scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

कपूर खानदान की बहू बनने का सपना, एक्ट्रेस ने बदला धर्म? तोड़ी चुप्पी

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 1/8

एक्ट्रेस और फैशन क्वीन उर्फी जावेद अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं. उर्फी पर धर्म बदलने को लेकर भी आरोप लग चुके हैं. एक्ट्रेस ने अब अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं. 
 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 2/8

मैशेबल इंडिया संग इंटरव्यू में उर्फी जावेद से उनकी लव लाइफ को लेकर भी सवाल किए गए. उर्फी से पूछा गया कि क्या अर्जुन कपूर पर उन्हें क्रश है? इसपर उर्फी ने कहा कि जब अर्जुन की 'इशकजादे' फिल्म आई थी. तब वो उन्हें काफी क्यूट लगते थे. 
 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 3/8

उर्फी बोलीं- 'स्कूल टाइम में मुझे और मेरी बहन को वो काफी क्यूट लगते थे. जैसे स्कूल में लड़कियों को कोई नया-नया पसंद आ जाता है.' 

Advertisement
urfi javed crush on arjun kapoor
  • 4/8

'मैं फिर जब नई-नई फेमस हुई और इवेंट्स में उनसे मिलने लगी.जब वो लोग मुझे पहचानने लगे, तो मेरे लिए वो बहुत बड़ी बात हो गई थी.' 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 5/8

उर्फी से आगे पूछा गया कि क्या वो कपूर खानदान की बहू बनने का सपना देख रही हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मुझे किसी की बहू नहीं बनना, भले ही कपूर हो या फिर कोई शर्मा.
 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 6/8

'अगर मुझे बनना होता तो मैं अर्जुन को मैसेज करती. उनके साथ हैंगआउट कर रही होती. उर्फी ने कहा कि बचपन में अर्जुन उनके क्रश थे. अब नहीं हैं.' 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 7/8

उर्फी को लेकर ऐसी भी चर्चा थी कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है. वो मुस्लिम से हिंदू हो गई हैं. इस बारे में उर्फी से पूछा गया कि क्या वो कामाख्या मंदिर में अपना धर्म और नाम बदलने गई थीं?
 

urfi javed crush on arjun kapoor
  • 8/8

इसपर उर्फी बोलीं- ये अफवाह एक ट्रोल लड़के से शुरू हुई है. उसने एक इंटरव्यू में बोला कि उर्फी जावेद ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है. उसने अपना नाम रीता भार्द्वाज रख लिया है. लेकिन ऐसा नहीं है. 

 

(Photo: Instagram @urf7i)

Advertisement
Advertisement