scorecardresearch
 

Mixer Grinder Care Tips: अब कभी भी खराब नहीं होगा मिक्सर ग्राइंडर! बस करें ये 8 काम, सालों-साल बिना रिपेयर के चलेगी

Mixer Grinder Care Tips: मिक्सी का इस्तेमाल करते समय की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां उसकी मोटर, जार और ब्लेड को नुकसान पहुंचा सकती हैं. सही जार चुनने से लेकर सफाई और स्टोरेज के ये 8 आसान टिप्स अपनाने से आप अपने मिक्सर ग्राइंडर को सालों-साल नया बनाए रख सकते हैं.

Advertisement
X
मिक्सी को इस्तेमाल करते वक्त लोग कई छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से वो खराब हो जाती है. (Photo: ITG)
मिक्सी को इस्तेमाल करते वक्त लोग कई छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से वो खराब हो जाती है. (Photo: ITG)

Mixer Grinder Care Tips: जब भी मसाले पीसने, मिल्कशेक बनाने या फिर चटनी पीसने की बात आती है, तो लोगों के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ मिक्सर ग्राइंडर का नाम आता है. मिक्सी आज हर किचन की सबसे जरूरी मशीनों में से एक है. ये उन कामों को मिनटों में कर देती है, जिन्हें पहले करने में बहुत समय लगता था. कई बार लगातार इस्तेमाल होने की वजह से मिक्सी खराब हो जाती है. हालांकि, हर बार इसकी खराबी की वजह सिर्फ इसका रोजाना इस्तेमाल होना नहीं होता है.

कई बार रसोई में रखा मिक्सर आपकी रोजाना की की छोटी-छोटी गलतियों की वजह से खराब होता है. गलत जार में सामान पीसना, जार को तुरंत निकाल देना या उसे गलत तरीके से साफ करना ब्लेड और जार दोनों की लाइफ कम कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी मिक्सी सालों तक बिना किसी खराबी के चले और आपको उसे रिपेयर कराने में जरा भी पैसे खर्च ना करने पड़ें, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसे आसान टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने मिक्सर को खराब होने से बचा सकते हैं.

1. हर काम के लिए सही जार का ही इस्तेमाल करें
मिक्सी के साथ मिलने वाले सभी जार अलग-अलग काम के लिए बनाए जाते हैं. इसलिए हर काम के लिए सही जार चुनना बेहद जरूरी है. अगर आप गलत जार में सामान पीसने से ब्लेड पर ज्यादा दबाव पड़ता है और मोटर को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।

छोटा जार: मिक्सी का सबसे छोटा जार सूखे मसाले, धनिया, जीरा या मिर्च पीसने के लिए होता है.
मीडियम जार: मीडियम साइज वाले जार में चटनी, प्याज-टमाटर का पेस्ट या थोड़ी मात्रा में दाल पीसा जाता है.
बड़ा जार: बड़े जार में डोसा-इडली बैटर या गाढ़े मिश्रण तैयार करने के लिए होता है.
शेक जार: जूस, मिल्कशेक और स्मूदी बनाने के लिए किया जाता है.

2. मिक्सी बंद होते ही तुरंत जार न हटाएं: अक्सर लोग मिक्सी बंद करते ही तुरंत जार निकाल लेते हैं. ऐसा करने से जार और मशीन को जोड़ने वाला लॉकिंग सिस्टम (कपलर) जल्दी घिस सकता है. ऐसे में अच्छा रहता है कि मिक्सी बंद होने के बाद कुछ सेकंड इंतजार किया जाए और फिर आराम से जार निकाला जाए.

3. जार को रगड़-रगड़कर साफ करने की जरूरत नहीं: बहुत से लोग मिक्सी के जार को साफ करने के लिए जोर-जोर से रगड़ते हैं. ब्लेड को जोर-जोर से रगड़कर साफ करने से वो ढीला हो सकता है. इसकी बजाय जार में थोड़ा पानी डालें और 10-15 सेकंड के लिए मिक्सी चला दें. इससे अंदर लगी गंदगी आसानी से निकल जाएगी और ब्लेड पर भी दबाव नहीं पड़ता है.

Advertisement

4. जार को उल्टा रखकर सुखाएं: मिक्सी धोने के बाद उसे तौलिए से अंदर तक पोंछने की बजाय उल्टा करके सूखने दें. इससे पानी पूरी तरह निकल जाता है और जार के अंदर नमी नहीं रहती. इससे ब्लेड की लाइफ भी बढ़ती है और जंग लगने का खतरा भी कम होता है.

5. ब्लेड को बार-बार हाथ लगाने से बचें: मिक्सी के ब्लेड बहुत तेज होते हैं. इन्हें बार-बार हाथ से छूने या हिलाने की कोशिश करने से ब्लेड की फिटिंग ढीली हो सकती है. ऐसे में सफाई करते समय भी ब्लेड पर कम से कम दबाव डालें.

6. जरूरत से ज्यादा सामान भरकर मिक्सी न चलाएं: जार को उसकी क्षमता से ज्यादा भर देने पर मोटर पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है. इससे मिक्सी गर्म हो सकती है और ब्लेड भी सही तरीके से काम नहीं कर पाते हैं. हमेशा जार में थोड़ी खाली जगह जरूर छोड़ें.

7. लगातार लंबे समय तक मिक्सी न चलाएं: मिक्सी को बिना रुके लंबे समय तक चलाने से मोटर ओवरहीट हो सकती है. इसलिए अच्छा होता है कि 30-60 सेकंड चलाने के बाद कुछ सेकंड का ब्रेक दें और फिर जरूरत हो तो दोबारा चलाएं.

8. इस्तेमाल के बाद जार को पूरी तरह सूखाकर ही रखें: धोने के बाद अगर जार में नमी रह जाती है, तो समय के साथ बदबू, फंगस और जंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए हमेशा जार को अच्छी तरह सूखाकर ही अलमारी में रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement