scorecardresearch
 

Hair Fall Solution: 'रोमांटिंक ड्रिंक' से नहीं टूटेंगे बाल...करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताया, घर पर बनाने का तरीका

मानसून में बालों के झड़ने से परेशान हैं? करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का 'रोमांटिक ड्रिंक' फॉर्मूला आपके हेयर फॉल को कम करने में मदद कर सकता है. इस आसान डाइट हैबिट से आप बालों की सेहत को अंदर से बेहतर बना सकते हैं.

Advertisement
X
करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने हेयर फॉल सॉल्यूशन दिया है. (Photo: AI Generated)
करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने हेयर फॉल सॉल्यूशन दिया है. (Photo: AI Generated)

Hair Fall Solution: पुरुष हो या महिला, हर किसी के लिए बारिश का मौसम आते ही बालों का झड़ना एक कॉमन समस्या बन जाता है. नहाते समय बाल गिरते हुए देखना, टॉवेल में देखना किसी के लिए भी टेंशन भरा हो सकता है. इससे बचने के लिए लोग अक्सर महंगे-महंगे हेयर सीरम, शैम्पू या अन्य ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं लेकिन करीना कपूर की जानी-मानी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का मानना है कि इसका सॉल्यूशन आपकी किचन में ही छिपा है. उन्होंने हाल ही में एक 'रोमांटिक ड्रिंक' के बारे में बताया है जो मॉनसून के दौरान बालों की सेहत को बरकरार रखने में जादुई असर दिखा सकता है. ये ड्रिंक क्या है और कैसे बनाते हैं, इस बारे में जान लीजिए.

क्या है ये 'रोमांटिक ड्रिंक'?

रुजुता दिवेकर ने सोशल मीडिया पर कुल्थ सूप (Kulith Soup) को 'रोमांटिक ड्रिंक' नाम दिया है. इस सूप को हॉर्स ग्राम यानी कुल्थ की दाल से बनाया जाता है. यह सूप आयरन, कैल्शियम और फाइबर का काफी अच्छा सोर्स है.

मानसून में जब हम चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन करते हैं तो उसकी जगह इस सूप को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है. यह सूप न केवल पचने में हल्का है, बल्कि बालों की मजबूती के लिए भी जरूरी न्यूट्रिशन देता है.

क्यों जरूरी है डाइट में बदलाव?

अकसर हम बालों के बाहर से ट्रीटमेंट पर तो ध्यान देते हैं लेकिन अंदरूनी पोषण को भूल जाते हैं. हेल्थलाइन का कहना है, हेयर फॉल के पीछे अक्सर आयरन, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी होती है. रिसर्च भी बताती हैं कि बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं इसलिए डाइट में प्रोटीन का सही तालमेल बहुत जरूरी है.

Advertisement

जब आप अपनी डेली डाइट से कैफीन कम करके ऐसा न्यूट्रिएंट-डेंस सूप लेते हैं तो शरीर में मिनरल्स का अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है जिसका सीधा फायदा आपके बालों की क्वालिटी पर दिखता है.

बालों के लिए क्या कहता है साइंस?

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (IJPS) की एक स्टडी में सामने आया है कि गार्लिक (लहसुन) जैसे फूड्स में मौजूद सल्फर और एलिसिन कंपाउंड्स स्कैल्प के इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं और बालों के रोम छिद्र को पोषण देते हैं.

रुजुता भी अपने सूप में गार्लिक और जीरे का तड़का लगाने की सलाह देती हैं जो न सिर्फ टेस्ट बढ़ाता है बल्कि एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण स्कैल्प की सेहत में भी सुधार लाता है. इसके अलावा प्री-मेनोपॉजल और मेनोपॉजल महिलाओं में होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी कुल्थ सूप काफी मददगार साबित होता है.

डाइट और बालों की मजबूती का कनेक्शन

बालों की मजबूती पूरी तरह से आपके शरीर के इंटरनल सिस्टम पर निर्भर करती है. यदि आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स नहीं मिलते तो बाल रूखे और बेजान होकर झड़ने लगते हैं.

विटामिन डी और ई जैसे न्यूट्रिएंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं जो बालों के झड़ने का एक बड़ा कारण है इसलिए केवल बाहर से तेल लगाने के बजाय, खान-पान में कुल्थ सूप जैसे पौष्टिक विकल्पों को शामिल करना एक बेहतर लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement