद, एस्सार ऑयल रिफायनरी भी इस जिले स्थापित की गई. जामनगर में पीतल उद्योग 1960 के आसपास शुरू हुआ था और इसका नाम पीतल की वस्तुओं के निर्माण के लिए विश्व प्रसिद्ध है. जामनगर में पीतल के कई कारखानें हैं, यहां निर्मित वस्तुएं भारत के अन्य राज्यों के अलावा विदेशों में भी निर्यात की जाती हैं (Jamnagar Industry and Economy).
जामनगर में कई संप्रदाय के प्राचीन मंदिर भी हैं. श्री कृष्ण प्रणामी संप्रदाय का 400 वर्ष पुराना मंदिर जामनगर के मुख्य पर्यटक स्थलों में से एक है. यह इस संप्रदाय का मूल तीर्थ स्थान है. इसी तरह, कबीर आश्रम, आनन्दबाबा आश्रम, स्वामीनारायण मंदिर जैसे कई धार्मिक स्थान जामनगर में स्थित हैं (Tourist Places).
गुजरात के जामनगर में ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जरिए असम के युवक के संपर्क में आई नाबालिग लड़की 8 अक्टूबर को लापता हो गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के जरिए असम के बोंगाईगांव जिले तक पहुंची. पुलिस ने 24 वर्षीय प्रद्युत कार्तिक चौधरी को गिरफ्तार कर लड़की को सुरक्षित बरामद किया और परिवार को सौंप दिया.
गुजरात के जामनगर में Free Fire गेम के जरिए नाबालिग से संपर्क कर उसे असम ले जाने के आरोपी 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. लड़की को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा गया. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात में 25 अक्टूबर तक सामान्य मौसमी बारिश का 89.19 फीसदी पानी बरसा, फिर भी कच्छ और सौराष्ट्र में जल संकट बना हुआ है. कई जिलों में बारिश की भारी कमी रही, जबकि दक्षिण गुजरात में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई. सितंबर में कच्छ के जलाशयों में क्षमता का सिर्फ 23.88 फीसदी पानी था. अब राज्य दूसरे राज्यों से पानी लेने के बदले बिजली या आर्थिक मुआवजा देने पर विचार कर रहा है.
जामनगर पॉक्सो कोर्ट ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी की सुनाई है. आरोपी पर 50 हजार जुर्माना भी लगाया गया है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी का दौरा भारत की बढ़ती ऊर्जा क्षमता और दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी को दिखाता है. जामनगर की रिफाइनिंग क्षमता और विभिन्न तरह के कच्चे तेल को प्रोसेस करने की क्षमता अमेरिका के लिए भी महत्वपूर्ण है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जामनगर में दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल साइट रिफाइनरी का दौरा किया. इस दौरे का मकसद भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग को मजबूत करना है. ये समझौता अमेरिकी ऊर्जा संकट को कम करने और भारत के वैश्विक रिफाइनिंग प्रभुत्व को बढ़ावा देने में खास भूमिका निभाएगा.
आज सबसे पहले आपको बताएंगे कि क्या मिडटर्म चुनावों की मुसीबत में फंसे Donald Trump को गुजरात के जामनगर से 'संजीवनी' मिलेगी? कभी रशिया से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को आंखें दिखाने वाले अमेरिका के तेवर आज पूरी तरह बदल चुके हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने आज जामनगर का दौरा किया, क्योंकि दुनिया का ये रिफाइनिंग सुपरपावर ही वेनेजुएला के उस 'हेवी क्रूड ऑयल' को ठिकाने लगा सकता है, जिसे रिफाइन करने की क्षमता अमेरिका के पास फिलहाल सीमित है. देखें...
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो विदेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष विमान से गुजरात के जामनगर पहुंचे. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी और वनतारा का दौरा करेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार बढ़ाने और अमेरिकी ऊर्जा क्षेत्र में रिलायंस के निवेश को लेकर भी चर्चा अहम है.
Marco Rubio ने बुधवार को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुंबई में मुलाकात की. इसके बाद वे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से भी मिले. इन दोनों से मुलाकात करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के मंत्री मुकेश अंबानी की रिलायंस रिफाइनरी का दौरा करने के लिए जामनगर निकल गए.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील पर चर्चा की. जयशंकर से मुलाकात से पहले ही रुबियो ने पत्रकारों को बताया कि ट्रेड डील जल्द फाइनल होने वाली है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस रिफाइनरी का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान वह रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों, कच्चे तेल के आयात और ऊर्जा निर्यात को बढ़ावा देने पर चर्चा संभव है. जामनगर की रिफाइनरी क्षमता वैश्विक ऊर्जा बाजार और तेल की कीमतों को स्थिर रखने में बेहद अहम भूमिका निभाती है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को ऑयल रिफाइनरी का सुपरवार बताया है. भारत दौरे पर आए रुबियो दिल्ली नहीं आ रहे हैं, मुंबई में लैंड करने के बाद वे सीधे जामनगर जाएंगे. वहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों से वे बात करेंगे. इस दौरान वेनेजुएला के कच्चे तेल की रिफाइनिंग पर बात हो सकती है.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के भारत दौरे में दिल्ली की जगह मुंबई और जामनगर शामिल होने पर सियासी विवाद छिड़ गया है. राहुल गांधी और कांग्रेस ने बैठक के कार्यक्रम को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दूसरे शहरों में विदेशी नेताओं की मेजबानी करना नई बात नहीं है. इस दौरे में भारत अमेरिका व्यापार समझौते, रूस से तेल खरीद और ऊर्जा सहयोग पर भी नजर रहेगी.
जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स में नवरात्रि सेलिब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ स्टेज पर गरबा किया. इस मौके पर मुकेश और अनंत अंबानी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. अंबानी परिवार का गरबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुजरात के जामनगर में मातृ शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट, अंकलेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट और भाग्य लक्ष्मी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में राजपूतानी नवरात्रि महोत्सव के दूसरे वर्ष का भव्य और सफल आयोजन किया गया. इस सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में क्षत्रिय समाज की 3000 से भी अधिक महिलाओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
धीरूभाई अंबानी ने भारत में एक बड़ी रिफाइनरी बनाने का सपना देखा था, जिसे उनके बेटे मुकेश अंबानी ने हकीकत में बदला. गुजरात के जामनगर में बनी रिलायंस की रिफाइनरी महज 36 महीनों में तैयार हुई.
महात्मा गांधी की जयंती पर पूए देश ने बापू को नमन किया. राजधानी दिल्ली के राजघाट पर सुबह बापू की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रार्थना सभाएं हुईं और गांधी जी के विचारों को याद किया गया. इसके अलावा जामनगर में मंत्री रिवाबा जडेजा ने खास जागरूकता अभियान चलाया. देखें गुजरात आजतक.
जन्माष्टमी पर जामनगर के कलाकार फकरुद्दीन अलीभाई ने भगवान कृष्ण की अनोखी पेंटिंग तैयार की है. इसमें उन्हें करीब 8 से 10 दिन लगे. पेंटिंग में बांसुरी थामे कृष्ण और जन्माष्टमी की मटकी को खास अंदाज में उकेरा गया है. फकरुद्दीन अलीभाई इस पेंटिंग को संत और कथाकार मोरारी बापू को भेंट करना चाहते हैं.
गुजरात के जामनगर में पैसों के विवाद में एक शख्स ने अपने माने हुए भाई चंद्रसिंह राठौड़ की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पढ़ें इस वारदात की खूनी कहानी.
जामनगर के JCC हार्ट इंस्टीट्यूट पर एक गंभीर आरोप लगा है, जहां 65 वर्षीय मरीज को इलाज के बाद भी बेहोशी की हालत में डिस्चार्ज कर दिया गया. परिजनों का कहना है कि अस्पताल ने 6 लाख रुपये वसूले लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं आया. पीड़ित परिवार ने CT A डिवीजन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के जामनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 59 वर्षीय व्यवसायी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुकान पर चॉकलेट खाना महंगा पड़ गया. बिजनेसमैन जब प्रेमिका को चॉकलेट खिला रहे थे, तो ये पल दुकान की सीसीटीवी में कैद हो गया. इसके बाद दुकानदार उसी फुटेज को लेकर बिजनेसमैन को ब्लैकमेल करने लगा.